Boom Live
  • फैक्ट चेक
  • एक्सप्लेनर्स
  • फास्ट चेक
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • बिहार चुनाव 2025
  • वेब स्टोरीज़
  • राजनीति
  • वीडियो
  • Home-icon
    Home
  • Authors-icon
    Authors
  • Careers-icon
    Careers
  • फैक्ट चेक-icon
    फैक्ट चेक
  • एक्सप्लेनर्स-icon
    एक्सप्लेनर्स
  • फास्ट चेक-icon
    फास्ट चेक
  • अंतर्राष्ट्रीय-icon
    अंतर्राष्ट्रीय
  • बिहार चुनाव 2025-icon
    बिहार चुनाव 2025
  • वेब स्टोरीज़-icon
    वेब स्टोरीज़
  • राजनीति-icon
    राजनीति
  • वीडियो-icon
    वीडियो
  • Home
  • फैक्ट चेक
  • महिलाओं के साथ ली गई नेहरू की...
फैक्ट चेक

महिलाओं के साथ ली गई नेहरू की तस्वीरें हो रही हैं बेबुनियाद बयानों के साथ वायरल

बहन, भतीजी सहित अलग अलग औरतो के साथ ली गई पुरानी तस्वीरो को किया जा रहा है गलत सन्दर्भ में वायरल

By - Ashraf Khan |
Published -  23 Nov 2018 6:19 PM IST
  • दावा: भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की अलग-अलग परिस्थितियों में अलग-अलग औरतों के साथ तस्वीरें वायरल करके उनके चरित्र पर ऊँगली उठाने की कोशिश रेटिंग : झूठ सच्चाई : इस तस्वीर में नेहरू अपनी  बहन विजयलक्ष्मी पंडित के साथ नज़र आ रहे है। सन 1955 में विजयलक्ष्मी पंडित यूनाइटेड किंगडम में भारतीय राजदूत थी | बूम की पड़ताल से पता चलता है की वर्ष 1955 में लिए गए इस वीडियो में  नेहरू यूरोपीय देशों के दौरे के हिस्से के रूप में यूनाइटेड किंगडम गए थे । तस्वीर में विजयलक्ष्मी पंडित को लंदन में अपने भाई का स्वागत करते हुए देखा जा सकता है | ब्रिटिश पाथे, विंटेज टेलीविजन कंपनी जिसने उस युग में प्रमुख राजनीतिक घटनाओं को दिखाया था । इस राजनितिक गतिविधि को उन्होंने कैमरे में कैद किया था। https://youtu.be/vbMrgZu0NTU यह तस्वीर फ़ेसबुक के
    'वीर तुम बढ़े चलो'
    नामक पेज पर शेयर किया जा रहा है और काफ़ी वायरल हो चुका है | इस तस्वीर में नेहरू एडविना माउंटबेटन के साथ एक सार्वजनिक स्थल पर हंसी-मज़ाक करते हुए नज़र आ रही है | यहाँ नेहरू को  भारत में पहली बार होने वाली बीओएसी उड़ान बोर्ड मीटिंग पर ब्रिटिश उप उच्चायुक्त की पत्नी श्रीमती साइमन के लिए सिगरेट जलाते हुए देखा जा सकता है । इन्ही तस्वीरों का कोलाज बना कर कई फ़ेसबुक पेजों पर धड़ल्ले से वायरल किया जा रहा है | इन तस्वीरों में नेहरू महिलाओं के साथ - कहीं अपने परिवार की औरतों के साथ और कहीं अपने महिला मित्रों के साथ - कुछ हलके-फुल्के पल व्यतीत करते नज़र आते हैं | मगर फ़िलहाल इन्हीं तस्वीरों का इस्तेमाल नेहरू के चरित्र पर ऊँगली उठाने के लिए किया जा रहा है | ज्ञात रहे की भारतीय जनता पार्टी के आई.टी. विंग के प्रमुख अमित मालवीय इन तस्वीरों के इस्तेमाल से   पंडित नेहरू को सोशल मीडिया पर बदनाम करने में काफी सक्रिय रहे हैं | इस से पहले भी अमित मालवीय ने नेहरू के सन्दर्भ से यही विषय पर अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट कर नेहरू को टारगेट करने की कोशिश की थी । नेहरू को उनकी भांजी नयनतारा सहगल की तस्वीर के साथ जोड़ गलत सन्दर्भ में वायरल करने की कोशिश की थी। बूम ने इस कहानी पर एक रिपोर्ट लिखी है जिसे यहाँ पढ़ा जा सकता है।

    Tags

    amit malviyaBJPCONGRESSfact checkFAKE NEWSFeaturedindira gandhiJAWAHARLAL NEHRULondonnayantara sehgalnehrupanditunited kingdomटारगेटट्विटरवायरल
    Read Full Article
    Next Story
    Our website is made possible by displaying online advertisements to our visitors.
    Please consider supporting us by disabling your ad blocker. Please reload after ad blocker is disabled.
    X
    Or, Subscribe to receive latest news via email
    Subscribed Successfully...
    Copy HTMLHTML is copied!
    There's no data to copy!