HomeNo Image is Available
AuthorsNo Image is Available
CareersNo Image is Available
फैक्ट चेकNo Image is Available
एक्सप्लेनर्सNo Image is Available
फास्ट चेकNo Image is Available
अंतर्राष्ट्रीयNo Image is Available
बिहार चुनाव 2025No Image is Available
वेब स्टोरीज़No Image is Available
राजनीतिNo Image is Available
वीडियोNo Image is Available
HomeNo Image is Available
AuthorsNo Image is Available
CareersNo Image is Available
फैक्ट चेकNo Image is Available
एक्सप्लेनर्सNo Image is Available
फास्ट चेकNo Image is Available
अंतर्राष्ट्रीयNo Image is Available
बिहार चुनाव 2025No Image is Available
वेब स्टोरीज़No Image is Available
राजनीतिNo Image is Available
वीडियोNo Image is Available
फैक्ट चेक

फेशियल मसाज करवाते एक शख्स का वीडियो पीएम मोदी का बताकर वायरल

बूम ने पाया कि वीडियो में दिख रहे शख्स जसपाल सिंह सराय हैं, जो परदीप कौर ढिल्लों नाम की एक क्रिएटर के पति हैं.

By -  Anmol Alphonso |

21 April 2026 12:41 PM IST

सोशल मीडिया पर फेशियल मसाज कराते एक शख्स का वीडियो इस झूठे दावे के साथ वायरल किया जा रहा है कि इसमें नजर आने वाले व्यक्ति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं.

बूम ने जांच में पाया कि वीडियो में दिख रहे शख्स जसपाल सिंह सराय है, जो परदीप कौर ढिल्लों नाम की एक क्रिएटर के पति हैं. वीडियो में परदीप कौर अपने पति जसपाल सिंह का फेशियल मसाज करती नजर आ रही हैं.

सोशल मीडिया पर क्या है वायरल?

एक्स पर इस वीडियो को शेयर करते हुए इसके अंग्रेजी कैप्शन में दावा किया गया कि नरेंद्र मोदी के मसाज का वीडियो 'लीक' हुआ है और US की इंटेल एजेंसियों के पास उनके इस तरह के ढेरों आपत्तिजनक वीडियो हैं.

आर्काइव लिंक यहां देखें.

फेसबुक और इंस्टाग्राम पर भी यह वीडियो बड़े पैमाने पर वायरल है, जिसके साथ यही दावा किया गया कि वीडियो में पीएम मोदी एक महिला से मसाज करवा रहे हैं. आर्काइव लिंक यहां और यहां देखें.

पड़ताल में क्या मिला:

वीडियो में दिख रहे व्यक्ति का जसपाल सिंह है

हमने गूगल लेंस की मदद से वीडियो को रिवर्स इमेज सर्च किया. इसके जरिए पता चला कि यह वीडियो मूल रूप से कंटेंट क्रिएटर परदीप कौर ढिल्लों द्वारा अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया था.

परदीप कौर ने इस वीडियो को 12 अप्रैल 2026 को अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था, जिसका कैप्शन था- "#MassageTime #RelaxMode #SelfCare #SpaVibes #RelaxAndUnwind PeacefulMind A little massage, a lot of pea.."



उनके फेसबुक प्रोफाइल के अनुसार वह एक कंटेंट क्रिएटर हैं और अमेरिका के न्यू जर्सी में रहती हैं. हमें ऐसे कई पोस्ट मिले जिनमें उन्होंने वायरल वीडियो में दिख रहे शख्स को अपना पति जसपाल सिंह सराय बताया है. परदीप कौर ने कई पोस्ट में जसपाल सिंह को टैग भी किया है.

Full View


अपने यूट्यूब चैनल पर 2021 में साझा किए गए एक वीडियो में अपनी शादी की सालगिरह मनाते हुए परदीप कौर ने उनकी पहचान अपने पति के रूप में की है.

Full View


BOOM ने इस मामले पर बातचीत के लिए परदीप कौर ढिल्लों से भी संपर्क करने की कोशिश की, जवाब आने पर लेख को अपडेट कर दिया जाएगा.



Tags:

Related Stories