Skip to main content
Boom Live
  • फैक्ट चेक
  • एक्सप्लेनर्स
  • फास्ट चेक
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • बिहार चुनाव 2025
  • वेब स्टोरीज़
  • राजनीति
  • वीडियो
  • Home-icon
    Home
  • Authors-icon
    Authors
  • Careers-icon
    Careers
  • फैक्ट चेक-icon
    फैक्ट चेक
  • एक्सप्लेनर्स-icon
    एक्सप्लेनर्स
  • फास्ट चेक-icon
    फास्ट चेक
  • अंतर्राष्ट्रीय-icon
    अंतर्राष्ट्रीय
  • बिहार चुनाव 2025-icon
    बिहार चुनाव 2025
  • वेब स्टोरीज़-icon
    वेब स्टोरीज़
  • राजनीति-icon
    राजनीति
  • वीडियो-icon
    वीडियो
  1. Home
  2. फैक्ट चेक
  3. अरुणाचल प्रदेश में चीनी सेना के...
फैक्ट चेक

अरुणाचल प्रदेश में चीनी सेना के घुसपैठ के दावे से मणिपुर का वीडियो वायरल

बूम ने पाया कि वीडियो 25 अप्रैल 2026 का मणिपुर के हूमी गांव में असम राइफल्स और ग्रामीणों के बीच हुई झड़प का है.

By -  Amrutha Jaisanker
Published -  14 Aug 2026 2:47 PM IST
  • Listen to this Article
    Your browser does not support the audio element.
    Chinese troops allegedly entering Indian territory in Arunachal Pradesh.

    ट्रकों के काफिले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें बैकग्राउंड में गोलियों की आवाज सुनाई दे रही है और महिलाओं का एक समूह वाहनों को रोकने की कोशिश कर रहा है. इसके साथ झूठा दावा किया जा रहा है कि वीडियो में चीनी सैनिकों को भारतीय सीमा में घुसते हुए दिखाया गया है.

    बूम ने पाया कि वीडियो 25 अप्रैल 2026 का है, जब असम राइफल्स का एक काफिला जबरन मणिपुर के हूमी गांव में प्रवेश कर गया था.

    बीते दिनों अरुणाचल प्रदेश स्थित संगठन नाह वेलफेयर सोसाइटी (NWS) ने आरोप लगाया था कि चीनी पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) अपर सुबनसिरी जिले के ताकसिंग के पास भारतीय क्षेत्र में अतिक्रमण कर रही है. हालांकि भारतीय सेना ने इन खबरों को निराधार बताते हुए इनका खंडन कर दिया.

    सोशल मीडिया पर क्या वायरल?

    एक्स और फेसबुक पर इस मामले पर भारतीय सरकार की चुप्पी की निंदा करते हुए वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि चीनी सैनिक भारतीय सीमा में कई किलोमीटर अंदर तक प्रवेश कर चुके हैं.


    आर्काइव लिंक यहां और यहां देखें.

    हमने क्या पाया:

    1) वीडियो मणिपुर का है

    रिवर्स इमेज सर्च की मदद से हमें यह वीडियो 25 अप्रैल 2026 के एक पोस्ट में मिला. उस दिन की वीडियो रिपोर्ट के मुताबिक इसमें असम राइफल्स के एक काफिले को मणिपुर के तलुई गांव में महिला प्रदर्शनकारियों द्वारा लगाए गए बैरिकेड को तोड़कर आगे बढ़ते हुए दिखाया गया है.

    शनिवार को दोपहर 1 बजे के आसपास, उखरुल मुख्यालय से आ रहे असम राइफल्स के काफिले ने तलुई गांव में स्थानीय महिलाओं द्वारा लगाए गए बैरिकेड को जबरन पार कर लिया, जिससे तनाव बढ़ गया। काफिले के पार करते समय गोलीबारी का आरोप लगाया गया, जिससे दहशत फैल गई और एक महिला घायल हो गई।

    जैसे ही… pic.twitter.com/vxqXVjcrxq

    — India Today NE (@IndiaTodayNE) April 25, 2026

    2) घटना में दो नागरिक घायल

    कीवर्ड सर्च करने पर हमें घटना से जुड़ी अन्य रिपोर्ट भी मिलीं. इनमें बताया गया कि 25 अप्रैल 2026 की सुबह मणिपुर के हूमी गांव में महिला स्वयंसेवकों ने असम राइफल्स के एक काफिले को रोक दिया, जिसके बाद जवानों और स्थानीय लोगों के बीच झड़प हो गई. इस घटना में दो नागरिक घायल हो गए.

    उखरुल टाइम्स के अनुसार 47 वर्षीय रोज वाशुम के सिर पर गंभीर चोटें आईं जबकि 32 वर्षीय मशुनफोंग जिंगखाई को गोली लगी, जिससे उनकी हालत गंभीर हो गई थी.


    यह भी पढ़ें -अरुणाचल प्रदेश में चीनी घुसपैठ के दावे से बांग्लादेश सीमा का वीडियो वायरल


    Tags

    Indo-China ClashIndia-ChinaArunachal PradeshManipur
    Read Full Article
    Claim :   वीडियो में चीनी सैनिकों को भारत सीमा के भीतर में प्रवेश करते हुए दिखाया गया है.
    Claimed By :  Social Media Users
    Fact Check :  False
    Next Story
    Our website is made possible by displaying online advertisements to our visitors.
    Please consider supporting us by disabling your ad blocker. Please reload after ad blocker is disabled.
    X
    Or, Subscribe to receive latest news via email
    Subscribed Successfully...
    Copy HTMLHTML is copied!
    There's no data to copy!