Boom Live
  • फैक्ट चेक
  • एक्सप्लेनर्स
  • फास्ट चेक
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • बिहार चुनाव 2025
  • वेब स्टोरीज़
  • राजनीति
  • वीडियो
  • Home-icon
    Home
  • Authors-icon
    Authors
  • Careers-icon
    Careers
  • फैक्ट चेक-icon
    फैक्ट चेक
  • एक्सप्लेनर्स-icon
    एक्सप्लेनर्स
  • फास्ट चेक-icon
    फास्ट चेक
  • अंतर्राष्ट्रीय-icon
    अंतर्राष्ट्रीय
  • बिहार चुनाव 2025-icon
    बिहार चुनाव 2025
  • वेब स्टोरीज़-icon
    वेब स्टोरीज़
  • राजनीति-icon
    राजनीति
  • वीडियो-icon
    वीडियो
  • Home
  • फैक्ट चेक
  • असम सीएम और कांग्रेस नेता के बीच...
फैक्ट चेक

असम सीएम और कांग्रेस नेता के बीच करोड़ों की डील वाली वीडियो रिपोर्ट फेक है

बूम ने फैक्ट चेक में पाया कि आजतक ने इस तरह की कोई खबर नहीं चलाई है. वायरल वीडियो रिपोर्ट में एआई की मदद से छेड़छाड़ की गई है.

By -  Jagriti Trisha
Published -  19 Feb 2026 5:24 PM IST
  • Listen to this Article
    Altered Aaj Tak video falsely claiming a 50 crore deal between Himanta Biswa Sarma and Bhupen Bora

    सोशल मीडिया पर आजतक की एक कथित वीडियो रिपोर्ट के हवाले से बीजेपी पर खरीद-फरोख्त का आरोप लगाते हुए दावा किया जा रहा है कि मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व में असम बीजेपी ने लगातार पिछले तीन चुनाव हार चुके कांग्रेस नेता को 50 करोड़ रुपये में खरीदा है.

    इस वीडियो रिपोर्ट में एंकर ब्रेकिंग न्यूज बताते हुए कह रहे हैं कि असम कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेन बोरा और मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के बीच 50 करोड़ का आर्थिक लेन-देन हुआ है. इस डील में कांग्रेस के कुछ और नेताओं को भी बीजेपी जॉइन कराने की शर्त है.

    बूम ने पाया कि वायरल वीडियो एडिटेड है. आजतक ने असम कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेन बोरा और मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के बीच हुई ऐसी किसी डील से संबंधित कोई खबर नहीं चलाई है.

    आजतक की मूल वीडियो रिपोर्ट में भूपेन बोरा के इस्तीफे से संबंधित खबर दी गई थी, जिसमें एआई की मदद से छेड़छाड़ की गई है. आजतक ने भी इस वीडियो का खंडन करते हुए इसे फेक बताया है.

    असम में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज हो गई है. असम कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष भूपेन बोरा के इस्तीफे के बाद यह अटकलें लगाई जा रही हैं कि वह बीजेपी में शामिल हो सकते हैं. भूपेन बोरा 2021 से 2025 तक असम कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रहे थे.

    इससे पहले 16 फरवरी को भूपेन कुमार बोरा ने कांग्रेस से इस्तीफा देने के कुछ ही घंटों बाद अपना फैसला वापस ले लिया था. अब चर्चाएं हैं कि 22 फरवरी को वह बीजेपी का दामन थाम रहे हैं.

    सोशल मीडिया पर क्या है वायरल?

    वायरल हो रहा करीब एक एक मिनट का यह वीडियो आजतक के न्यूज बुलेटिन का हिस्सा है, जिसमें एंकर असम में हुई राजनीतिक उठापटक की खबर देते हुए कह रहे हैं- "असम कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेन बोरा और मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के बीच बड़ा आर्थिक लेन-देन हुआ है."

