HomeNo Image is Available
AuthorsNo Image is Available
CareersNo Image is Available
फ़ैक्ट चेकNo Image is Available
एक्सप्लेनर्सNo Image is Available
फ़ास्ट चेकNo Image is Available
अंतर्राष्ट्रीयNo Image is Available
वेब स्टोरीज़No Image is Available
राजनीतिNo Image is Available
लोकसभा चुनाव 2024No Image is Available
HomeNo Image is Available
AuthorsNo Image is Available
CareersNo Image is Available
फ़ैक्ट चेकNo Image is Available
एक्सप्लेनर्सNo Image is Available
फ़ास्ट चेकNo Image is Available
अंतर्राष्ट्रीयNo Image is Available
वेब स्टोरीज़No Image is Available
राजनीतिNo Image is Available
लोकसभा चुनाव 2024No Image is Available
क्रिकेट

क्या पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं ?

सोशल मीडिया पर आने वाले लोकसभा चुनाव से पहले सहवाग की भाजपा से जुड़ने की ख़बर हो रही है वायरल

By - Ashraf Khan | 6 Feb 2019 1:40 PM GMT

दावा: "मुल्तान के सुल्तान भारत के महान क्रिकेटर वीरेंदर सेहवाग भाजपा में शामिल"

रेटिंग: झूठ

सच्चाई: वीरेंद्र सेहवाग के नज़दीकी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह खबर झूठी है। सेहवाग अब तक किसी भी राजनितिक दल के साथ नहीं जुड़े हैं।

फ़ेसबुक पर इस पोस्ट को 'आई प्राउड माय पी एम' नामक पेज पर शेयर किया गया है जहाँ इसे 1000 से ज़्यादा शेयर्स मिले हैं।

फ़ेसबुक पर इस पोस्ट को काफ़ी जगहों पर देखा जा सकता है।

इस तस्वीर को ट्विटर पर भी शेयर किया गया है।

सहवाग के ऑफिसियल ट्विटर अकाउंट पर भी उनके भाजपा में शामिल में होने का कोई ज़िक्र नहीं है।

इस बीच पिच्छले वर्ष भारत के दो पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर और सहवाग के दिल्ली से भारतीय जनता पार्टी के लिए लोकसभा चुनाव 2019 लड़ने की अटकले लगाई जा रही थी। हालांकि, इन बातों में अभी तक कोई सच्चाई नहीं पायी गई है। इस विषय में एक न्यूज़ रिपोर्ट आप यहाँ पढ़ सकते हैं।

बूम ने पहले भी एक न्यूज़ रिपोर्ट की थी जिसमे करीना कपूर और सचिन तेंदुलकर जैसी बड़ी हस्तियों के नाम शामिल हैं । ईनकी भी लोकसभा चुनाव 2019 लड़ने की अटकले लगाई जा रही थी पर ये ख़बरें सच नहीं साबित हुई थी।

ज्ञात रहे की कुछ महीनों के भीतर लोकसभा चुनाव आनेवाले हैं। इन चुनावों को मद्देनज़र रखते हुए इस तरह की अफवाहों का अभी फैलना स्वाभाविक है।