Boom Live
  • फैक्ट चेक
  • एक्सप्लेनर्स
  • फास्ट चेक
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • बिहार चुनाव 2025
  • वेब स्टोरीज़
  • राजनीति
  • वीडियो
  • Home-icon
    Home
  • Authors-icon
    Authors
  • Careers-icon
    Careers
  • फैक्ट चेक-icon
    फैक्ट चेक
  • एक्सप्लेनर्स-icon
    एक्सप्लेनर्स
  • फास्ट चेक-icon
    फास्ट चेक
  • अंतर्राष्ट्रीय-icon
    अंतर्राष्ट्रीय
  • बिहार चुनाव 2025-icon
    बिहार चुनाव 2025
  • वेब स्टोरीज़-icon
    वेब स्टोरीज़
  • राजनीति-icon
    राजनीति
  • वीडियो-icon
    वीडियो
  • Home
  • फैक्ट चेक
  • ईरान की कारून नदी स्थित...
फैक्ट चेक

ईरान की कारून नदी स्थित पेट्रोकेमिकल प्लांट पर हमले के दावे से AI जनरेटेड वीडियो वायरल

बूम ने पाया कि वायरल वीडियो को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से तैयार किया गया है. कई एआई डिटेक्शन टूल्स भी इसकी पुष्टि करते हैं.

By -  Jagriti Trisha
Published -  17 Jun 2026 4:06 PM IST
  • Listen to this Article
    AI-generated video shared as an Israeli attack on Irans Karun Petrochemical Complex.

    सोशल मीडिया पर इजरायल द्वारा ईरान की कारून नदी स्थित पेट्रोकेमिकल प्लांट पर हमला करने के दावे से एक वीडियो वायरल है. बूम ने पाया कि वायरल वीडियो कारून पेट्रोकेमिकल प्लांट पर हुए हमले से जुड़ा नहीं है.

    यह एक एआई जनरेटेड वीडियो है. वीडियो को शेयर करने वाले हैंडल Warfare NextGen ने भी इसके कैप्शन में इसे ड्रामैटिक फुटेज बताया है.

    गौरतलब है कि जून के पहले सप्ताह में इजरायल ने ईरान के खुजेस्तान प्रांत के माहशहर में स्थित कारून पेट्रोकेमिकल कंपनी को निशाना बनाया था.

    सोशल मीडिया पर क्या है वायरल?

    वायरल वीडियो में हवाई हमले के बाद एक बांध और उसके आसपास की इमारतों को क्षतिग्रस्त होते देखा जा सकता है.

    RTV9 भारतवर्ष नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट ने इस वीडियो को शेयर करते हुए दावा किया कि इजरायल ने ईरान की कारून नदी के किनारे स्थित एक महत्वपूर्ण पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स पर हवाई हमला किया. (आर्काइव लिंक)

    इंस्टाग्राम पर इसी दावे से एक दूसरा एआई जनरेटेड वीडियो भी वायरल है, जिसमें पहले वीडियो जैसे ही विजुअल दिखाई दे रहे हैं. (आर्काइव लिंक)

    पड़ताल में क्या मिला:

    वीडियो वास्तविक नहीं है

    रिवर्स इमेज और संबंधित कीवर्ड सर्च की मदद से हमें Warfare NextGen के इंस्टाग्राम हैंडल पर वायरल वीडियो मिला. इसके कैप्शन में इस वीडियो को कारून रिवर का ड्रामैटिक फुटेज बताया गया था.

    इस हैंडल पर वायरल हो रहे दूसरे वीडियो के अलावा इस तरह के कई अन्य वीडियो भी मौजूद हैं.


    View this post on Instagram

    A post shared by Warfare NextGen (@warfarenextgen)


    वीडियो में मौजूद विसंगतियां

    इसके अलावा वीडियो में कई ऐसी विसंगतियां दिखाई देती हैं जो आमतौर पर AI जनरेटेड फुटेज में देखने को मिलती हैं. मसलन हवाई हमले के बाद दिखाई देने वाली आग अचानक गायब हो जाती है. वहीं हमले के बाद बांध का ढहना और पानी का असामान्य तरीके से ऊंची लहरों के रूप में उठना भी स्वाभाविक प्रतीत नहीं होता.

    एआई डिटेक्शन टूल्स ने क्या बताया

    पुष्टि के लिए हमने दोनों वीडियो को Hive Moderation जैसे AI डिटेक्शन टूल पर चेक किया. Hive Moderation ने इनके AI जनरेटेड होने की संभावना 99.2 प्रतिशत से लेकर 99.7 प्रतिशत तक बताई.



    यह भी पढ़ें -पश्चिम बंगाल के शिक्षा मंत्री ब्रात्य बसु का रिश्वत लेते हुए वीडियो फर्जी और एआई जनरेटेड है

    Tags

    Iran Israel warIranArtificial Intelligence
    Read Full Article
    Claim :   वीडियो इजरायल द्वारा ईरान के कारून पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स पर किए गए हमले का है.
    Claimed By :  Social Media Users
    Fact Check :  False
    Next Story
    Our website is made possible by displaying online advertisements to our visitors.
    Please consider supporting us by disabling your ad blocker. Please reload after ad blocker is disabled.
    X
    Or, Subscribe to receive latest news via email
    Subscribed Successfully...
    Copy HTMLHTML is copied!
    There's no data to copy!