Boom Live
  • फैक्ट चेक
  • एक्सप्लेनर्स
  • फास्ट चेक
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरीज़
  • राजनीति
  • वीडियो
  • Home-icon
    Home
  • Authors-icon
    Authors
  • Careers-icon
    Careers
  • फैक्ट चेक-icon
    फैक्ट चेक
  • एक्सप्लेनर्स-icon
    एक्सप्लेनर्स
  • फास्ट चेक-icon
    फास्ट चेक
  • अंतर्राष्ट्रीय-icon
    अंतर्राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरीज़-icon
    वेब स्टोरीज़
  • राजनीति-icon
    राजनीति
  • वीडियो-icon
    वीडियो
  • Home
  • फैक्ट चेक
  • न्यूज़ संस्थानों ने प्रकाशित किया...
फैक्ट चेक

न्यूज़ संस्थानों ने प्रकाशित किया कश्मीरियों द्वारा धोनी को 'बूम बूम अफ़रीदी' चिढ़ाने का दो साल पुराना वीडियो

बूम ने पाया की क्लिप 2017 में भारतीय सेना द्वारा आयोजित जम्मू और कश्मीर में हुए क्रिकेट टूर्नामेंट की है जब धोनी को चीफ़ गेस्ट के रूप में बुलाया गया था

By - Anmol Alphonso |
Published -  10 Aug 2019 4:34 PM
  • Boom-Boom Afridi

    महेंद्र सिंह धोनी का 2017 का एक वीडियो, जिसमें कश्मीर में उन्हें लोग 'बूम बूम अफ़रीदी' चिल्ला कर चिढ़ा रहे हैं, ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल्स द्वारा कश्मीर के मौजूदा हालात से जोड़ कर पब्लिश किया गया है | सोशल मीडिया पर ये वीडियो कश्मीर में भारत सरकार द्वारा अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद फिर से वायरल किया गया है | जम्मू और कश्मीर में हुए लॉकडाउन के चलते इस तरह के दावे एवं वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी मात्रा में वायरल हो रहे हैं |

    वायरल हो रहे इस वीडियो का समय पूर्वी भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के भारतीय सेना में चल रहे कार्यकाल से संयोगवश मेल खाता है |

    धोनी को जम्मू और कश्मीर में भारतीय सेना द्वारा लेफ्टिनेंट कर्नल की सम्मानार्थ पोस्ट देकर विक्टर फ़ोर्स में तैनात किया गया है | भारत के विश्वकप विजेता कप्तान वहां 31 जुलाई से 15 अगस्त के बीच पैरा रेजिमेंट के साथ गश्त लगाना, बचाओ और पोस्ट ड्यूटी करेंगे |

    Catch news article screenshot
    कैच न्यूज़ की ग़लत रिपोर्टिंग

    आर्टिकल पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और इसके आर्काइव्ड वर्शन को यहाँ पढ़ें |



    आर्काइव्ड वर्शन यहाँ देखें |

    लेख कैच न्यूज़ द्वारा 8 अगस्त 2019 को प्रकाशित किया गया था | लेख में लिखा है की धोनी का स्वागत बारामूला (कश्मीर) के लोगों ने 'बूम बूम अफ़रीदी' चिल्ला कर किया | लेख के साथ एक ट्वीट लिंक किया गया था जिसमें यह वायरल वीडियो है |

    उन्नीस सेकंड लम्बी इस वीडियो क्लिप, जो एक पाकिस्तानी न्यूज़ चैनल की है, में लोग पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफ़रीदी का नाम चिल्ला रहे हैं |



    ज़ी न्यूज़ की बंगाली वेबसाइट ज़ी 24 घंटा ने भी समान ट्वीट को श्रेय देते हुए यही वीडियो को ग़लत रिपोर्ट किया था |

    Zee 24 ghanta screenshot
    ज़ी न्यूज़ का लेख

    लेख यहाँ पढ़ें और इसका आर्काइव्ड वर्शन यहाँ देखें |



    आर्काइव्ड वर्शन यहाँ देखें |

    फ़ैक्ट चेक

    बूम ने 'Boom boom Afridi' और 'Dhoni' कीवर्ड्स के साथ यूट्यूब पर सर्च किया तो हमें 51 सेकंड लम्बा वास्तविक वीडियो मिला जिसे पाकिस्तानी न्यूज़ संस्था आरी स्पोर्ट्स द्वारा 17 नवंबर 2017 में अपलोड किया गया था |



    भारतीय मीडिया संस्थानों में हिंदुस्तान टाइम्स ने 29 नवंबर 2017 को समान वीडियो पर लिखा था 'जब आर्मी द्वारा आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के चीफ गेस्ट के रूप में महेंद्र सिंह धोनी जम्मू कश्मीर गए थे तब लोगों ने उन्हें बूम बूम अफ़रीदी चिल्ला कर चिढ़ाया था |'

    HT-Dhoni
    हिंदुस्तान टाइम्स का लेख

    जैसा हिंदुस्तान टाइम्स के लेख में लिखा है, "वहां मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने भीड़ को पीछे धकेलने का प्रयास किया पर भीड़ अंत तक पाकिस्तानी आल राउंडर का नाम चिल्लाती रही |"

    नीचे 2017 में ट्वीट किया गया समान वीडियो देख सकते हैं |



    Tags

    ARTICLE 35AArticle 370BOOM BOOM AFRIDICATCH NEWSCRICKET TOURNAMENTFAKE NEWSFeaturedindian armyKAHMIRKASHMIR CONFLICTMS DHONIOLD VIDEO REVIVEDPakistanSHAHID AFRIDITWITTER
    Read Full Article
    Claim :   महेंद्र सिंह धोनी का अभिवादन कश्मीर में लोगों ने बूम बूम अफ़रीदी चिल्ला कर किया
    Claimed By :  Twitter handles
    Fact Check :  FALSE
    Next Story
    Our website is made possible by displaying online advertisements to our visitors.
    Please consider supporting us by disabling your ad blocker. Please reload after ad blocker is disabled.
    X
    Or, Subscribe to receive latest news via email
    Subscribed Successfully...
    Copy HTMLHTML is copied!
    There's no data to copy!