फैक्ट चेक

क्या हॉस्पिटल में रिकॉर्ड किया गया ये क्लिप अभिनेता ऋषि कपूर का आखिरी वीडियो है ?

वीडियो दरअसल फ़रवरी 3 को रिकॉर्ड किया गया था जब कपूर दिल्ली के एक हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती हुए थे

By - Archis Chowdhury | 30 April 2020 8:27 PM IST

क्या हॉस्पिटल में रिकॉर्ड किया गया ये क्लिप अभिनेता ऋषि कपूर का आखिरी वीडियो है ?

ऋषि कपूर के मृत्यु के कुछ घंटे बाद ही उनसे जुड़ी एक फ़ेक न्यूज़ इंटरनेट पर वायरल है |

वायरल वीडियो में एक युवक हॉस्पिटल बेड पर लेटे ऋषि कपूर के साथ एक पुराने बॉलीवुड गीत को गा रहा है |  वीडियो को सोशल मीडिया पर कई लोगों ने इस दावे के साथ शेयर किया है की ये वीडियो कपूर की मृत्यु के ठीक पहले का है |

बूम ने अपनी पड़ताल में पता लगाया की वीडियो दरअसल फ़रवरी 2020 से हैं ना की कपूर के आखिरी क्षणों से | वीडियो दिल्ली के एक हॉस्पिटल में बनाई गई थी जब कपूर वहाँ एक इन्फेक्शन के इलाज के लिए भरती हुए थे |

ये भी पढ़ें जी नहीं, ये इरफ़ान खान के आखिरी पलों की तस्वीर नहीं है

सोशल मीडिया पर कई लोगों ने इस वीडियो को इस दावे के साथ शेयर किया की ये कपूर का आखिरी वीडियो है |


Full View




इंडिया टुडे ने भी इस वीडियो को इंग्लिश कैप्शन के साथ शेयर किया: लीजेंडरी अभिनेता ऋषि कपूर के आखिरी विज़ुअल्स देखें | हालाँकि बाद में उन्होंने ट्वीट को डिलीट कर दिया |



फ़ेसबुक पर भी वीडियो ऐसे ही कैप्शंस के साथ शेयर किया जा रहा है |


फ़ैक्ट चेक

सही कीवर्ड्स सर्च के साथ बूम ने इस वीडियो को यूट्यूब पर फ़रवरी 3, 2020 पर ट्रेस किया | ये वीडियो धीरज कुमार सानू नामक यूज़र के द्वारा अपलोड किया गया था |


Full View


बूम ने सानू द्वारा इंस्टाग्राम पर ऋषि कपूर के साथ अपनी पोस्ट की गयी सेल्फ़ी भी ढूंढ निकाला | यह सेल्फ़ी फ़रवरी 6 को पोस्ट की गयी थी |


ये भी पढ़ें म्यांमार में 'सामाजिक दूरी' का यह नज़ारा मिज़ोरम का बताकर किया जा रहा है वायरल

हमें ऐसे न्यूज़ रिपोर्ट्स भी मिलें जिसमे इस बात का ज़िक्र था की कपूर एक इन्फ़ेक्शन के ट्रीटमेंट के लिए दिल्ली के एक हॉस्पिटल में फ़रवरी महीने में भर्ती हुए थे |

कपूर ने इस बाबत एक ट्वीट भी किया था | 

ये वीडियो सानू द्वारा करीब तीन महीने पहले बनाया गया था |

Tags:

Related Stories