Boom Live
  • फैक्ट चेक
  • एक्सप्लेनर्स
  • फास्ट चेक
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • बिहार चुनाव 2025
  • वेब स्टोरीज़
  • राजनीति
  • वीडियो
  • Home-icon
    Home
  • Authors-icon
    Authors
  • Careers-icon
    Careers
  • फैक्ट चेक-icon
    फैक्ट चेक
  • एक्सप्लेनर्स-icon
    एक्सप्लेनर्स
  • फास्ट चेक-icon
    फास्ट चेक
  • अंतर्राष्ट्रीय-icon
    अंतर्राष्ट्रीय
  • बिहार चुनाव 2025-icon
    बिहार चुनाव 2025
  • वेब स्टोरीज़-icon
    वेब स्टोरीज़
  • राजनीति-icon
    राजनीति
  • वीडियो-icon
    वीडियो
  • Home
  • फैक्ट चेक
  • बांग्लादेश में करंट लगने से युवक की...
फैक्ट चेक

बांग्लादेश में करंट लगने से युवक की मौत का वीडियो दीपू दास हत्याकांड से जोड़कर वायरल

बूम ने पाया कि वायरल वीडियो बांग्लादेश के पाबना जिले का है, जहां शहादत हुसैन नाम के एक व्यक्ति की करंट लगने से मौत हो गई थी. इस घटना का दीपू दास की हत्या से कोई संबंध नहीं है.

By -  Jagriti Trisha
Published -  29 Jun 2026 4:18 PM IST
  • Listen to this Article
    Man hanging from an electric wire in Pabna, Bangladesh.

    सोशल मीडिया पर बांग्लादेश में पिछले साल हुई दीपू चंद्र दास की हत्या से जोड़कर एक वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में एक शख्स बिजली के तार पर लटका दिखाई दे रहा है. दावा किया जा रहा है कि यह दीपू दास लिंचिंग का मुख्य अभियुक्त हसन सहादत है, जिसकी करंट लगने से मौत हो गई.

    बूम ने पाया कि यह वीडियो बांग्लादेश के पाबना जिले में हुई एक हालिया घटना का है, जहां शहादत हुसैन नाम के एक व्यक्ति की बिजली का झटका लगने से मौत हो गई थी.

    पुलिस ने बूम बांग्लादेश से बातचीत में वायरल दावे का खंडन करते हुए बताया कि शहादत हुसैन की मौत पानी साफ करते समय फिसलकर बिजली के तार पर गिरने से हुई थी. पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया कि दीपू दास लिंचिंग मामले में उसके आरोपी होने का कोई रिकॉर्ड नहीं है.

    गौरतलब है कि 18 दिसंबर 2025 को बांग्लादेश के मयमनसिंह में ईशनिंदा के आरोप में 27 वर्षीय दीपू चंद्र दास की भीड़ द्वारा पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी. एक रिपोर्ट के अनुसार फरवरी 2026 तक पुलिस इस मामले में 23 संदिग्धों को गिरफ्तार कर चुकी है. वहीं पीड़ित दीपू दास के भाई ने भालुका पुलिस स्टेशन में 140-150 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है.

    सोशल मीडिया पर क्या है वायरल?

    एक्स और फेसबुक पर इस विचलित कर देने वाले वीडियो को शेयर करते हुए यूजर्स लिख रहे हैं कि "बांग्लादेश में दीपू दास लिंचिंग का मुख्य अभियुक्त हसन सहादत बिजली के तार से लटका हुआ पाया गया है. उस्मान हादी से शुरू हुआ ये सिलसिला अब तक कई क्रांतिकारियों को निपटा चुका है. अज्ञात बंदूकधारियों का खौफ अब बांग्लादेश भी पहुंच चुका है." आर्काइव लिंक यहां और यहां देखें.

