Boom Live

Trending Searches

    Boom Live

    Trending News

      • फ़ैक्ट चेक
      • एक्सप्लेनर्स
      • फ़ास्ट चेक
      • अंतर्राष्ट्रीय
      • रोज़मर्रा
      • वेब स्टोरीज़
      • Home-icon
        Home
      • Authors-icon
        Authors
      • Careers-icon
        Careers
      • फ़ैक्ट चेक-icon
        फ़ैक्ट चेक
      • एक्सप्लेनर्स-icon
        एक्सप्लेनर्स
      • फ़ास्ट चेक-icon
        फ़ास्ट चेक
      • अंतर्राष्ट्रीय-icon
        अंतर्राष्ट्रीय
      • रोज़मर्रा-icon
        रोज़मर्रा
      • वेब स्टोरीज़-icon
        वेब स्टोरीज़
      • Home
      • फ़ैक्ट चेक
      • झारखण्ड के पिठोरिया इलाके का एक...
      फ़ैक्ट चेक

      झारखण्ड के पिठोरिया इलाके का एक वीडियो सांप्रदायिक रंग देकर किया गया वायरल

      बूम ने पिथोरा थाना प्रभारी से बात कर पता किया की लड़का और लड़की दोनों हिन्दू धर्म मानने वाले हैं एवं लड़के को मुस्लिम कहने वाले दावे झूठ हैं

      By - Saket Tiwari | 20 Sep 2019 12:09 PM GMT
      • Facebook
      • Twitter
      • Whatsapp
      • Telegram
      • Linkedin
      • Email
      • Print
      • link
      • Facebook
      • Twitter
      • Whatsapp
      • Telegram
      • Linkedin
      • Email
      • Print
      • link
      • Facebook
      • Twitter
      • Whatsapp
      • Telegram
      • Linkedin
      • Email
      • Print
      • link
    • Jharkhan-fake news-video-lovejihad

      सोशल मीडिया पर कई वीडियो क्लिप सांप्रदायिक कोण के साथ वायरल होती रहती हैं | ऐसी ही एक क्लिप जो करीब 40 सेकंड लम्बी है वायरल हो रही है | इसमें एक लड़की के गाल और गले पर किसी धार दार औज़ार से वार के निशान है | कुछ लोगों की भीड़, जैसे ही वीडियो आगे बढ़ता है, पीछे एक लड़के को मारने लगती है, जिसने लड़की पर वार किया था |

      इसे सांप्रदायिक कोण देकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया जा रहा है और हज़ारों बार शेयर किया जा रहा है | इस लेख के लिखने तक वीडियो क्लिप को सामूहिक तौर पर एक लाख से ज्यादा बार देखा और लगभग दो हज़ार बार शेयर किया जा चूका है | आपको बता दें की यह घटना सांप्रदायिक नहीं है | लड़का और लड़की दोनों हिन्दू धर्म को मानने वाले हैं एवं दोनों में से कोई भी मुस्लिम नहीं है |

      वीडियो में सुना जा सकता है की पीछे लोग लड़की को सांत्वना दे रहे है और फ़िर लड़के को मारते हैं |

      क्लिप के साथ कैप्शन में लिखा है: ये घटना है झारखंड के रामगढ़ जिले के पतरातू घाटी की जहां हिन्दू भाइयो की सतर्कता ने एक हिन्दू लड़की की जान बचाई । शांतिदूत लड़की को मारने के उद्देश्य से घुमाने ले आया था ।। (Sic)

      आप इस तरह की कुछ पोस्ट्स नीचे देख सकते हैं एवं इनके आर्काइव्ड वर्शन यहाँ, यहाँ, और यहाँ देखें |



      Viral on FB-1
      Viral on FB-2
      Viral on FB-3
      फ़ेसबुक पर वीडियो क्लिप तेजी से फ़ैल रही है

      इसे अलग अलग कैप्शन के साथ भी वायरल किया गया है | दूसरे कैप्शन में लिखा है: "पिथौरिया घाटी में अपनी गर्लफ्रेंड घुमाने लाया था और मर्डर कर रहा था ये लड़का हिन्दु लड़किया ध्यान से देखो इस वीडियो को कितना घिनौना है यह आदमी |"



      हर कैप्शन में और कमैंट्स में पीड़ित लड़की को हिन्दू और लड़के को मुस्लिम बताया जा रहा है एवं कहा जा रहा है की यह लव जिहाद हो सकता है | पहले भी कई घटनाओं को सोशल मीडिया पर सांप्रदायिक कोण देकर लोगों को भड़काने के लिए फैलाया जा चूका है जिसपर बूम ने लेख लिखे हैं | यहाँ और यहाँ पढ़ें |

