HomeNo Image is Available
AuthorsNo Image is Available
CareersNo Image is Available
फैक्ट चेकNo Image is Available
एक्सप्लेनर्सNo Image is Available
फास्ट चेकNo Image is Available
अंतर्राष्ट्रीयNo Image is Available
बिहार चुनाव 2025No Image is Available
वेब स्टोरीज़No Image is Available
राजनीतिNo Image is Available
वीडियोNo Image is Available
HomeNo Image is Available
AuthorsNo Image is Available
CareersNo Image is Available
फैक्ट चेकNo Image is Available
एक्सप्लेनर्सNo Image is Available
फास्ट चेकNo Image is Available
अंतर्राष्ट्रीयNo Image is Available
बिहार चुनाव 2025No Image is Available
वेब स्टोरीज़No Image is Available
राजनीतिNo Image is Available
वीडियोNo Image is Available
फैक्ट चेक

बंगाल चुनाव के नतीजों के बाद हुई हिंसा से जोड़कर TMC ने शेयर किया असंबंधित वीडियो

बूम ने पाया कि वायरल वीडियो पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव परिणामों से पहले के हैं और अलग-अलग घटनाओं से जुड़े हैं.

By -  Jagriti Trisha |

7 May 2026 2:23 PM IST

सोशल मीडिया पर पश्चिम बंगाल में चुनाव परिणाम के बाद हिंसा जोड़कर टीएमसी नेताओं द्वारा दो असंबंधित वीडियो शेयर किए जा रहे हैं. दावा किया जा रहा है कि इन वीडियो में बीजेपी कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए हमलों को दिखाया गया है.

बूम ने पाया कि वायरल दोनों वीडियो पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव परिणामों से पहले के हैं और अलग-अलग घटनाओं से जुड़े हैं. इनमें से एक वीडियो मुर्शिदाबाद में राम नवमी के दौरान हुई हिंसा का है, जबकि दूसरा वीडियो दक्षिण 24 परगना के अकरा-संतोषपुर में लगी आग का है.

पश्चिम बंगाल में बुधवार रात बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी के निजी सहायक चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या कर दी गई. इस घटना के बाद से पूरे राज्य में तनावपूर्ण माहौल है. विधानसभा चुनाव में बीजेपी की प्रचंड जीत के बाद से अब तक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.

सोशल मीडिया पर क्या है वायरल?

पूर्व क्रिकेटर और तृणमूल सांसद कीर्ति आजाद ने दोनों ही वीडियो को हालिया परिदृश्यों में शेयर करते हुए दावा किया कि भाजपा कार्यकर्ता राम के नाम पर दंगे भड़का रहे हैं. और ये लोग पश्चिम बंगाल में दंगे-लूटपाट और चोरी की घटनाओं में शामिल हैं. 

पोस्ट यहां और यहां देखें | आर्काइव लिंक यहां और यहां देखें

पड़ताल में क्या मिला:

एक: वीडियो राम नवमी के दौरान हुई हिंसा का है

वीडियो के कीफ्रेम को रिवर्स इमेज सर्च करने पर हमें फेसबुक और इंस्टाग्राम पर मार्च 2026 में पोस्ट किया गया यही वीडियो मिला, जिससे स्पष्ट होता है कि यह हाल का वीडियो नहीं है.

पोस्ट के कैप्शन के अनुसार यह 27 मार्च 2026 का वीडियो है- जब जंगीपुर, मुर्शिदाबाद में राम नवमी के दौरान हिंदुत्ववादी भीड़ ने मुस्लिमों की दुकानों में तोड़फोड़ और लूटपाट की थी.

इस घटना से जुड़ी कई न्यूज रिपोर्ट देखी जा सकती हैं, जिनमें बताया गया कि 27 मार्च को मुर्शिदाबाद के जंगीपुर और रघुनाथगंज समेत कई इलाकों में राम नवमी जुलूस के दौरान दो गुटों के बीच कहासुनी हुई, जो बाद में हिंसक झड़प में बदल गई. तब इस मामले में करीब 29 लोगों को गिरफ्तार किया गया था. टीवी9 बांग्ला, सत्य हिंदी, जी न्यूज और स्थानीय मीडिया रिपोर्ट में वायरल वीडियो के विजुअल भी मौजूद है.

दो : यह वीडियो दक्षिण 24 परगना में लगी आग का है

पड़ताल के दौरान हमें एक फेसबुक अकाउंट पर यह वीडियो मिला, जिसे 25 अप्रैल 2026 को पोस्ट किया गया था. इससे स्पष्ट होता है कि वीडियो 4 मई को आए चुनावी नतीजों से पहले का है. इसके कैप्शन में एक सवाल के जवाब में यूजर ने इस वीडियो को संतोषपुर का बताया था.

बंगाली में संतोषपुर में लगी आग से संबंधित कीवर्ड सर्च करने पर हमें न्यूज 18 बांग्ला की 25 अप्रैल 2026 की एक रिपोर्ट मिली. इसके अनुसार दक्षिण 24 परगना के अकरा-संतोषपुर इलाके की एक झुग्गी बस्ती में भीषण आग लग गई थी, जिसमें कम से कम 60 झोपड़ियां जलकर राख हो गई थीं. आग की वजह से रेलवे लाइन के ओवरहेड तार भी क्षतिग्रस्त हो गए थे, जिसके चलते बजबज-सियालदह रेलखंड पर सेवाएं अस्थायी रूप से निलंबित करनी पड़ी थीं. न्यूज 18 बांग्ला की वीडियो रिपोर्ट में वायरल वीडियो से मेल खाते विजुअल देख सकते हैं.




Tags:

Related Stories