Skip to main content
Boom Live
  • फैक्ट चेक
  • एक्सप्लेनर्स
  • फास्ट चेक
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • बिहार चुनाव 2025
  • वेब स्टोरीज़
  • राजनीति
  • वीडियो
  • Home-icon
    Home
  • Authors-icon
    Authors
  • Careers-icon
    Careers
  • फैक्ट चेक-icon
    फैक्ट चेक
  • एक्सप्लेनर्स-icon
    एक्सप्लेनर्स
  • फास्ट चेक-icon
    फास्ट चेक
  • अंतर्राष्ट्रीय-icon
    अंतर्राष्ट्रीय
  • बिहार चुनाव 2025-icon
    बिहार चुनाव 2025
  • वेब स्टोरीज़-icon
    वेब स्टोरीज़
  • राजनीति-icon
    राजनीति
  • वीडियो-icon
    वीडियो
  1. Home
  2. फैक्ट चेक
  3. दिल्ली के सत्य निकेतन हादसे से...
फैक्ट चेक

दिल्ली के सत्य निकेतन हादसे से जोड़कर वायरल हुए AI जनित और असंबंधित वीडियो

बूम ने पाया कि इनमें से दो वीडियो AI की मदद से बनाए गए हैं. वहीं एक वीडियो 2021 में बेंगलुरु में हुई घटना का है, जबकि दूसरा उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक इमारत गिरने की घटना से संबंधित है.

By - Jagriti Trisha |
Published -  8 Sept 2026 6:02 PM IST
  • Listen to this Article
    Your browser does not support the audio element.
    Viral video claiming to show the Satya Niketan building collapse in Delhi.

    दक्षिणी दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में पांच मंजिला इमारत ढहने की घटना से जोड़कर सोशल मीडिया पर कई असंबंधित और AI जनित वीडियो वायरल हो रहे हैं. इमारतों के ढहने के इन वीडियो को घटना का वास्तविक वीडियो बताकर साझा किया जा रहा है.

    बूम ने ऐसे चार वीडियो की जांच की और पाया कि इनमें से दो वीडियो AI की मदद से बनाए गए हैं, जबकि दो अन्य वीडियो मुरादाबाद और बेंगलुरु में हुई अलग-अलग घटनाओं से संबंधित हैं.

    दिल्ली के सत्य निकेतन में 6 सितंबर को पांच मंजिला इमारत ढह गई, जिसका इस्तेमाल पीजी के तौर पर किया जा रहा था. इस हादसे में अब तक 6 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है. वहीं मलबे में और भी लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है.

    सोशल मीडिया पर क्या है वायरल?

    दावा: एक

    वायरल 10 सेकेंड के इस वीडियो में एक इमारत अचानक गिरती हुई दिखाई देती है, जिसके बाद आसपास मौजूद लोग इधर-उधर भागते नजर आते हैं.

    एक्स और फेसबुक पर यूजर्स ने वीडियो को सत्य निकेतन हादसे का सीसीटीवी फुटेज बताते हुए दावा किया कि दिल्ली की यह घटना दिल दहला देने वाली है. पोस्ट में कहा गया कि देखते ही देखते इमारत धराशायी हो गई और मलबे में 7 से ज्यादा स्टूडेंट्स दब गए.

    दिल्ली की यह घटना दिल दहला देने वाली है ... देखते ही देखते इमारत धराशायी हो गयी और मलबे में 7 से ज्यादा स्टूडेंट्स दबे हुए हैं। 🥹

    आखिर क्या कारण है इस तरह बिल्डिंग का अचानक ढहने का🥹 pic.twitter.com/DCSexxXlp3

    — Dreamgirl 🧚 (@viral_9m) September 7, 2026

    आर्काइव लिंक यहां और यहां देखें.

    कांग्रेस ने भी सत्य निकेतन की घटना से जुड़े अपने वीडियो में इसके विजुअल का इस्तेमाल किया है.

    दावा: दो

    इस घटना से जोड़कर एक और वीडियो भी शेयर किया गया, जिसमें ढहती इमारतों के दो क्लिप शामिल हैं.

    View this post on Instagram

    A post shared by Sanny Singh (@su_nyy_07)


    आर्काइव लिंक.

    दावा: तीन

    इसी तरह के एक अन्य वीडियो को शेयर करते हुए दावा किया गया कि सड़क किनारे गिरती हुई यह बिल्डिंग सत्य निकेतन में गिरी इमारत है. घटना से जुड़े कई वीडियो में इस वीडियो के एक हिस्से का इस्तेमाल किया गया है.

    View this post on Instagram

    A post shared by Prime News Today | PNT (@prime.newstoday)

    आर्काइव लिंक.