      फ़ैक्ट चेक

      बूम ने पतरातू पुलिस (झारखण्ड) को संपर्क किया जिन्होंने ऐसी कोई भी घटना की जानकारी उनके पास होने से इंकार कर दिया | तब बूम ने वीडियो को कीफ्रेम्स में तोड़कर कीवर्ड्स के साथ रिवर्स इमेज सर्च किया | हमें सनमार्ग लाइव न्यूज़ के द्वारा प्रकाशित एक वीडियो मिला | ये वायरल वीडियो का एक अंश था जिसमें लोग लड़के की पिटाई कर रहे हैं | इस वीडियो के इंट्रो में लिखा है: राँची:- पिठोरिया थाना क्षेत्र के पतरातू घाटी में प्रेमी ने प्रेमिका पर चाकू से किया वार…लड़की के गर्दन पर लगी चोट….लड़की खतरे से बाहर…मामला प्रेम प्रसंग का…लड़का और लड़की के परिजन पिठोरिया थाना में मौजूद।



      इस इंट्रोडक्शन को फॉलो करते हुए हमने पिठोरिया थाना, रांची को संपर्क किया | थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर विनोद राम ने बूम को बताया की घटना पंद्रह तारीख की है |

      हमारे पूछने पर की कोई सांप्रदायिक कोण है? उन्होंने कहा, "नहीं, यह बात बिलकुल ग़लत है क्योंकि लड़का और लड़की दोनों हिन्दू हैं | लड़के का नाम अरविन्द कुमार है | दोनों के बीच में प्रेम प्रसंग था और लड़के को शक था की लड़की उसे धोका दे रही है | लड़की ने फ़ोन उठाना बंद कर दिया था | जिसके चलते लड़के ने यह रास्ता अपनाया और लड़की पर जानलेवा हमला कर दिया |"

      विनोद राम ने बूम को बताया की, "हमने धरा 307 के तहत मुकदमा दर्ज़ किया है एवं लड़का जेल में है | लड़की की हालत अच्छी है |" पुलिस ने वो चाकू भी ज़ब्त किया जिससे वार हुआ था |

      प्रभात खबर के इस लेख में घटना के बारे में व्योरा दिया गया है |

      Prabhat Khabar article-screenshot

      लेख में लिखा हुआ एक अंश:

      लालपुर के एक कोचिंग में पढ़नेवाली चंदवा निवासी छात्रा के कथित प्रेमी अरविंद कुमार ने उस पर चाकू से हमला कर लहूलुहान कर दिया. प्रेमी ने उसकी गर्दन पर वार किया़ | घटना रविवार को दिन के चार बजे पिठोरिया थाना क्षेत्र के रतन टांड़ (पतरातू व पिठोरिया का बाॅर्डर) के पास हुई. इसकी सूचना पिठोरिया पुलिस को मिली. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चंदवा निवासी महेंद्र साव के पुत्र अरविंद कुमार को गिरफ्तार कर लिया. उसकी बाइक भी जब्त कर ली गयी है़ छात्रा के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है़ |… (प्रभात ख़बर)

      Tags

      Attempted to murder FAKE CLAIM FAKE NEWS Featured Hindu INDIA Jharkhand Jharkhand police jilted lover Muslim Pithora ranchi 
      Read Full Article
      Claim :   झारखण्ड में एक मुस्लिम लड़के ने हिन्दू लड़की को प्रेम में फसा कर मारने की कोशिश की
      Claimed By :  Facebook pages and Twitter handles
      Fact Check :  FALSE
      • Facebook
      • Twitter
      • Whatsapp
      • Telegram
      • Linkedin
      • Email
      • Print
      • link
      • Facebook
      • Twitter
      • Whatsapp
      • Telegram
      • Linkedin
      • Email
      • Print
      • link
      • Facebook
      • Twitter
      • Whatsapp
      • Telegram
      • Linkedin
      • Email
      • Print
      • link
      Next Story
      • Facebook
      • Twitter
      • Whatsapp
      • Telegram
      • Linkedin
      • Email
      • link
      • Facebook
      • Twitter
      • Whatsapp
      • Telegram
      • Linkedin
      • Email
      • link
      • Facebook
      • Twitter
      • Whatsapp
      • Telegram
      • Linkedin
      • Email
      • link
      Our website is made possible by displaying online advertisements to our visitors.
      Please consider supporting us by disabling your ad blocker. Please reload after ad blocker is disabled.
      X
      X
      We use cookies for analytics, advertising and to improve our site. You agree to our use of cookies by continuing to use our site. To know more, see our Cookie Policy and Cookie Settings.Ok
      Or, Subscribe to receive latest news via email
      Subscribed Successfully...
      Copy HTMLHTML is copied!
      There's no data to copy!