Boom Live
  • फैक्ट चेक
  • एक्सप्लेनर्स
  • फास्ट चेक
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • बिहार चुनाव 2025
  • वेब स्टोरीज़
  • राजनीति
  • वीडियो
  • Home-icon
    Home
  • Authors-icon
    Authors
  • Careers-icon
    Careers
  • फैक्ट चेक-icon
    फैक्ट चेक
  • एक्सप्लेनर्स-icon
    एक्सप्लेनर्स
  • फास्ट चेक-icon
    फास्ट चेक
  • अंतर्राष्ट्रीय-icon
    अंतर्राष्ट्रीय
  • बिहार चुनाव 2025-icon
    बिहार चुनाव 2025
  • वेब स्टोरीज़-icon
    वेब स्टोरीज़
  • राजनीति-icon
    राजनीति
  • वीडियो-icon
    वीडियो
  • Home
  • फैक्ट चेक
  • चित्रा त्रिपाठी के मेकअप पर...
फैक्ट चेक

चित्रा त्रिपाठी के मेकअप पर पाकिस्तानी पैनलिस्ट के कमेंट का वीडियो एडिटेड है

बूम ने पाया कि वायरल वीडियो अत्ता मुहम्मद मरी नाम के पाकिस्तानी यूजर ने एडिट किया है.

By -  Jagriti Trisha
Published -  9 April 2026 2:33 PM IST
  • Listen to this Article
    Edited video falsely showing remarks on Chitra Tripathi’s makeup

    सोशल मीडिया पर एबीपी न्यूज की एंकर चित्रा त्रिपाठी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स उनके मेकअप पर टिप्पणी करता नजर आ रहा है. इसके साथ दावा किया जा रहा है कि लाइव शो के दौरान एक पाकिस्तानी पैनलिस्ट ने चित्रा त्रिपाठी के मेकअप पर आपत्तिजनक टिप्पणी की.

    बूम ने फैक्ट चेक में पाया कि वायरल वीडियो एडिटेड है. चित्रा त्रिपाठी के मूल शो में यह शख्स मौजूद नहीं था. वीडियो में नजर आ रहे शख्स अत्ता मुहम्मद मरी ने इस एडिटेड वर्जन को तैयार किया है.

    सोशल मीडिया पर क्या है वायरल?

    वायरल वीडियो में चित्रा त्रिपाठी जब बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा से जुड़े सवाल पूछती हैं तब पाकिस्तान का प्रतिनिधि जवाब में कहता है, "बलूचिस्तान को देखने के लिए जनरल आसिम मुनीर काफी हैं, मैं तो सिर्फ आपको ही देखूंगा. अगर मेरी नजरें आपसे हटीं तो 50 किलो मेकअप जो अपने चेहरे पर थोप कर आई हैं उसका क्या फायदा?" इस पर प्रतिक्रिया देते हुए चित्रा त्रिपाठी कहती हैं कि मेकअप पर टिप्पणी मत कीजिए...

    एक्स और फेसबुक पर इस वीडियो को शेयर करते हुए यूजर्स दावा कर रहे हैं कि पाकिस्तानी पैनलिस्ट ने लाइव टीवी पर चित्रा त्रिपाठी के मेकअप का मजाक उड़ाया. आर्काइव लिंक यहां और यहां देखें.

    कांग्रेस नेत्री अल्का लांबा ने भी इस वीडियो को वास्तविक मानकर इसे रीपोस्ट किया और लिखा, 'चित्रा की क्या मजबूरी होगी जो पाकिस्तान के लोगों को अपने चैनल/शो में बुला कर चर्चा करवाने की? यूं उनके हाथों जलील होने की?...' (आर्काइव लिंक)

    पड़ताल में क्या मिला:

    मूल डिबेट शो में वायरल शख्स शामिल नहीं था

    संबंधित कीवर्ड सर्च की मदद से हमें एबीपी न्यूज के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर 2 मई 2025 को प्रसारित मूल वीडियो मिला, जो चित्रा त्रिपाठी के शो 'महादंगल' का हिस्सा था.

    मूल वीडियो में चित्रा त्रिपाठी पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव पर चर्चा कर रही थीं. इस पैनल में रक्षा विशेषज्ञ शंकर प्रसाद और अश्विनी सिवाच के साथ पाकिस्तानी पत्रकार हैदर हयात खान और मुकीम अहमद खान मौजूद थे, जो पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व कर रहे थे.

    इस वीडियो में 18 मिनट के बाद वायरल क्लिप वाला हिस्सा आता है, जहां चित्रा त्रिपाठी बलूचिस्तान और पख्तूनख्वा को लेकर सवाल करती हैं. इसी दौरान मुकीम अहमद खान से बातचीत में चित्रा कहती हैं कि उनके चेहरे पर डर दिखाई दे रहा है. इसके जवाब में मुकीम कहते हैं कि वे मेकअप करके नहीं आए हैं. इस पर चित्रा त्रिपाठी प्रतिक्रिया देती हैं कि मेकअप पर टिप्पणी मत कीजिए.


    पूरे वीडियो में कहीं भी वायरल क्लिप वाला शख्स मौजूद नहीं है. इससे स्पष्ट है कि गलत दावा करने के उद्देश्य से चित्रा त्रिपाठी के मूल वीडियो में छेड़छाड़ की गई है.

    पाकिस्तानी यूजर ने एडिट किया वीडियो

    बूम पहले भी इसी तर्ज पर बने एंकर रुबिका लियाकत के वीडियो का फैक्ट चेक कर चुका है. हमारी जांच में सामने आया था कि वीडियो में पैनलिस्ट के रूप में दिख रहे शख्स ने ही इसे एडिट किया गया था. शख्स का नाम Atta Mari Baloch है और सोशल मीडिया पर मौजूद जानकारी के अनुसार वह पाकिस्तानी मूल का है.

    हमें Atta mari Baloch के फेसबुक पेज पर 6 अप्रैल 2026 को पोस्ट किया गया वायरल वीडियो भी मिला. यूजर के यूट्यूब चैनल और फेसबुक पेज पर इस तरह के कई एडिटेड वीडियो मौजूद हैं, जिनमें वह भारतीय न्यूज चैनलों के डिबेट शो में बतौर गेस्ट शामिल होते और प्रतिक्रिया देते दिख रहा है.

    चित्रा त्रिपाठी ने अपने एक्स हैंडल से अल्का लांबा के पोस्ट का खंडन करते हुए स्पष्ट किया कि वह व्यक्ति कभी भी उनके शो का हिस्सा नहीं रहा है.

    यह भी पढ़ें -क्या ट्रंप ने कहा कि 'भारत-पाकिस्तान युद्ध बढ़ता तो शहबाज शरीफ की मौत हो जाती?'


    Tags

    ABP NewsPakistanEdited video
    Read Full Article
    Claim :   लाइव शो के दौरान एक पाकिस्तानी पैनलिस्ट ने चित्रा त्रिपाठी के मेकअप को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की.
    Claimed By :  Social Media Posts
    Fact Check :  False
    Next Story
    Our website is made possible by displaying online advertisements to our visitors.
    Please consider supporting us by disabling your ad blocker. Please reload after ad blocker is disabled.
    X
    Or, Subscribe to receive latest news via email
    Subscribed Successfully...
    Copy HTMLHTML is copied!
    There's no data to copy!