Boom Live
  • फैक्ट चेक
  • एक्सप्लेनर्स
  • फास्ट चेक
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • बिहार चुनाव 2025
  • वेब स्टोरीज़
  • राजनीति
  • वीडियो
  • Home-icon
    Home
  • Authors-icon
    Authors
  • Careers-icon
    Careers
  • फैक्ट चेक-icon
    फैक्ट चेक
  • एक्सप्लेनर्स-icon
    एक्सप्लेनर्स
  • फास्ट चेक-icon
    फास्ट चेक
  • अंतर्राष्ट्रीय-icon
    अंतर्राष्ट्रीय
  • बिहार चुनाव 2025-icon
    बिहार चुनाव 2025
  • वेब स्टोरीज़-icon
    वेब स्टोरीज़
  • राजनीति-icon
    राजनीति
  • वीडियो-icon
    वीडियो
  • Home
  • फैक्ट चेक
  • NEET एग्जाम लीक की आरोपी की...
फैक्ट चेक

NEET एग्जाम लीक की आरोपी की धर्मेंद्र प्रधान के साथ तस्वीर का दावा गलत है

बूम ने जांच में पाया कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के साथ नजर आ रही यह महिला मॉडर्न कॉलेज पुणे की प्रिंसिपल निवेदिता एकबोटे हैं.

By -  Jagriti Trisha
Published -  20 May 2026 3:43 PM IST
  • Listen to this Article
    False claim about Dharmendra Pradhan photo with Manisha Mandhare.

    सोशल मीडिया पर एक वायरल तस्वीर के साथ दावा किया जा रहा है कि इसमें केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के साथ दिख रही महिला नीट पेपर लीक मामले में गिरफ्तार आरोपी प्रोफेसर मनीषा मांढरे हैं.

    बूम ने पाया कि तस्वीर में धर्मेंद्र प्रधान के साथ दिख रही महिला मनीषा मांढरे नहीं बल्कि महाराष्ट्र भारतीय जनता युवा मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष और मॉडर्न कॉलेज की प्रिंसिपल निवेदिता एकबोटे हैं.

    गौरतलब है कि 3 मई 2026 को आयोजित नीट प्रवेश परीक्षा पेपर लीक के बाद 12 मई को रद्द कर दी गई. इस मामले में सीबीआई ने मनीषा मांढरे समेत अबतक 10 लोगों को गिरफ्तार किया है. खबरों के मुताबिक मनीषा मांढरे पुणे स्थित मॉडर्न कॉलेज में बॉटनी की प्रोफेसर थीं.

    सोशल मीडिया पर क्या है वायरल?

    सोशल मीडिया पर बिहार के पूर्णिया सांसद पप्पू यादव और कांग्रेस से जुड़ी प्रियंवदा समेत कई यूजर ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए दावा किया कि धर्मेंद्र प्रधान के साथ खड़ी महिला प्रोफेसर मनीषा मांढरे हैं. साथ ही लोगों ने आरोप लगाया कि अभियुक्त मनीषा मांढरे का केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के साथ कनेक्शन होने के बावजूद उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है.


    मनीषा मंधारे से देश के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का
    कनेक्शन सामने आने के बाद भी कार्रवाई क्यों नहीं

    NEET पेपरलीक में मनीषा मंधारे की गिरफ्तारी के
    बाद धर्मेंद्र प्रधान की बर्खास्तगी क्यों नहीं? क्या
    सरकार के शीर्ष नेताओं ने इसमें मोटा हिस्सा लिया है pic.twitter.com/QMMzTlOc7S

    — Pappu Yadav (@pappuyadavjapl) May 17, 2026

    आर्काइव लिंक यहां, यहां और यहां देखें.

    पड़ताल में क्या मिला:

    तस्वीर में दिख रही महिला निवेदिता एकबोटे हैं

    एक्स पर कई यूजर ने तस्वीर के साथ किए जा रहे दावे का खंडन करते हुए धर्मेंद्र प्रधान के साथ खड़ी महिला की पहचान निवेदिता एकबोटे के रूप में की थी. इसकी मदद से हम निवेदिता एकबोटे के एक्स और फेसबुक अकाउंट पर पहुंचे, जहां हमें 18 दिसंबर 2024 की पोस्ट की गई यह तस्वीर मिली.

    पोस्ट के कैप्शन में निवेदिता ने पुणे पुस्तक महोत्सव के दौरान धर्मेंद्र प्रधान के साथ अपने माता-पिता की हुई मुलाकात का जिक्र किया था. निवेदिता के फेसबुक अकाउंट पर इस मुलाकात की अन्य तस्वीरें भी देखी जा सकती हैं.



    निवेदिता एकबोटे ने किया वायरल दावे का खंडन

    सोशल मीडिया पर मौजूद जानकारी के मुताबिक निवेदिता एकबोटे मॉडर्न कॉलेज पुणे की प्रिंसिपल और महाराष्ट्र भारतीय जनता युवा मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष हैं.

    निवेदिता ने भी अपने एक्स हैंडल से वायरल दावे का खंडन करते हुए लिखा कि केंद्रीय मंत्री के साथ उनकी तस्वीर का गलत इस्तेमाल करके उनकी पहचान को भ्रामक तरीके से पेश किया जा रहा है.


    The person operating this account/post is falsely using my photograph with Union Minister @dpradhanbjp to misrepresent my identity. The photo was taken at a public event with several dignitaries. Misuse of such images to spread fake narratives is condemnable. Pls do not circulate… https://t.co/NaX2zxrI6g

    — Nivedita Ekbote (@EkboteNivedita) May 18, 2026

    घटना से संबंधित कई रिपोर्ट में आरोपी मनीषा मांढरे की फाइल फोटो मौजूद है. हमने यह भी पाया कि मनीषा मांढरे का चेहरा वायरल तस्वीर के चेहरे से मेल नहीं खाता.



    बीबीसी की रिपोर्ट में मनीषा मांढरे की गिरफ्तारी पर मॉडर्न कॉलेज की प्रिंसिपल निवेदिता एकबोटे का ANI को दिया गया बयान मौजूद है. बयान में उन्होंने कहा कि उन्हें इस मामले की जानकारी मीडिया के जरिए मिली. उनके मुताबिक मनीषा पिछले 24 वर्षों से कॉलेज में कार्यरत थीं और एनटीए के साथ गोपनीय शर्तों के तहत जुड़ी हुई थीं. करीब सात महीने बाद वह रिटायर होने वाली थीं.


    यह भी पढ़ें -यूपी की पुरानी तस्वीर महाराष्ट्र निकाय चुनाव से जोड़कर गलत सांप्रदायिक दावे से वायरल

    Tags

    NEET ExamPaper leakFact Check
    Read Full Article
    Claim :   तस्वीर में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के साथ दिख रही महिला नीट पेपर लीक की आरोपी मनीषा मांढरे हैं.
    Claimed By :  @pappuyadavjapl and others
    Fact Check :  False
    Next Story
    Our website is made possible by displaying online advertisements to our visitors.
    Please consider supporting us by disabling your ad blocker. Please reload after ad blocker is disabled.
    X
    Or, Subscribe to receive latest news via email
    Subscribed Successfully...
    Copy HTMLHTML is copied!
    There's no data to copy!