    पड़ताल में क्या मिला:

    वीडियो: एक

    गौर से देखने पर हमें वीडियो में कई विसंगतियां दिखीं. मसलन वीडियो में दिख रहे एक दुकान के साइनबोर्ड की लिखावट अजीब और अस्पष्ट नजर आती है. वहीं 3-4 सेकेंड के करीब एक दृश्य में बिल्डिंग गिरने के बाद एक व्यक्ति अचानक प्रकट होकर भागता दिखाई देता है. हमने पाया कि लोगों के भागने और चीखने-चिल्लाने का पूरा घटनाक्रम वास्तविक नहीं लग रहा.

    यह वीडियो AI जनरेटेड है

    इसके अलावा यह वीडियो हमें एक एआई क्रिएटर (sirrixai) के इंस्टाग्राम अकाउंट पर मिला, जिसके डिस्क्रिप्शन में साफ बताया गया कि यह सत्य निकेतन में गिरी बिल्डिंग का असली फुटेज नहीं बल्कि एक फिक्शनल विजुअल रीकंस्ट्रक्शन है. इस अकाउंट पर इस तरह के कई अन्य एआई जनित वीडियो मौजूद हैं.

    पुष्टि के लिए हमने इसे AI डिटेक्शन टूल Hive Moderation पर भी चेक किया, जिसने वीडियो के एआई जनरेटेड होने की संभावना 99.7 प्रतिशत बताई.

    वीडियो: दो

    वीडियो की पहली क्लिप एआई जनित है

    इस क्लिप में भी AI जनरेटेड कंटेंट की कई गड़बड़ियां नजर आती हैं. जैसे, बिल्डिंग गिरने के बावजूद कई लोग अपनी जगह पर खड़े दिखाई देते हैं. लोगों की भागने की गतिविधियां भी बनावटी लगती हैं. वहीं एक दृश्य में लोग एक गिरे हुए शख्स को उठाते हैं, जो बाद में विकृत तरीके से गायब होता दिखता है. इसमें मौजूद एक कार की नंबर प्लेट पर लिखावट भी अस्पष्ट और अजीब है.

    पुष्टि के लिए हमने इसे भी AI डिटेक्शन टूल Hive Moderation और NVIDIA पर चेक किया. इन टूल्स ने वीडियो के एआई जनरेटेड होने की संभावना बताई.



    दूसरी क्लिप बेंगलुरु से है

    रिवर्स इमेज सर्च की मदद से हमें 2021 की कई मीडिया रिपोर्ट और पोस्ट मिलीं, जिनसे पता चला कि वीडियो बेंगलुरु के लक्कासंद्रा इलाके का है. 27 सितंबर 2021 को यहां एक तीन मंजिला इमारत ढह गई थी. समय रहते बिल्डिंग खाली करा ली गई थी, जिससे करीब 50 लोग बाल-बाल बच गए.



    वीडियो: तीन

    रिवर्स इमेज सर्च करने पर हमें यह वीडियो 5 सितंबर 2026 की एक एक्स पोस्ट में मिला, जिसके मुताबिक वीडियो मुरादाबाद के मुगलपुरा में बारिश के दौरान गिरी एक इमारत का है.

    वीडियो यूपी के मुरादाबाद का है

    दैनिक जागरण और नवभारत टाइम्स के अनुसार, मुरादाबाद के मुगलपुरा में जामा मस्जिद के पास 5 सितंबर को 54 साल पुराना दो मंजिला मकान ढह गया. हालांकि प्रशासन ने इसे पहले ही जर्जर घोषित कर खाली करा दिया था और आसपास आवागमन भी बंद करा दिया था.

    मुरादाबाद डीएम के आधिकारिक एक्स हैंडल पर भी इससे संबंधित जानकारी साझा की गई है, जिसमें बताया गया है कि सतर्कता बरतने की वजह से एक बड़ा खतरा टल गया.

    जनसुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए जिला प्रशासन द्वारा समय रहते की गई कार्रवाई के चलते आज एक बड़ा हादसा होने से बच गया। तहसील सदर क्षेत्र में स्थित भवन संख्या 26एफ-17, जामा मस्जिद रोड, गेट नंबर-2, हमसफर मैरिज हॉल के पास, जो अत्यंत जर्जर एवं खतरनाक स्थिति में पहुंच चुका था,… pic.twitter.com/XE6XTKAsou

    — DM Moradabad (@DMMoradabad) September 5, 2026


    यह भी पढ़ें -नेपाल बाढ़: तीन दिनों बाद बच्ची को मलबे से बाहर निकालने का यह वीडियो असली नहीं है


    Tags

    New DelhiDelhi NewsArtificial Intelligence
    Read Full Article
    Claim :   ये वीडियो दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में पांच मंजिला इमारत गिरने की घटना के हैं.
    Claimed By :  Social Media Users
    Fact Check :  False
    Next Story
    Our website is made possible by displaying online advertisements to our visitors.
    Please consider supporting us by disabling your ad blocker. Please reload after ad blocker is disabled.
    X
    Or, Subscribe to receive latest news via email
    Subscribed Successfully...
    Copy HTMLHTML is copied!
    There's no data to copy!