HomeNo Image is Available
AuthorsNo Image is Available
CareersNo Image is Available
फैक्ट चेकNo Image is Available
एक्सप्लेनर्सNo Image is Available
फास्ट चेकNo Image is Available
अंतर्राष्ट्रीयNo Image is Available
वेब स्टोरीज़No Image is Available
राजनीतिNo Image is Available
वीडियोNo Image is Available
HomeNo Image is Available
AuthorsNo Image is Available
CareersNo Image is Available
फैक्ट चेकNo Image is Available
एक्सप्लेनर्सNo Image is Available
फास्ट चेकNo Image is Available
अंतर्राष्ट्रीयNo Image is Available
वेब स्टोरीज़No Image is Available
राजनीतिNo Image is Available
वीडियोNo Image is Available
फैक्ट चेक

नहीं, कोरोनावायरस रोगियों के लिए क्रिस्टियानो रोनाल्डो के होटल अस्पताल में नहीं बदले जाएंगे

कई मुख्यधारा के समाचार आउटलेट और सोशल मीडिया ने झूठे दावे करते हुए कहा कि रोनाल्डो के होटलों को अस्पताल में बदला जाएगा।

By - Sumit | 17 March 2020 2:33 PM GMT

कई सोशल मीडिया पोस्ट और समाचार लेख ये दावा कर रहे हैं कि कोरोनावायरस रोगियों के इलाज के लिए पुर्तगाली फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो अपने होटलों को अस्पताल में तब्दील कर देंगे। यह दावा झूठा है।

बूम ने पुर्तगाली फुटबॉलर के होटल - पेस्टाना सीआर7 से संपर्क किया - और पुर्तगाल के अन्य फ़ैक्टचेकर से संपर्क किया और पाया कि दावा ग़लत था।

झूठे दावे में कहा गया है कि इलाज भी मुफ़्त में उपलब्ध होगा और डॉक्टरों और श्रमिकों का खर्चा रोनाल्डो उठाएंगे। यह ग़लत दावा फुट मर्कैटो (अर्काइव), द स्पोर्ट्समैन (अर्काइव), फूटी अक्युम्युलेटर और गल्फ न्यूज़ (अर्काइव) सहित कई सत्यापित अंतरराष्ट्रीय ट्विटर हैंडल द्वारा शेयर किया गया है।

भारत में, एबीपी आनंद के सत्यापित फेसबुक पेज (आर्काइव) ने इसी दावे को शेयर किया है।






क्रिस्टियानो रोनाल्डो पुर्तगाल की राष्ट्रीय फुटबॉल टीम के कप्तान हैं और सीरी ए क्लब जुवेंटस के लिए खेलते हैं।

एक बेहतरीन फुटबॉलर माने जाने वाले, रोनाल्डो, पुर्तगाल के पेस्टाना ग्रुप के साथ साझेदारी में होटल की एक श्रृंखला के मालिक भी हैं।

बूम ने ये दावा करने वाले कई वेबसाइटों पर प्रकाशित लेखों को देखा ( गल्फ न्यूज़, गिव मी स्पोर्ट, जुवे एफसी ) और पाया कि सभी लेखों में इस दावे का श्रेय स्पेनिश खेल समाचार पत्र मार्का में प्रकाशित एक लेख को दिया गया था। अर्काइव वर्शन के लिए यहां और यहां क्लिक करें।




बूम ने मार्का की आधिकारिक वेबसाइट पर इस लेख की खोज की लेकिन इसे वहां से हटा दिया गया है। हालांकि, स्पेनिश दैनिक द्वारा वेबसाइट से इसे हटा लेने से पहले बूम इसका स्क्रीनशॉट लेने में सक्षम रहा है।


यह भी पढ़े: झूठ: चीनी ख़ुफ़िया अधिकारी ने खुलासा किया है कि कोरोनावायरस जैविक हथियार है

हाल की समाचार रिपोर्टों के अनुसार, रोनाल्डो का COVID -19 का टेस्ट निगेटिव है और वे अपने घर मदेरिया में अलग थलग रह रहे हैं। रोनाल्डो की टीम के साथी डेनियल रूगानी का टेस्ट 11 मार्च, 2020 को पॉजिटिव आया था। 13 मार्च को, जुवेंटस स्टार ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से कोरोनावायरस के प्रकोप के बारे में ट्वीट किया था। झूठा दावा 14 मार्च से वायरल हो गया था।

फ़ैक्टचेक

बूम ने ईमेल के जरिये पुर्तगाल में जुवेंटस फुटबॉलर की होटल श्रृंखला से संपर्क किया और उन्होंने इस दावे से इंकार किया है।

जब बूम ने पेसटाना सीआर7 लिस्बोआ होटल से COVID-19 रोगियों के लिए अस्पताल में बदल जाने के बारे में पूछा, तो होटल के फ्रंट ऑफिस ने हमें बताया कि "हमें इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है, होटल हमेशा की तरह काम करता रहेगा।"

यह भी पढ़े: टाइम्स ऑफ इंडिया ने दी ग़लत जानकारी, कोरोनोवायरस टेस्ट के बाद महिला भाग कर नहीं गई थी आगरा

बूम को पुर्तगाल स्थित डिजिटल मीडिया समूह ऑब्जर्वडोर द्वारा एक फ़ैक्टचेक भी मिला, जिसने दावों का खंडन किया था। पेस्टाना समूह के करीबी एक स्रोत ने कथित तौर पर ऑब्जर्वडोर से कहा है कि दावा 'झूठ' था।

डिजिटल मीडिया आउटलेट ने फुटबॉलर के करीबी एक अन्य सूत्र के हवाले से बताया कि वायरल दावे ग़लत हैं। ऑब्जर्वडोर लेख में यह भी उल्लेख किया गया है कि स्पेनिश खेल दैनिक MARCA ( जिसने अपनी 15 मार्च की रिपोर्ट में वायरल दावे को दोहराया था ) ने दावे के लिए किसी भी स्रोत का हवाला नहीं दिया। 

Related Stories