    पड़ताल में क्या मिला:

    घटना बांग्लादेश के पाबना जिले की है

    बांग्ला कीवर्ड की मदद से हमें वायरल वीडियो में मेंशन Dainik Sokal के इंस्टाग्राम अकाउंट पर 18 जून को अपलोड किया गया यह वीडियो मिला. इसके साथ दी गई जानकारी के अनुसार घटना बांग्लादेश के पाबना जिले की है, जहां करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई.

    यहां से हिंट लेकर हमने पाबना की इस घटना से संबंधित खबरों की तलाश की. इस दौरान हमें Bangla Times, Nagorik Express और Kaler Kantho समेत कई बांग्लादेशी मीडिया आउटलेट की रिपोर्ट मिली. घटना से जुड़े अन्य समाचार और सोशल मीडिया पोस्ट यहां, यहां और यहां भी देख सकते हैं.


    इसका दीपू दास हत्याकांड से कोई कनेक्शन नहीं है

    खबरों के अनुसार, घटना 18 जून को सुबह करीब 10 बजे पाबना के आठघरिया स्थित देवोत्तर बाजार में अल-अराफा इस्लामी बैंक की बिल्डिंग की छत पर हुई थी. दरअसल शहादत हुसैन छत पर जमा हुआ पानी निकालने गए थे. इसी दौरान वह बिल्डिंग के पास से गुजर रहे हाई-वोल्टेज बिजली के तार की चपेट में आ गए, जिससे करंट लगने से उनकी मौत हो गई.

    शहादत हुसैन आठघरिया के चांदवा यूनियन के कदमडांगा गांव के रहने वाले थे. वह लंबे समय से देवोत्तर बाजार के अकुल स्टोर में काम करते थे. किसी भी रिपोर्ट में यह नहीं कहा गया कि शहादत का दीपू दास की हत्या से कोई संबंध है या वह इस मामले में आरोपी है. इस घटना की सूचना मिलते ही आठघरिया फायर सर्विस की एक टीम मौके पर पहुंची और बिजली के तार से लटके शव को नीचे उतारा.

    पुलिस ने किया वायरल दावे का खंडन

    पुष्टि के लिए बूम बांग्लादेश की टीम ने आठघरिया पुलिस स्टेशन के प्रभारी नजमुल हक से संपर्क किया. उन्होंने वायरल दावे का खंडन करते हुए बताया, "वह वहां काम करता था. उसकी दुकान पर पानी गिर रहा था. पानी साफ करते समय वह फिसलकर बिजली के तार पर गिर गया. वह तार उनकी बिल्डिंग के बगल से गुजर रही थी. वह एक छोटा दुकानदार था."

    पुलिस अधिकारी ने आगे बताया, "हमारे पुलिस स्टेशन में उसका कोई रिकॉर्ड नहीं है. अगर वह उस घटना में शामिल होता तो हमारे पास जानकारी जरूर होती."

    ढाका ट्रिब्यून की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने जनवरी 2026 में दीपू दास हत्याकांड में इमाम यासीन अराफात को मुख्य आरोपी बताते हुए गिरफ्तार किया था.

    Additional Reporting: Tausif Akbar & Ummay Ammara Eva


    यह भी पढ़ें -बांग्लादेश में चोरी के आरोप में युवक की पिटाई का वीडियो सांप्रदायिक दावे से वायरल


    Tags

    BangladeshFact Check
    Read Full Article
    Claim :   बांग्लादेश में दीपू दास लिंचिंग का मुख्य अभियुक्त हसन सहादत बिजली के तार से लटका पाया गया.
    Claimed By :  Social Media Users
    Fact Check :  False
    Next Story
    Our website is made possible by displaying online advertisements to our visitors.
    Please consider supporting us by disabling your ad blocker. Please reload after ad blocker is disabled.
    X
    Or, Subscribe to receive latest news via email
    Subscribed Successfully...
    Copy HTMLHTML is copied!
    There's no data to copy!