Skip to main content
Boom Live
  • फैक्ट चेक
  • एक्सप्लेनर्स
  • फास्ट चेक
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • बिहार चुनाव 2025
  • वेब स्टोरीज़
  • राजनीति
  • वीडियो
  • Home-icon
    Home
  • Authors-icon
    Authors
  • Careers-icon
    Careers
  • फैक्ट चेक-icon
    फैक्ट चेक
  • एक्सप्लेनर्स-icon
    एक्सप्लेनर्स
  • फास्ट चेक-icon
    फास्ट चेक
  • अंतर्राष्ट्रीय-icon
    अंतर्राष्ट्रीय
  • बिहार चुनाव 2025-icon
    बिहार चुनाव 2025
  • वेब स्टोरीज़-icon
    वेब स्टोरीज़
  • राजनीति-icon
    राजनीति
  • वीडियो-icon
    वीडियो
  1. Home
  2. फैक्ट चेक
  3. IIT दिल्ली के फेस्ट में आयोजित डांस...
फैक्ट चेक

IIT दिल्ली के फेस्ट में आयोजित डांस का वीडियो जंतर-मंतर प्रोटेस्ट से जोड़कर वायरल

बूम ने पाया कि लड़कियों के डांस का यह वीडियो IIT दिल्ली के फेस्ट Rendezvous'26 के दौरान हुए डांस बैटल का है.

By -  Jagriti Trisha
Published -  6 Oct 2026 5:41 PM IST
  • Listen to this Article
    Your browser does not support the audio element.
    Girls performing a dance at IIT Delhis Rendezvous 2026

    मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर हो रहे प्रदर्शनों के बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है, जिसमें कुछ लड़कियां भीड़ की मौजूदगी में बॉलीवुड गाने 'कैरेक्टर ढीला है' पर डांस परफॉर्म करती नजर आ रही हैं.

    वीडियो को जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन का बताकर शेयर किया जा रहा है. वहीं कुछ यूजर्स इसे सीजेपी फाउंडर अभिजीत दिपके के नेतृत्व में मुंबई के शिवाजी पार्क में हुए प्रदर्शन का भी बता रहे हैं.

    बूम ने पाया कि वीडियो के साथ गलत दावा किया जा रहा है. लड़कियों के डांस का यह वीडियो IIT दिल्ली के फेस्ट Rendezvous'26 के डांस बैटल के दौरान रिकॉर्ड किया गया था.

    सोशल मीडिया पर क्या है वायरल?

    एक्स पर एक यूजर ने इसके साथ आपत्तिजनक कैप्शन देते हुए लिखा, 'अगर मैं धर्मेंद्र प्रधान या ज्ञानेश कुमार की जगह होता, तो इस्तीफा देने के बजाय मंत्रालय और CEC की कुर्सी उठाकर सीधे जंतर-मंतर पहुंच जाता. वहीं बैठकर अपना कामकाज करता और साथ ही वामपंथी अप्सराओं के नृत्य का आनंद भी उठाता.'

    एक्स पर एक अन्य यूजर ने इससे जुड़े एक वीडियो को मुंबई सीजेपी प्रोटेस्ट का बताते हुए दावा किया, 'यह वीडियो आज मुंबई के शिवाजी पार्क पर हुए CJP के आंदोलन के दौरान का है जहां कुछ युवाओं ने "कैरेक्टर ढीला है" गाने पर डांस करके समां बांध दिया.' आर्काइव लिंक यहां और यहां देखें.

    पड़ताल में क्या मिला:

    वीडियो IIT दिल्ली का है

    रिवर्स इमेज सर्च की मदद से हमें इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर इस इवेंट के कई वीडियो मिले, जिनमें उन लड़कियों को भी देखा जा सकता है. इन वीडियो को IIT दिल्ली में आयोजित होने वाले सालाना फेस्ट Rendezvous 2026 का बताया गया था. यहां, यहां और यहां देखें.

    IIT फेस्ट Rendezvous में आयोजित हुआ था डांस बैटल

    IIT दिल्ली के कई स्टूडेंट्स ने भी इन वीडियो को शेयर किया है. जानकारी के मुताबिक यह Rendezvous'26 के दौरान आयोजित Street Battle का वीडियो है, जहां कैंपस के रेड स्क्वायर के पास लड़के और लड़कियों का फेस-ऑफ हुआ था. यहां, यहां और यहां देखें.

    कुछ अलग एंगल वाले वीडियो में भी लड़के और लड़कियों को 'कैरेक्टर ढीला है' गाने पर परफॉर्म करते हुए देखा जा सकता है.


    वायरल वीडियो में भी नीचे Street Battle लिखा देखा जा सकता है. बता दें कि Rendezvous आईआईटी दिल्ली का सालाना कल्चरल फेस्ट है, जो करीब तीन-चार दिनों तक चलता है. इसबार इसका आयोजन 28 सितंबर से एक अक्टूबर के बीच हुआ था.



    पुष्टि के लिए हमने Rendezvous की टीम और IIT दिल्ली के कुछ स्टूडेंट से भी संपर्क करने की कोशिश की है. जवाब आने पर आर्टिकल को अपडेट किया जाएगा.


    यह भी पढ़ें -जंतर-मंतर 2.0 में पुलिस बर्बरता के दावे से पुराने और असंबंधित वीडियो वायरल


    Tags

    Jantar Mantar DelhiCockroach Janta PartyDelhiUnrelated Videos
    Read Full Article
    Claim :   कैरेक्टर ढीला है गाने पर डांस करती लड़कियों का यह वीडियो जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान का है.
    Claimed By :  Social Media Posts
    Fact Check :  False
    Next Story
    Our website is made possible by displaying online advertisements to our visitors.
    Please consider supporting us by disabling your ad blocker. Please reload after ad blocker is disabled.
    X
    Or, Subscribe to receive latest news via email
    Subscribed Successfully...
    Copy HTMLHTML is copied!
    There's no data to copy!