Boom Live

Trending Searches

    Boom Live

    Trending News

      • फैक्ट चेक
      • एक्सप्लेनर्स
      • फास्ट चेक
      • अंतर्राष्ट्रीय
      • वेब स्टोरीज़
      • राजनीति
      • वीडियो
      • Home-icon
        Home
      • Authors-icon
        Authors
      • Careers-icon
        Careers
      • फैक्ट चेक-icon
        फैक्ट चेक
      • एक्सप्लेनर्स-icon
        एक्सप्लेनर्स
      • फास्ट चेक-icon
        फास्ट चेक
      • अंतर्राष्ट्रीय-icon
        अंतर्राष्ट्रीय
      • वेब स्टोरीज़-icon
        वेब स्टोरीज़
      • राजनीति-icon
        राजनीति
      • वीडियो-icon
        वीडियो
      Trending Tags
      TRENDING
      • #Operation Sindoor
      • #Narendra Modi
      • #Pahalgam Terrorist Attack
      • #Rahul Gandhi
      • #Waqf Amendment Act 2025
      • Home
      • फैक्ट चेक
      • जी नहीं, रोहिंग्या भारत में...
      फैक्ट चेक

      जी नहीं, रोहिंग्या भारत में हिन्दुओं को नहीं खा रहे हैं

      वायरल हुई ये तस्वीरें दरअसल तिब्बत से हैं | यह एक तिबत्ती अंतिम संस्कार की क्रिया है |

      By - Sumit |
      Published -  20 Dec 2018 7:30 PM IST
    • एक भयावह तस्वीर और कैप्शन के साथ सोशल मीडिया पर इन दिनों एक पोस्ट वायरल किया जा रहा है | तस्वीर में आप कुछ लोगों को इंसानों के शरीर के टुकड़े करते देख सकते हैं, और कैप्शन कहता है: डरावनी खबर – हिन्दू का कतल कर उनका मास खा रहे रोहिंग्या, मेवात का मामला, खबर विचलित कर सकती है | Rohingyas eating flesh                                                                   अख़बार की क्लिपिंग यह पोस्ट दरअसल 'आज तक गुड़गांव' नामक समाचार पत्रिका में प्रकाशित एक रिपोर्ट की क्लिपिंग है | प्रकाशित रिपोर्ट की हेडलाइन है:
      हिन्दुओं का मांस खाते हैं और हिंदुस्तान में रहते हैं
      | रिपोर्ट में आगे लिखा है की सरकार नहीं चेती तो हो सकता है बड़ा बवाल, हिन्दुओं का मांस खाने वालों को मिली मेवात में पनाह | आपको बता दें की मेवात ज़िला हरयाणा राज्य में आता है और सेन्सस 2011 के अनुसार ये एक मुस्लिम बाहुल क्षेत्र है | यही ख़बर फ़ेक न्यूज़ वेबसाइट दैनिक भारत में दिसंबर अट्ठारह (18) को प्रकाशित हुई थी |

      तस्वीर का सच

      यह तस्वीर भारत से नहीं है | रिवर्स इमेज सर्च के दौरान हमारी नज़र अक्टूबर 2009 के एक ब्लॉग पोस्ट पर पड़ी जिसमे ठीक यही तस्वीर मौजूद है | इस पोस्ट के अनुसार ये तस्वीर दरअसल तिबत्ती अंतिम संस्कार की एक क्रिया है | इस पोस्ट के अनुसार तिबत्ती लोग अपने मृतकों को जंगली पक्षियों के हवाले करने में विश्वास रखते हैं | Blog post
                                                                   ब्लॉग पोस्ट की तस्वीरें आप यूट्यूब पर भी तिबत्ती 'स्काई ब्यूरिअल' के वीडियोस देख सकते हैं | नीचे देखें नेशनल जियोग्राफिक का स्काई ब्यूरिअल वीडियो | वीडियोस और ब्लॉग पोस्ट से ये साफ़ हो जाता है की जिस तस्वीर को 'आज तक गुड़गांव' ने मेवात का बोलकर दिखाया है वो दरअसल भारत से है ही नहीं | यह पोस्ट ना सिर्फ फ़ेसबुक बल्कि ट्विटर पर भी शेयर किया गया है | जबकि फ़ेसबुक पर इसे कई पेजों से प्रमुखता से शेयर किया गया है -
      Gopal Singh Dasana
      , Kamta Rajput - ट्विटर पर इसे प्रशान्त पटेल उमराव, जो की एक वकील हैं, के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से शेयर किया गया है |

      Rohinyas who are given shelter by peaceful in Mewat (Mini Pakistan of Haryana) are eating flesh of Hindus & doing all crimes.

      40K Rohingyas in Bharat, have become big threat to internal security, still no action till date. — प्रशान्त पटेल उमराव (@ippatel) December 17, 2018
      ब्लॉग पोस्ट और यूट्यूब वीडियोस देख कर ये साफ़ मालूम हो जाता है की ये तस्वीरें रोहिंग्या मुस्लिम्स की नहीं हैं |

      Tags

      fakeFAKE NEWSFeaturedHINDUSINDIAMuslimsrohingyastibetViral
      Read Full Article
      Claim :   रोहिंग्या मुस्लिम्स भारत में हिन्दुओं को खा रहे हैं
      Claimed By :  facebook post, newspaper, twitter
      Fact Check :  Fake
      Next Story
      Our website is made possible by displaying online advertisements to our visitors.
      Please consider supporting us by disabling your ad blocker. Please reload after ad blocker is disabled.
      X
      Or, Subscribe to receive latest news via email
      Subscribed Successfully...
      Copy HTMLHTML is copied!
      There's no data to copy!