Skip to main content
Boom Live
  • फैक्ट चेक
  • एक्सप्लेनर्स
  • फास्ट चेक
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • बिहार चुनाव 2025
  • वेब स्टोरीज़
  • राजनीति
  • वीडियो
  • Home-icon
    Home
  • Authors-icon
    Authors
  • Careers-icon
    Careers
  • फैक्ट चेक-icon
    फैक्ट चेक
  • एक्सप्लेनर्स-icon
    एक्सप्लेनर्स
  • फास्ट चेक-icon
    फास्ट चेक
  • अंतर्राष्ट्रीय-icon
    अंतर्राष्ट्रीय
  • बिहार चुनाव 2025-icon
    बिहार चुनाव 2025
  • वेब स्टोरीज़-icon
    वेब स्टोरीज़
  • राजनीति-icon
    राजनीति
  • वीडियो-icon
    वीडियो
  1. Home
  2. फैक्ट चेक
  3. जंतर-मंतर 2.0 में पुलिस बर्बरता के...
फैक्ट चेक

जंतर-मंतर 2.0 में पुलिस बर्बरता के दावे से पुराने और असंबंधित वीडियो वायरल

बूम ने पाया कि वायरल तीनों वीडियो अलग-अलग घटनाओं से जुड़े हैं. पहला वीडियो मध्य प्रदेश के उज्जैन का है, दूसरा दिल्ली दंगों (2020) के समय का और तीसरा लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में प्रदर्शन के दौरान हुए लाठीचार्ज का है.

By -  Jagriti Trisha
Published -  5 Oct 2026 5:36 PM IST
  • Boomlive
    Listen to this Article
    Your browser does not support the audio element.
    Old unrelated videos falsely linked to Jantar Mantar recent protest.

    दिल्ली के जंतर-मंतर पर मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर हो रहे प्रदर्शन के बीच सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो वायरल हैं. इनके साथ दावा किया जा रहा है कि 4 अक्टूबर को प्रदर्शन के दौरान पुलिस बर्बरता में कई लोग घायल हुए और कई लोगों की मौत हो गई.

    बूम ने पाया इन वीडियो के साथ किया जा रहा दावा गलत है. पहला वीडियो मध्य प्रदेश के उज्जैन का, दूसरा 2020 के दिल्ली दंगों के समय का और तीसरा लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में प्रदर्शन के दौरान हुए लाठीचार्ज का है.

    हालांकि 2 अक्टूबर से जारी इस प्रदर्शन में पुलिस ने सैकड़ों छात्र-युवाओं को हिरासत में लिया. इस दौरान पुलिस द्वारा मारपीट और दुर्व्यवहार की खबरें भी सामने आईं, लेकिन किसी की मौत की कोई विश्वसनीय रिपोर्ट नहीं है.

    सोशल मीडिया पर क्या है वायरल?

    एक्स पर अक्सर फेक न्यूज फैलाने वाले हैंडल @indiantiwari01 ने तीन वीडियो को शेयर करते हुए अंग्रेजी कैप्शन में दावा किया कि 4 अक्टूबर के प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस ने हिंसा की, जिसमें कई लोग घायल हुए और कुछ की जान चली गई.


    आर्काइव लिंक.

    पड़ताल में क्या मिला:

    1. आंसू गैस दागती पुलिस का वीडियो मध्य प्रदेश से है

    रिवर्स इमेज सर्च करने पर हमें पहला वीडियो 28 सितंबर के एक फेसबुक पोस्ट में मिला. पोस्ट के मुताबिक वीडियो मध्य प्रदेश के उज्जैन का है, जहां एक मस्जिद के ध्वस्तीकरण के विरोध में मुस्लिम समुदाय के लोग सड़कों पर उतर आए थे.

    ये विजुअल द हिंदू और दैनिक जागरण की रिपोर्ट में भी देख सकते हैं. रिपोर्ट में बताया गया कि 28 सितंबर 2026 को उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण के तहत शाही मस्जिद का एक हिस्सा गिराने पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों और स्थानीय लोगों के बीच झड़प हो गई. स्थिति पर काबू पाने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले दागे. इस मामले में 10 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई और करीब पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है.


    2. उपद्रव मचाते लोगों का वीडियो 6 साल पुराना है

    पड़ताल के दौरान हमें एनडीटीवी के पत्रकार आदित्य राज कौल के एक्स अकाउंट पर 5 मार्च 2020 को शेयर किया गया यह वीडियो मिला. कैप्शन के मुताबिक तब उत्तर-पूर्वी दिल्ली में चांद बाग रोड पर 24 फरवरी 2020 को हुए बवाल में दिल्ली पुलिस के एक जवान की मौत हो गई थी और दो पुलिसकर्मी घायल हुए थे. फेसबुक पर 2020 के एक अन्य वीडियो में भी हमें ऐसे ही विजुअल मिले.

    इन दृश्यों को रिपब्लिक वर्ल्ड की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट में भी देखा जा सकता है. 2025 में प्रकाशित इस रिपोर्ट के मुताबिक यह दिल्ली के चांद बाग में 24 फरवरी को दंगे के दौरान हुए मोबिलाइजेशन को दिखाता है.

    बता दें कि 2020 में चांद बाग में हुए पथराव में आईबी कॉन्स्टेबल अंकित शर्मा की मौत हो गई थी.


    3. पुलिस लाठीचार्ज का वीडियो एलपीयू का है

    रिवर्स इमेज सर्च की मदद से हमें एक्स पर 27 सितंबर को शेयर किया गया यह वीडियो मिला. पोस्ट के मुताबिक यह लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) का है, जहां नेशनल हाईवे पर मची अफरा-तफरी को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया था.

    न्यूज 18 की एक रिपोर्ट में भी पुलिस लाठीचार्ज का यह दृश्य देखा जा सकता है, जहां बताया गया कि पंजाब के फगवाड़ा स्थित LPU में प्रदर्शन के दौरान छात्रों और पुलिस के बीच झड़प हो गई. इसके बाद पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज कर दिया.

    बता दें कि LPU में बीते दिनों हॉस्टल के भीतर एक छात्रा से जुड़ी यौन उत्पीड़न की अफवाहों के बाद बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हुआ था.


    यह भी पढ़ें -जंतर मंतर पर दोबारा प्रदर्शन शुरू होने के दावे से पुराने वीडियो वायरल


    Tags

    Jantar Mantar DelhiStudents protestUnrelated Videos
    Read Full Article
    Claim :   4 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान पुलिस हिंसा में कई लोग घायल हुए और कुछ की मौत हो गई.
    Claimed By :  X Users
    Fact Check :  False
    Next Story
    Our website is made possible by displaying online advertisements to our visitors.
    Please consider supporting us by disabling your ad blocker. Please reload after ad blocker is disabled.
    X
    Or, Subscribe to receive latest news via email
    Subscribed Successfully...
    Copy HTMLHTML is copied!
    There's no data to copy!