Boom Live
  • फैक्ट चेक
  • एक्सप्लेनर्स
  • फास्ट चेक
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • बिहार चुनाव 2025
  • वेब स्टोरीज़
  • राजनीति
  • वीडियो
  • Home-icon
    Home
  • Authors-icon
    Authors
  • Careers-icon
    Careers
  • फैक्ट चेक-icon
    फैक्ट चेक
  • एक्सप्लेनर्स-icon
    एक्सप्लेनर्स
  • फास्ट चेक-icon
    फास्ट चेक
  • अंतर्राष्ट्रीय-icon
    अंतर्राष्ट्रीय
  • बिहार चुनाव 2025-icon
    बिहार चुनाव 2025
  • वेब स्टोरीज़-icon
    वेब स्टोरीज़
  • राजनीति-icon
    राजनीति
  • वीडियो-icon
    वीडियो
  • Home
  • फैक्ट चेक
  • असम में महिला की बेंत से पिटाई का...
फैक्ट चेक

असम में महिला की बेंत से पिटाई का वीडियो बंगाल बता कर किया गया वायरल

बूम ने पाया की वीडियो 2017 में शूट किया गया था जिसमें महिला को पीटने का निर्णय गांव के मुखिया ने लिया था

By - Saket Tiwari |
Published -  3 Aug 2019 8:14 PM IST
  • Woman-hit

    'भारत माता की जय' फ़ेसबुक पेज पर एक वीडियो क्लिप पोस्ट किया गया है | क्लिप में एक आदमी बेरहमी से एक महिला के पैरो पर डंडे से मारता नज़र आता है | इस वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है की पश्चिम बंगाल में रोहिंग्या मुस्लिमों द्वारा हिन्दुओं पर शरिया कानून के तहत अत्याचार हो रहे हैं | यह दावा झूठा है और असल वीडियो असम से है ना की पश्चिम बंगाल से |

    वीडियो 1 मिनट 46 सेकंड का है जिसे इस लेख को लिखने तक 600 बार शेयर किया जा चूका है | वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है, "पश्चिम बंगाल में शरिया कानून के तहत लोगों पे हो रहे अत्याचार ज्यादातर बांग्लादेशी रोहिंग्या मुसलमान बहुल क्षेत्रों रहे हिन्दुओं पर अत्याचार पर कोई सुनने वाला नहीं है ।सेक्युलरीझम के कीड़े कहाँ हो, कहाँ है भारत का संविधान ।"

    वीडियो को देखने के लिए विवेक का इस्तमाल करें | हम वीडियो को लेख के साथ नहीं दिखा रहे हैं | इस वीडियो को देखने के लिए यहाँ क्लिक करें एवं इसका आर्काइव्ड वर्शन यहाँ देखें |

    FB post

    फ़ैक्ट चेक

    बूम ने रिवर्स इमेज सर्च किया तो हमें पता चला की यह वीडियो 2017 का है | इसके बाद हमने गूगल सर्च किया जिसमें हमने 'Woman beaten under Shariah Law in West Bengal' कीवर्ड्स इस्तमाल किया परन्तु इसका कोई परिणाम नहीं निकला | इसके बाद हमने बंगाल के आस पास के राज्यों के नाम से भी सर्च किया जिसमें असम भी शामिल था | हमें असम में हुई एक घटना पर इंडिया टुडे का एक लेख मिला जिसमें इसी वीडियो के बारे में विवरण दिया हुआ था |

    Yandex search
    यांडेक्स खोज का परिणाम
    India Today screenshot
    इंडिया टुडे के लेख का स्क्रीनशॉट

    लेख में इस घटना के बारे में बताया गया है की: एक महिला को मूर्खतापूर्ण तरीके से असम में नागाओं ज़िले के ढिंग इलाके में मारा जा रहा है | इस महिला ने कोई छोटा अपराध किया था जिसके बाद गाँव के बड़े बुज़ुर्गों ने महिला को इस तरह मारने का फ़ैसला सुनाया | यह वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक शख़्स बेंत से एक महिला के पैरों पर मार रहा है जिसके चलते महिला नीचे गिर जाती है |

    इस लेख को जून 2017 में प्रकाशित किया गया था |

    Tags

    ASSAMFacebookFeaturedRohingyarohingya MuslimsShariahWEST BENGALअसममुस्लिमरोहिंग्याशरियाहिन्दू
    Read Full Article
    Claim :   पश्चिम बंगाल में रोहिंग्या मुस्लिमों द्वारा हिन्दुओं पर शरिया कानून के तहत अत्याचार हो रहे हैं
    Claimed By :  Facebook pages
    Fact Check :  FALSE
    Next Story
    Our website is made possible by displaying online advertisements to our visitors.
    Please consider supporting us by disabling your ad blocker. Please reload after ad blocker is disabled.
    X
    Or, Subscribe to receive latest news via email
    Subscribed Successfully...
    Copy HTMLHTML is copied!
    There's no data to copy!