Skip to main content
Boom Live
  • फैक्ट चेक
  • एक्सप्लेनर्स
  • फास्ट चेक
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • बिहार चुनाव 2025
  • वेब स्टोरीज़
  • राजनीति
  • वीडियो
  • Home-icon
    Home
  • Authors-icon
    Authors
  • Careers-icon
    Careers
  • फैक्ट चेक-icon
    फैक्ट चेक
  • एक्सप्लेनर्स-icon
    एक्सप्लेनर्स
  • फास्ट चेक-icon
    फास्ट चेक
  • अंतर्राष्ट्रीय-icon
    अंतर्राष्ट्रीय
  • बिहार चुनाव 2025-icon
    बिहार चुनाव 2025
  • वेब स्टोरीज़-icon
    वेब स्टोरीज़
  • राजनीति-icon
    राजनीति
  • वीडियो-icon
    वीडियो
  1. Home
  2. फैक्ट चेक
  3. फिल्म टॉक्सिक के लिए नयनतारा ने...
फैक्ट चेक

फिल्म टॉक्सिक के लिए नयनतारा ने मुंडवा लिया सिर? नहीं, तस्वीर AI की मदद से एडिट की गई है

बूम ने पाया कि वायरल हो रही नयनतारा की दोनों तस्वीरें गूगल AI का उपयोग करके बनाई गई हैं.

By -  Srijit Das
Published -  19 Aug 2026 2:45 PM IST
  • Listen to this Article
    Your browser does not support the audio element.
    Actress Nayanthara

    सोशल मीडिया पर अभिनेत्री नयनतारा की दो तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिनमें उन्हें मंदिर में दर्शन के दौरान मुंडे हुए सिर के साथ दिखाया गया है.

    बूम ने जांच में पाया कि नयनतारा की दोनों तस्वीरें गूगल AI का उपयोग करके बनाई गई हैं. मूल तस्वीरों में उनके सिर पर बाल मौजूद है.

    ये तस्वीरें अभिनेत्री की आगामी फिल्म 'टॉक्सिक' से जोड़कर साझा की जा रही हैं और दावा किया जा रहा है कि फिल्म की सफलता के लिए उन्होंने अपना सिर मुंडवा लिया.

    वायरल दावा क्या है?

    कई वेरिफाइड एक्स और इंस्टाग्राम हैंडल ने इन तस्वीरों को अभिनेत्री की असली तस्वीर के रूप में पेश करते हुए शेयर किया है.

    न्यूज आउटलेट न्यूज18 ने भी अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर इन तस्वीरों को वास्तविक बताकर साझा किया. हालांकि सोशल मीडिया पर हुई आलोचना के बाद आउटलेट ने इसे हटा लिया.


    हमने क्या पाया:

    1. तस्वीर में मौजूद गूगल AI का वॉटरमार्क

    तस्वीरों की जांच के दौरान बूम को इनमें Google AI की मदद से बनाए जाने के संकेत मिले. गूगल के SynthID टूल की मदद से जांच करने पर इसकी पुष्टि हुई कि तस्वीरों में एक एम्बेडेड मार्कर मौजूद है, जो बताता है कि इन्हें Google AI का इस्तेमाल करके बनाया गया है.



    2. अभिनेत्री की मूल तस्वीर

    हमने छेड़छाड़ के लिए इस्तेमाल की गई मूल तस्वीरों को खोज की तो पता चला कि ये तस्वीरें इसी साल अप्रैल की हैं, जब अभिनेत्री नयनतारा 9 अप्रैल 2026 को अपने पति विग्नेश शिवन के साथ तिरुमाला श्रीवारी मंदिर गई थीं.

    मूल तस्वीरों और डिजटली छेड़छाड़ कर बनाई गई तस्वीरों के बीच तुलना नीचे देखी जा सकती है.



    यह भी पढ़ें -CJP प्रोटेस्ट में पीएम मोदी को अपशब्द कहने वाली किशोरी का AI वीडियो भ्रामक दावे से वायरल


    Tags

    AI PhotoArtificial Intelligence
    Read Full Article
    Claim :   तस्वीरों में अभिनेत्री नयनतारा को मंदिर में दर्शन के दौरान अपना सिर मुंडवाए हुए देखा जा सकता है.
    Claimed By :  Social Media Users
    Fact Check :  False
    Next Story
    Our website is made possible by displaying online advertisements to our visitors.
    Please consider supporting us by disabling your ad blocker. Please reload after ad blocker is disabled.
    X
    Or, Subscribe to receive latest news via email
    Subscribed Successfully...
    Copy HTMLHTML is copied!
    There's no data to copy!