Boom Live
  • फैक्ट चेक
  • एक्सप्लेनर्स
  • फास्ट चेक
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • बिहार चुनाव 2025
  • वेब स्टोरीज़
  • राजनीति
  • वीडियो
  • Home-icon
    Home
  • Authors-icon
    Authors
  • Careers-icon
    Careers
  • फैक्ट चेक-icon
    फैक्ट चेक
  • एक्सप्लेनर्स-icon
    एक्सप्लेनर्स
  • फास्ट चेक-icon
    फास्ट चेक
  • अंतर्राष्ट्रीय-icon
    अंतर्राष्ट्रीय
  • बिहार चुनाव 2025-icon
    बिहार चुनाव 2025
  • वेब स्टोरीज़-icon
    वेब स्टोरीज़
  • राजनीति-icon
    राजनीति
  • वीडियो-icon
    वीडियो
  • Home
  • फैक्ट चेक
  • हेले लिंग द्वारा प्रेस फ्रीडम को...
फैक्ट चेक

हेले लिंग द्वारा प्रेस फ्रीडम को लेकर पूछा गया सवाल ऑपरेशन सिंदूर से जोड़कर वायरल

बूम ने जांच में पाया कि वायरल वीडियो में नॉर्वे की पत्रकार हेले लिंग (Helle Lyng) का सवाल ऑपरेशन सिंदूर के दौरान विमानों को हुए नुकसान के बारे में नहीं बल्कि प्रेस की स्वतंत्रता से जुड़ा था.

By -  Anmol Alphonso
Published -  22 May 2026 5:19 PM IST
  • Listen to this Article
    हेले लिंग द्वारा प्रेस फ्रीडम को लेकर पूछा गया सवाल ऑपरेशन सिंदूर से जोड़कर वायरल

    नॉर्वे की पत्रकार हेले लिंग का एक वीडियो जिसमें वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भारत में प्रेस की स्वतंत्रता को लेकर सवाल पूछती नजर आ रही हैं, उसे पाकिस्तानी एक्स हैंडल्स द्वारा इस गलत दावे के साथ साझा किया जा रहा है कि पीएम मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय विमानों के नुकसान पर पूछे गए सवाल को टाल दिया.

    हेले लिंग ने 18 मई 2026 को ओस्लो में नॉर्वेजियन प्रधानमंत्री जोनास गार स्टोर के साथ संयुक्त प्रेस वार्ता के दौरान मोदी से भारत में प्रेस की स्वतंत्रता और मीडिया के सवाल न लेने की उनकी प्रैक्टिस पर सवाल किया. हेले इस घटना के बारे में सोशल मीडिया पर सक्रिय रूप से पोस्ट कर रही हैं और प्रधानमंत्री मोदी से सवाल करने की आलोचना करने वाले यूजर्स को जवाब भी दे रही हैं. कई जवाबों में उन्होंने दोहराया है कि नेताओं से सवाल पूछना एक पत्रकार की भूमिका का हिस्सा है.

    सोशल मीडिया पर क्या है दावा?

    यह वीडियो एक्स पर पाकिस्तानी हैंडल द्वारा इस दावे के साथ साझा किया जा रहा है कि मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर और भारत-पाकिस्तान संघर्ष के दौरान भारतीय विमान के नुकसान पर पूछे गए सवालों को टाल दिया.

    भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में भारत-पाकिस्तान तनाव के दौरान रिपोर्ट किए गए विमान के नुकसान के बारे में एक विदेशी पत्रकार के सवाल का जवाब नहीं दिया। यह सवाल नॉर्वेजियन पत्रकार हेल्ले लिंग द्वारा उठाया गया था, जिन्होंने बाद में इस क्षण का एक वीडियो साझा किया… pic.twitter.com/5C0CSlNN6Y

    — पाकिस्तान इकोनॉमिक नेटवर्क (@NetPakistan) 19 मई, 2026

    देखने के लिए यहां क्लिक करें.

    हमने क्या पाया:

    1) पीएम मोदी से सवाल पूछते हुए नॉर्वे की पत्रकार का वीडियो

    हमने 18 मई 2026 को हेले लिंग द्वारा पोस्ट किए गए वीडियो की जांच की, जिसमें उन्होंने कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओस्लो में प्रेस वार्ता के दौरान उनका सवाल नहीं लिया. पोस्ट में लिंग ने लिखा कि नॉर्वे वर्ल्ड प्रेस फ्रीडम इंडेक्स में पहले स्थान पर है जबकि भारत 157वें स्थान पर है. हेले ने आगे यह भी लिखा कि मीडिया का काम "उन शक्तियों से सवाल पूछना है जिनके साथ हम सहयोग करते हैं."

    हमें इसमें ऑपरेशन सिंदूर या पिछले साल हुए भारत-पाकिस्तान संघर्ष का कोई उल्लेख नहीं मिला.

    भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मेरा सवाल नहीं लेंगे, मुझे उम्मीद नहीं थी कि वह लेंगे। नॉर्वे विश्व प्रेस स्वतंत्रता सूची में पहले स्थान पर है, भारत 157वें स्थान पर है, जो कि फिलिस्तीन, यूएई और क्यूबा के साथ प्रतिस्पर्धा कर रहा है। यह हमारा काम है कि हम उन शक्तियों से सवाल पूछें जिनके साथ हम सहयोग करते हैं… pic.twitter.com/vZHYZnAvev

    — हेल्ले लिंग (@HelleLyngSvends) 18 मई, 2026


    बूम ने पुष्टि के लिए हेले लिंग से भी संपर्क किया है. जवाब मिलने पर लेख को अपडेट किया जाएगा.

    2) नॉर्वे प्रेस वार्ता

    इसके अतिरिक्त नॉर्वे की सरकार के आधिकारिक पोर्टल पर प्रकाशित प्रेस विज्ञप्ति में भी हमें ऑपरेशन सिंदूर से संबंधित कोई प्रश्न नहीं मिला. देखने के लिए यहां क्लिक करें.


    यह भी पढ़ें -पश्चिम बंगाल में पीएम मोदी को झालमुड़ी परोसने वाला व्यक्ति एसपीजी कमांडो नहीं है


    Tags

    ModiOperation SindoorFact Check
    Read Full Article
    Claim :   वीडियो में देखा जा सकता है कि पीएम मोदी ने हेले लिंग द्वारा ऑपरेशन सिंदूर पर पूछे गए सवाल को टाल दिया.
    Claimed By :  X handles
    Fact Check :  False
    Next Story
    Our website is made possible by displaying online advertisements to our visitors.
    Please consider supporting us by disabling your ad blocker. Please reload after ad blocker is disabled.
    X
    Or, Subscribe to receive latest news via email
    Subscribed Successfully...
    Copy HTMLHTML is copied!
    There's no data to copy!