Skip to main content
Boom Live
  • फैक्ट चेक
  • एक्सप्लेनर्स
  • फास्ट चेक
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • बिहार चुनाव 2025
  • वेब स्टोरीज़
  • राजनीति
  • वीडियो
  • Home-icon
    Home
  • Authors-icon
    Authors
  • Careers-icon
    Careers
  • फैक्ट चेक-icon
    फैक्ट चेक
  • एक्सप्लेनर्स-icon
    एक्सप्लेनर्स
  • फास्ट चेक-icon
    फास्ट चेक
  • अंतर्राष्ट्रीय-icon
    अंतर्राष्ट्रीय
  • बिहार चुनाव 2025-icon
    बिहार चुनाव 2025
  • वेब स्टोरीज़-icon
    वेब स्टोरीज़
  • राजनीति-icon
    राजनीति
  • वीडियो-icon
    वीडियो
  1. Home
  2. फैक्ट चेक
  3. असम के धुबरी में बुलडोजर कार्रवाई...
फैक्ट चेक

असम के धुबरी में बुलडोजर कार्रवाई के दावे से बांग्लादेश का वीडियो वायरल

बूम ने पाया कि वीडियो के साथ गलत दावा किया जा रहा है. वीडियो बांग्लादेश के उत्तरा इलाके का है, जहां अगस्त 2026 में ये कार्रवाई हुई थी.

By -  Jagriti Trisha
Published -  10 Nov 2026 6:34 PM IST
  • Boomlive
    Listen to this Article
    Your browser does not support the audio element.
    असम के धुबरी में बुलडोजर कार्रवाई के दावे से बांग्लादेश का वीडियो वायरल

    सोशल मीडिया पर असम में बुलडोजर कार्रवाई के भ्रामक दावे से जोड़कर एक वीडियो वायरल है. इसे असम के धुबरी जिले में अवैध बांग्लादेशी लोगों के घरों पर बुलडोजर चलाए जाने वीडियो का बताकर शेयर किया जा रहा है.

    वीडियो में ध्वस्तीकरण के दौरान हताश-परेशान लोग अपना सामान बाहर निकालते और उसे बचाने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं.

    बूम ने जांच में पाया कि वीडियो बांग्लादेश के उत्तरा इलाके का है, जहां अगस्त 2026 में ये कार्रवाई हुई थी.

    सोशल मीडिया पर क्या है वायरल?

    एक्स पर वीडियो शेयर करते हुए यूजर्स ने सांप्रदायिक और असंवेदनशील टिप्पणी के साथ दावा किया कि यह असम के धुबरी में मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा द्वारा दिवाली के मौके पर बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ की गई बुलडोजर कार्रवाई का वीडियो है.


    आर्काइव लिंक.

    पड़ताल में क्या मिला:

    वीडियो बांग्लादेश का है

    पड़ताल के दौरान हमें बांग्ला पोस्ट के फेसबुक पेज पर 17 अगस्त 2026 को अपलोड किया गया मूल वीडियो मिला. इसके साथ बताया गया कि यह बांग्लादेश के दियाबाड़ी में अतिक्रमण विरोधी अभियान के दौरान दुकानों को ध्वस्त किए जाने का वीडियो है.


    बांग्ला पोस्ट समेत कई स्थानीय न्यूज चैनलों ने भी मिलते-जुलते वीडियो शेयर करते हुए इन्हें बांग्लादेश के ढाका स्थित दियाबाड़ी इलाके का बताया था.

    ढाका के उत्तरा इलाके में अगस्त 2026 में हुई थी कार्रवाई

    Manobkantha News के 17 अगस्त 2026 के लाइव वीडियो में स्थानीय लोगों को Rajdhani Unnayan Kartripakkha (RAJUK) की इस कार्रवाई के खिलाफ प्रतिक्रिया देते हुए देखा जा सकता है. इस लाइव वीडियो में वायरल वीडियो से मिलते हुए दृश्य भी मौजूद हैं.


    रिपोर्ट के मुताबिक 17 अगस्त को कार्यकारी मजिस्ट्रेट शांता रहमान और एक अन्य अधिकारी शेख मोहम्मद इहसानुल इमाम की देखरेख में RAJUK ने उत्तरा के दियाबाड़ी और सेक्टर-17 के आसपास अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की थी. इस दौरान 73 अवैध दुकानों और अन्य निर्माणों को हटाया गया था. वायरल वीडियो में दिख रहे बुलडोजर पर भी 'व्हील एक्सकेवेटर नंबर 2, RAJUK' लिखा देखा जा सकता है.

    असम में बड़े पैमाने पर बुलडोजर कार्रवाई

    असम में इन दिनों धुबरी समेत कई जिलों में मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा अवैध अतिक्रमण के खिलाफ लगातार बुलडोजर कार्रवाई कर रहे हैं. प्रशासन के अनुसार पिछले दिनों वहां करीब 620 से 650 बीघा सरकारी जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया. स्क्रॉल की रिपोर्ट के मुताबिक इस कार्रवाई के दौरान करीब 4,000 लोग बेघर हुए.

    वहीं अक्टूबर में धुबरी में 36 बांग्लादेशियों को भी हिरासत में लिया गया था, जिनमें से 23 को वापस उनके देश भेज दिया गया.


    यह भी पढ़ें -त्रिपुरा में BSF की कार्रवाई के दावे से बांग्लादेश का वीडियो वायरल


    Tags

    AssamAssam CMBangladeshUnrelated Videos
    Read Full Article
    Claim :   वीडियो असम के धुबरी में अवैध बांग्लादेशियों के खिलाफ की गई बुलडोजर कार्रवाई का है.
    Claimed By :  Social Media Posts
    Fact Check :  False
    Next Story
    Our website is made possible by displaying online advertisements to our visitors.
    Please consider supporting us by disabling your ad blocker. Please reload after ad blocker is disabled.
    X
    Or, Subscribe to receive latest news via email
    Subscribed Successfully...
    Copy HTMLHTML is copied!
    There's no data to copy!