Boom Live
  • फैक्ट चेक
  • एक्सप्लेनर्स
  • फास्ट चेक
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • बिहार चुनाव 2025
  • वेब स्टोरीज़
  • राजनीति
  • वीडियो
  • Home-icon
    Home
  • Authors-icon
    Authors
  • Careers-icon
    Careers
  • फैक्ट चेक-icon
    फैक्ट चेक
  • एक्सप्लेनर्स-icon
    एक्सप्लेनर्स
  • फास्ट चेक-icon
    फास्ट चेक
  • अंतर्राष्ट्रीय-icon
    अंतर्राष्ट्रीय
  • बिहार चुनाव 2025-icon
    बिहार चुनाव 2025
  • वेब स्टोरीज़-icon
    वेब स्टोरीज़
  • राजनीति-icon
    राजनीति
  • वीडियो-icon
    वीडियो
  • Home
  • फैक्ट चेक
  • जी नहीं, कांग्रेस मैनिफेस्टो में ये...
फैक्ट चेक

जी नहीं, कांग्रेस मैनिफेस्टो में ये नहीं कहा गया की मध्य प्रदेश में आर.एस.एस. पर लगाएंगे बैन

मैनिफेस्टो में कांग्रेस ने कहा शासकीय परिसरों में आरएसएस की शाखायें लगाने पर प्रतिबंध लगायेंगे | ख़बर हुई गलत संदर्भ में वायरल

By - Sumit |
Published -  12 Nov 2018 5:23 PM IST
  • दावा: कांग्रेस ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों के पहले जारी किये गए अपने मैनिफेस्टो में की आर.एस.एस. पर बैन लगाने की घोषणा रेटिंग: झूठ सोशल मीडिया से लेकर समाचारपत्रों तक ने काफ़ी ज़ोर शोर से ये खबर फ़ैलाई है की कांग्रेस ने अपने 2018 विधानसभा चुनावी मैनिफेस्टो में आर.एस.एस. पर बैन लगाने की घोषणा कर दी है | हालांकि जब बूम ने मध्य प्रदेश कांग्रेस समिति की आधिकारिक वेबसाइट पर इस मैनिफेस्टो को पढ़ा तो हमें मालूम हुआ की कांग्रेस के दावे को यहां तोड़-मरोड़ के पेश किया गया है |
    कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में ये कहा है: "शासकीय परिसरों में आरएसएस की शाखायें लगाने पर प्रतिबंध लगायेंगे तथा शासकीय अधिकारी एवं कर्मचारियों को शाखाओं में छूट संबंधी आदेश निरस्‍त करेंगे |" ये रहा कांग्रेस मैनिफेस्टो का वो हिस्सा जहां आर.एस.एस. का ज़िक्र आता है | हमने मध्य प्रदेश कांग्रेस कमिटी के दफ्तर से फ़ोन पर भी इस बात की पुष्टि की | हालाँकि जो खबरें इंटरनेट और समाचारपत्रों के माध्यम से फ़ैल रही हैं उनके अनुसार कांग्रेस सत्ता में आने के बाद पूर्ण रूप से आर.एस.एस. पर प्रतिबन्ध लगा देगी | देखिये कैसे कुछ प्रमुख समाचार पत्रिकाओं ने इस खबर को छापा है |
    अन्य लिंक आप यहां देख सकते हैं | यही नहीं, भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से से शेयर किये गए इस वीडियो का लहज़ा भी कुछ ऐसा ही है |

    अपने मेनिफेस्टो में @RSSorg जैसे राष्ट्रवादी संगठन पर प्रतिबन्ध लगाने की बात करके @INCIndia के नेतृत्व का असली चेहरा सामने आया है। pic.twitter.com/VqcNPo8uBz

    — BJP MadhyaPradesh (@BJP4MP) November 11, 2018

    Tags

    assemblybanCONGRESSelectionfakeFeaturedMadhya PradeshmanifestoRSSViralआरएसएसकांग्रेसमध्य प्रदेश कांग्रेस कमिटी
    Read Full Article
    Next Story
    Our website is made possible by displaying online advertisements to our visitors.
    Please consider supporting us by disabling your ad blocker. Please reload after ad blocker is disabled.
    X
    Or, Subscribe to receive latest news via email
    Subscribed Successfully...
    Copy HTMLHTML is copied!
    There's no data to copy!