Skip to main content
Boom Live
  • फैक्ट चेक
  • एक्सप्लेनर्स
  • फास्ट चेक
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • बिहार चुनाव 2025
  • वेब स्टोरीज़
  • राजनीति
  • वीडियो
  • Home-icon
    Home
  • Authors-icon
    Authors
  • Careers-icon
    Careers
  • फैक्ट चेक-icon
    फैक्ट चेक
  • एक्सप्लेनर्स-icon
    एक्सप्लेनर्स
  • फास्ट चेक-icon
    फास्ट चेक
  • अंतर्राष्ट्रीय-icon
    अंतर्राष्ट्रीय
  • बिहार चुनाव 2025-icon
    बिहार चुनाव 2025
  • वेब स्टोरीज़-icon
    वेब स्टोरीज़
  • राजनीति-icon
    राजनीति
  • वीडियो-icon
    वीडियो
  1. Home
  2. फैक्ट चेक
  3. RSS की शाखा में शामिल भीम आर्मी चीफ...
फैक्ट चेक

RSS की शाखा में शामिल भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर की वायरल तस्वीर AI जनरेटेड है

बूम ने पाया कि लोकसभा सांसद चंद्रशेखर आजाद की यह तस्वीर OpenAI के AI टूल्स की मदद से बनाई गई है.

By -  Jagriti Trisha
Published -  17 Nov 2026 3:38 PM IST
  • Boomlive
    Listen to this Article
    Your browser does not support the audio element.
    RSS की शाखा में शामिल भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर की वायरल तस्वीर AI जनरेटेड है

    वरिष्ठ पत्रकार स्वाति चतुर्वेदी द्वारा आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) प्रमुख चंद्रशेखर आजाद के एबीवीपी से जुड़े होने के दावा के बाद सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है. इसमें चंद्रशेखर आजाद को कथित तौर पर RSS की शाखा में शामिल होते हुए दिखाया गया है.

    बूम ने पाया कि वायरल तस्वीर फेक है, जिसे OpenAI के AI टूल्स की मदद से बनाया गया है.

    पत्रकार स्वाति चतुर्वेदी ने 15 नवंबर 2026 को न्यूज 24 के एक टीवी डिबेट में दावा किया कि चंद्रशेखर आजाद कॉलेज के दिनों में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) से जुड़े थे. ABVP, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) का छात्र संगठन है.

    हालांकि चंद्रशेखर आजाद ने स्वाति चतुर्वेदी के दावे का खंडन करते हुए ABVP से किसी भी तरह का संबंध होने से इनकार किया. चंद्रशेखर ने न्यूज 24 के साथ बातचीत में कहा, "अगर ये आरोप सही हुए तो मैं राजनीति छोड़ दूंगा." इसके अलावा एबीवीपी ने भी स्वाति के इस दावे का खंडन किया है.

    सोशल मीडिया पर क्या है वायरल?

    लोकसभा सांसद चंद्रशेखर आजाद की कथित तस्वीर को शेयर करते हुए एक यूजर ने स्वाति चतुर्वेदी को कोट किया और लिखा, 'चंद्रशेखर आजाद रावण ने अपना राजनीतिक जीवन ABVP से शुरू किया था वह RSS के गुप्त उत्पाद हैं...'

    चंद्रशेखर आजाद रावण ने अपना राजनीतिक जीवन ABVP से शुरू किया था वो RSS के गुप्त उत्पाद है। स्वाति चतुर्वेदी पत्रकार📍 भाई RSS तो मोसाद से भी तगड़ी फील्डिंग लगाती है 13 साल बाद चंदू भाई को खड़ा करके पहले बसपा खत्म करवाई। अब ओवैसी के साथ मिलवाकर मुस्लिम नेताओं को खत्म करवाने भेजा है।🫡

    — Risky Yadav (@riskyyadav41) November 15, 2026

    आर्काइव लिंक.

    यह तस्वीर जांच के लिए बूम को उसके टिपलाइन नंबर पर भी प्राप्त हुई.

    पड़ताल में क्या मिला:

    वायरल तस्वीर फेक है

    तस्वीर को ध्यान से देखने पर हमें कुछ ऐसी विसंगतियां नजर आईं, जो आमतौर पर AI जनरेटेड तस्वीरों में देखने को मिलती हैं. जैसे- तस्वीर में कई लोगों के चेहरे एक जैसे दिखाई दे रहे हैं. वहीं एक कार्यकर्ता के दोनों हाथ पीछे होने के बावजूद सामने की ओर एक अतिरिक्त हाथ दिखाई दे रहा है, जिससे वह डंडा पकड़े हुए हैं. इसी तरह कुछ अन्य कार्यकर्ताओं के हाथ पीछे होने के बावजूद उनके सामने लाठियां नजर आ रही हैं.



    OpenAI की मदद से बनाई गई तस्वीर

    हमने तस्वीर को SynthID और OpenAI के इमेज वेरिफिकेशन टूल पर चेक किया. जांच के दौरान इसमें OpenAl का SynthID वॉटरमार्क पाया गया, जिससे पुष्टि होती है कि इसे OpenAI के AI टूल्स की मदद से बनाया या एडिट किया गया है.

    Delete Edit


    चंद्रशेखर के ABVP से कनेक्शन पर अलग-अलग दावे

    द क्विंट की 2017 की एक रिपोर्ट में चंद्रशेखर के साथ हुई बातचीत के हवाले से कहा गया कि लॉ स्टूडेंट रहते हुए वह ABVP में शामिल हुए थे.

    वहीं द प्रिंट की रिपोर्ट के मुताबिक चंद्रशेखर आजाद देहरादून स्थित DAV कॉलेज में LLB की पढ़ाई के दौरान 'सत्यम' नाम के एक प्रोग्रेसिव स्टूडेंट यूनियन से जुड़े थे. साल 2007 में पढ़ाई पूरी करने के बाद जब उन्होंने एक्टिविज्म की राह चुनी, तो यह ग्रुप उनके लिए एक मददगार नेटवर्क साबित हुआ.

    एबीवीपी ने किया खंडन

    ABVP ने भी अपने एक्स हैंडल से इस दावे का खंडन करते हुए लिखा, "स्वाति चतुर्वेदी जी द्वारा एक व्यक्ति को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जोड़कर प्रस्तुत किया जाना पूरी तरह निराधार है. संबंधित व्यक्ति का अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से कभी कोई संबंध नहीं रहा है और न ही वह परिषद का कार्यकर्ता रहा है."


    यह भी पढ़ें -एपस्‍टीन के साथ राहुल, सोनिया और पीएम मोदी की वायरल तस्वीरें एआई जनित हैं


    Tags

    Chandrashekhar AzadBhim ArmyArtificial IntelligenceAI Photo
    Read Full Article
    Claim :   तस्वीर में भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद को RSS की शाखा में शामिल होते देखा जा सकता है.
    Claimed By :  Social Media Posts
    Fact Check :  False
    Next Story
    Our website is made possible by displaying online advertisements to our visitors.
    Please consider supporting us by disabling your ad blocker. Please reload after ad blocker is disabled.
    X
    Or, Subscribe to receive latest news via email
    Subscribed Successfully...
    Copy HTMLHTML is copied!
    There's no data to copy!