Skip to main content
Boom Live
  • फैक्ट चेक
  • एक्सप्लेनर्स
  • फास्ट चेक
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • बिहार चुनाव 2025
  • वेब स्टोरीज़
  • राजनीति
  • वीडियो
  • Home-icon
    Home
  • Authors-icon
    Authors
  • Careers-icon
    Careers
  • फैक्ट चेक-icon
    फैक्ट चेक
  • एक्सप्लेनर्स-icon
    एक्सप्लेनर्स
  • फास्ट चेक-icon
    फास्ट चेक
  • अंतर्राष्ट्रीय-icon
    अंतर्राष्ट्रीय
  • बिहार चुनाव 2025-icon
    बिहार चुनाव 2025
  • वेब स्टोरीज़-icon
    वेब स्टोरीज़
  • राजनीति-icon
    राजनीति
  • वीडियो-icon
    वीडियो
  1. Home
  2. फैक्ट चेक
  3. 1967 में इंदिरा गांधी की सोना न...
फैक्ट चेक

1967 में इंदिरा गांधी की सोना न खरीदने की अपील वाली द हिंदू की वायरल क्लिप फेक है

The Hindu ने वायरल पेपर क्लिप का खंडन करते हुए बताया कि यह उनके आर्काइव का असली पेज नहीं है.

By -  Jagriti Trisha
Published -  13 May 2026 11:23 AM IST
  • Boomlive
    Listen to this Article
    Your browser does not support the audio element.
    Fake 1967 The Hindu front-page clipping shared online

    देश में ऊर्जा संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पेट्रोल-डीजल बचाने और एक साल तक सोना न खरीदने की अपील के बाद सोशल मीडिया पर राजनीतिक बहस तेज हो गई है. इसी बीच अंग्रेजी अखबार द हिंदू के नाम की एक कथित न्यूज क्लिप वायरल हो रही है, जिसमें दावा किया गया है कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने भी 1967 में लोगों से सोना न खरीदने की अपील की थी.

    बूम ने पाया कि वायरल पेपर क्लिप फेक है. द हिंदू ने इसका खंडन करते हुए बताया कि यह उनके आर्काइव का असली पेज नहीं है.

    गौरतलब है कि पश्चिम एशिया संकट के मद्देनजर पीएम मोदी ने हाल ही में अलग-अलग मंचो से एक साल तक सोना न खरीदने की अपील की. कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने इस अपील को सरकार की नाकामी करार दिया.

    सोशल मीडिया पर क्या है वायरल?

    द हिंदू के नाम पर वायरल यह कथित पेपर क्लिप 6 जून 1967 की बताई जा रही है. इसमें दावा किया गया है कि तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने 1967 में विदेशी मुद्रा बचाने के लिए लोगों से राष्ट्रीय अनुशासन का पालन करने और सोना न खरीदने की अपील की थी क्योंकि सोने के आयात से देश पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा था.

    सोशल मीडिया पर कई बीजेपी नेताओं ने इस क्लिप को पीएम मोदी की हालिया अपील के संदर्भ में साझा किया और दावा किया कि पूर्व प्राधानमंत्री इंदिरा गांधी ने भी 1967 में लोगों से सोना न खरीदने का अनुरोध किया था और गोल्ड कंट्रोल कानून लागू किया गया था


    पोस्ट यहां, यहां, यहां और यहां देखें | आर्काइव लिंक यहां, यहां, यहां और यहां देखें.

    पड़ताल में क्या मिला:

    द हिंदू ने किया पेपर क्लिप का खंडन

    द हिंदू ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल से इस क्लिप का खंडन करते हुए लिखा कि 6 जून 1967 के फ्रंट पेज के तौर पर वायरल की जा रही यह डिजिटल इमेज द हिंदू के आर्काइव का वास्तविक पेज नहीं है.


    द हिंदू की पॉलिटिकल एडिटर निस्टूला हेब्बार और पॉलिटिकल जर्नलिस्ट बी कोलाप्पन ने भी वायरल पेपर क्लिप का खंडन करते हुए 6 जून 1967 का वास्तविक फ्रंट पेज साझा किया.

    The front page of @the_hindu dated June6, 1967 being posted on SM over gold controls is fake, likely AI generated. The actual front page on that day was headlined by the Arab-Israel war. Both posted below. Thank u for your attention to this matter! pic.twitter.com/whSADF5bXB

    — Nistula Hebbar (@nistula) May 12, 2026


    पहले भी की गई है सोना न खरीदने की अपील

    हालांकि 1968 में इंदिरा गांधी की सरकार में तत्कालीन वित्त मंत्री मोरारजी देसाई ने गोल्ड कंट्रोल एक्ट लागू किया था. इस कानून के तहत सोने की ईंटें और सोने के सिक्के रखने पर प्रतिबंध लगाया गया था. इसका उद्देश्य सोने की मांग कम करना और भारतीय रुपये की स्थिति को मजबूत करना था.

    इतिहास में ऐसे कदम समय-समय पर उठाए जाते रहे हैं. अमर उजाला की रिपोर्ट के अनुसार, 1962 के भारत-चीन युद्ध के दौरान तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने भी नागरिकों से राष्ट्रीय युद्ध कोष में सोना दान करने की अपील की थी. वहीं 2013 में यूपीए सरकार के दौरान तत्कालीन वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने भी लोगों से सोना न खरीदने का आग्रह किया था.

    यह भी पढ़ें -पश्चिम बंगाल के शिक्षा मंत्री ब्रात्य बसु का रिश्वत लेते हुए वीडियो फर्जी और एआई जनरेटेड है


    Tags

    Indira GandhiThe Hindu#Fake News
    Read Full Article
    Claim :   द हिंदू की 6 जून 1967 की पेपर क्लिप में देखा जा सकता है कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने लोगों से सोना न खरीदने की अपील की थी.
    Claimed By :  @nishikant_dubey And Others
    Fact Check :  False
    Next Story
    Our website is made possible by displaying online advertisements to our visitors.
    Please consider supporting us by disabling your ad blocker. Please reload after ad blocker is disabled.
    X
    Or, Subscribe to receive latest news via email
    Subscribed Successfully...
    Copy HTMLHTML is copied!
    There's no data to copy!