फैक्ट चेक
जी नहीं, इस बच्ची ने ये नहीं कहा की राहुल गाँधी "पप्पू" है
वर्ष 2016 के इस वीडियो में ये नन्ही बच्ची दरअसल मंच से रामायण के कुछ हिस्से सुना रही थी
![](https://hindi.boomlive.in/wp-content/uploads/sites/2/2018/11/FAKE-12-300x183.jpg)
![](https://hindi.boomlive.in/wp-content/uploads/sites/2/2018/11/Untitled-design-36-300x183.jpg)
इस ट्वीट की थ्रेड पर ट्विटर हैंडल @Popat _Patra ने इसी वीडियो को कुछ और रंग दे कर ट्वीट किया है | @Popat_Patra द्वारा ट्वीट किये गए वीडियो में बच्ची ये बोलते नज़र आती है: "मोदी कितना फेंकता है यार | कभी कहता है यु.पी. का बेटा है कभी कहता है दिल्ली का बेटा है कभी कहता है गुजरात का बेटा है | अरे तेरा बाप कौन है यार |" इस ट्वीट को भी 1,200 से ज़्यादा बार लाइक किया गया है |Abey Yaar 😂😂😷 pic.twitter.com/EMiucaRr9D
— BALA (@erbmjha) November 3, 2018
असली बात आपको बताते चले की असल वीडियो दरअसल वर्ष 2016 से है | सितम्बर 17, 2016 को गुजरात के नवसारी में अपने जन्मदिवस के अवसर पर मोदी एक सभा सम्बोद्धित कर रहे थे | इस अवसर पर मोदी ने रिओ पैरालिम्पिक्स में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए भारत के पैरालिम्पिक टीम को बधाई भी दी थी | इसी सभा में एक दिव्यांग बच्ची ने मोदी के कहने पर रामायण के कुछ हिस्से सुनाये थे | असल वीडियो देखने से यह साफ़ पता चलता है की मोदी की गोद में दिख रही बच्ची रामायण के हिस्से सुना रही है ना की राहुल गाँधी को पप्पू बोल रही है | वायरल किये गए फ़ेक वीडियो में बड़ी ही सरलता के साथ किसी छोटी बच्ची की आवाज़ में "राहुल गाँधी पप्पू है" मॉर्फ़ कर के जोड़ा गया है | असल वीडियो की क्लिपिंग आप निचे देख सकते हैं |Abey Yaar 😂😂😷 pic.twitter.com/BnArl1zWCi
— Baba Rangeela Popot (@Popat_Patra) November 3, 2018
Next Story