    बकौल रिपोर्ट, नवंबर में हिमंत बिस्वा सरमा ने भूपेन बोरा को 25 करोड़ रुपये का ऑफर दिया था लेकिन डील नहीं हो पाई थी. हाल ही में एक उद्योगपति के आवास पर असम मुख्यमंत्री और भूपेन बोरा की मुलाकात हुई जिसमें 50 करोड़ रुपये पर डील तय की गई. इस डील में कांग्रेस के कुछ और नेताओं को भी बीजेपी जॉइन कराने की शर्त शामिल है.

    फेसबुक और एक्स जैसे माध्यमों पर इस वीडियो रिपोर्ट को वास्तविक मानकर शेयर करते हुए यूजर्स लिख रहे हैं कि 'असम बीजेपी ने 50 करोड़ में खरीदा लगातार पिछला तीन चुनाव हारा हुआ कांग्रेसी नेता, हिमंता बिस्वा सरमा की इस डील को लोगों ने बताया मूर्खता...'

    *असम बीजेपी ने 50 करोड़ में खरीदा लगातार पिछला तीन चुनाव हारा हुआ कांग्रेसी नेता, हिमंता बिस्वा सरमा की इस डील को लोगों ने बताया मूर्खता* pic.twitter.com/1z8DOkXvKG

    — Sham Sher (@sherobra_inc) February 18, 2026

    आर्काइव लिंक.

    पड़ताल में क्या मिला:

    आजतक के मूल वीडियो में ऐसी कोई खबर नहीं दी गई

    संबंधित कीवर्ड की मदद से हमें आजतक की आधिकारिक वेबसाइट पर मूल वीडियो रिपोर्ट मिली. 16 फरवरी 2026 की मूल रिपोर्ट में एंकर केवल भूपेन बोरा के पार्टी छोड़ने से जुड़ी खबर देते नजर आ रहे हैं. इसमें कहीं भी वायरल वीडियो में किए गए किसी कथित आर्थिक डील का जिक्र नहीं है.

    वायरल वीडियो इसी वीडियो जैसा है लेकिन गलत दावा करने के उद्देश्य से इसके टेक्स्ट और ऑडियो में छेड़छाड़ की गई है. वायरल वीडियो में मौजूद टेक्स्ट में कुछ मात्रात्मक गलतियां भी देखी जा सकती हैं.


    एआई की मदद से की गई है छेड़छाड़

    जांच के लिए हमने वीडियो को एआई डिटेक्टर टूल DeepFake-O-Meter पर चेक किया. इस टूल के ड्यूल लेबल डीपफेक वीडियो डिटेक्शन मॉडल और लिप-सिंक्ड डीपफेक डिटेक्शन मॉडल ने वीडियो को 100 प्रतिशत तक फेक बताया. इसके ज्यादातर मॉडल्स ने इसकी आवाज को भी एआई जनरेटेड करार दिया.

    पुष्टि के लिए हमने वीडियो के एक हिस्से को टूल Hivemoderation पर भी चेक किया. Hivemoderation ने भी 99.7 प्रतिशत स्कोर के साथ इसमें एआई जनित या डीपफेक कंटेंट मौजूद होने की संभावना व्यक्त की.



    डीपफेक वॉइस डिटेक्टर टूल Hiya ने भी ऑडियो के ज्यादातर हिस्सों को 1/100 का ऑथेंटिसिटी स्कोर दिया, जो इसके डीपफेक होने की संभावना को दिखाता है.


    यह भी पढ़ें -एपस्‍टीन के साथ राहुल, सोनिया और पीएम मोदी की वायरल तस्वीरें एआई जनित हैं


    Tags

    AssamHimanta Biswa SarmaCongressBJPArtificial Intelligence
    Read Full Article
    Claim :   आजतक की वीडियो रिपोर्ट में देखा जा सकता है कि असम कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेन बोरा और मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के बीच 50 करोड़ की डील हुई है.
    Claimed By :  Social Media Posts
    Fact Check :  False
    Next Story
    Our website is made possible by displaying online advertisements to our visitors.
    Please consider supporting us by disabling your ad blocker. Please reload after ad blocker is disabled.
    X
    Or, Subscribe to receive latest news via email
    Subscribed Successfully...
    Copy HTMLHTML is copied!
    There's no data to copy!