फैक्ट चेक
ये नकली बीफ़ नहीं सिलिकॉन रबर बनाने का वीडियो है
नकली बीफ़ के नाम पर सिलिकॉन रबर शीट्स बनाते इस वायरल वीडियो का पर्दाफाश किर्ग़िज़स्तान और मिलान के दो फैक्ट चेकर्स ने पहले भी किया है
पिछले शुक्रवार फ़ेसबुक पर अपलोड किया गया एक वीडियो बेहद वायरल हो रहा है | रिपोर्ट लिखे जाने तक 606,886 बार शेयर किये जा चुके इस पोस्ट पर सिर्फ एक छोटा सा संदेश लिखा है: "चाइना में बनता नकली बीफ़ |" आपको बताते चले की हाल-फिलहाल के समय में भारत में बीफ़ (गौ-मांस) एक अतिसंवेदनशील मुद्दा है और ऐसे समय में इस वीडियो काऔर वायरल होना कोई अनोखी बात नहीं होगी | जानिये सच क्या है हालाँकि बूम ने गूगल रिवर्स इमेज सर्च के सहारे ये पता लगाया का ये वीडियो नकली बीफ़ बनाने का नहीं बल्कि रोलर मशीन्स पर सिलिकॉन रबर के शीट्स बनाने का है | पोस्ट पर आये लगभग 12,000 से ज़्यादा कमैंट्स में भी कई दफा कहा गया है की ये नकली बीफ़ नहीं बल्कि सिलिकॉन रबर शीट्स बनाने का तरीका है | आपको बताते चले की ये पोस्ट सबसे पहले कीन हुआत तान नाम के शख्स के फ़ेसबुक प्रोफाइल से अक्टूबर 20 को शेयर किया गया है | कीन ने पोस्ट के साथ ये संदेश भी लिखा है: "चाइना में बनाया जा रहा नकली बीफ़ |" कीन के फ़ेसबुक प्रोफाइल में उनके बारे में कोई अन्य जानकारी नहीं दी गयी है | हालांकि उनके कई अन्य पोस्ट्स पर फ़ेसबुक यूज़र्स ने उनके द्वारा शेयर किये गए इसी वीडियो को 'फ़ेक' संदेश के साथ शेयर किया है तथा कहा है की ये रबर बनाने की तकनीक है |
बूम ने थोड़ी और छानबीन की तो पता चला की किर्ग़िज़स्तान के बिश्केक शहर स्थित factcheck.kg नाम के वेबसाइट ने पहले ही इस वीडियो का सच पता लगाया था | इसी वीडियो का मिलान के डेविड पुएंते ने भी पर्दाफाश किया था | पुएंते एक पेशेवर फैक्ट चेकर हैं | अपने ब्लॉग पोस्ट में पुएंते ने पुरे विवरण के साथ समझाया है की ये नकली बीफ नहीं बल्कि सिलिकॉन रबर की शीट्स बनायी जा रही हैं | गौरतलब है की रबर के शीट्स बनाने में भी ऐसे ही रोलर्स का उपयोग होता है | पुएंते ने एक वीडियो भी शेयर की है जिसे आप नीचे देख सकते हैं | वीडियो 6 मिनट से देखे | Next Story


