Boom Live
  • फैक्ट चेक
  • एक्सप्लेनर्स
  • फास्ट चेक
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • बिहार चुनाव 2025
  • वेब स्टोरीज़
  • राजनीति
  • वीडियो
  • Home-icon
    Home
  • Authors-icon
    Authors
  • Careers-icon
    Careers
  • फैक्ट चेक-icon
    फैक्ट चेक
  • एक्सप्लेनर्स-icon
    एक्सप्लेनर्स
  • फास्ट चेक-icon
    फास्ट चेक
  • अंतर्राष्ट्रीय-icon
    अंतर्राष्ट्रीय
  • बिहार चुनाव 2025-icon
    बिहार चुनाव 2025
  • वेब स्टोरीज़-icon
    वेब स्टोरीज़
  • राजनीति-icon
    राजनीति
  • वीडियो-icon
    वीडियो
  • Home
  • फैक्ट चेक
  • बारामती विमान हादसे में मारे गए...
फैक्ट चेक

बारामती विमान हादसे में मारे गए पायलट सुमित कपूर के दावे से गलत तस्वीर वायरल

बूम ने पाया कि वायरल तस्वीर एक अन्य पायलट साहिल मदान की है. जबकि अजीत पवार के प्लेन को कैप्टन सुमित कपूर और उनकी को-पायलट शांभवी पाठक उड़ा रहे थे.

By -  Rohit Kumar
Published -  2 Feb 2026 5:53 PM IST
  • Listen to this Article
    बारामती विमान हादसे में मारे गए पायलट सुमित कपूर के दावे से गलत तस्वीर वायरल

    महाराष्ट्र के बारामती विमान हादसे में जान गंवाने वाले पायलट सुमित कपूर के दावे से एक असंबंधित तस्वीर काफी वायरल है.

    बूम ने जांच में पाया कि वायरल तस्वीर पायलट साहिल मदान की है, सुमित कपूर की नहीं.

    महाराष्ट्र के बारामती एयरपोर्ट के पास 28 जनवरी 2026 की सुबह विमान क्रैश में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार समेत सभी 5 लोगों की मौत हो गई. अजित पवार के अलावा उनके सिक्यॉरिटी ऑफिसर विदीप जाधव, कैप्टन सुमित कपूर, को-पायलट शांभवी पाठक और फ्लाइट अटेंडेंट पिंकी माली ने हादसे में जान गंवाई.

    सोशल मीडिया पर कई यूजर कैप्टन सुमित कपूर की बताकर यह तस्वीर शेयर कर रहे हैं. वहीं कुछ न्यूज संस्थानों ने भी सुमित कपूर के दावे से यह तस्वीर दिखाई.

    सोशल मीडिया पर क्या है वायरल ?

    इंस्टाग्राम पर एक यूजर ने कैप्टन सुमित कपूर के दावे से कैप्टन साहिल मदान की फोटो शेयर की. वहीं फेसबुक पर एक यूजर ने साहिल मदान का एआई जनरेटेड वीडियो शेयर करते हुए दावा किया कि वही फ्लाइट उड़ा रहे थे.

    न्यूज आउटलेट डीएनए इंडिया ने भी कैप्टन सुमित कपूर के बजाय साहिल मदान के गलत दावे से फेसबुक पर पोस्टकार्ड शेयर किया.

    पड़ताल में क्या मिला:

    कैप्टन सुमित कपूर की असली तस्वीर

    बूम ने दावे की पड़ताल के लिए घटना से जुड़ी मीडिया रिपोर्ट सर्च कीं तो पाया कि अजित पवार के प्लेन की कमान कैप्टन सुमित कपूर ही संभाल रहे थे. दिल्ली निवासी सुमित कपूर वीएसआर वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड के साथ जुड़े हुए थे.

    टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, 62 वर्षीय दिवगंत कैप्टन सुमित कपूर का दिल्ली स्थित पंजाबी बाग श्मशान भूमि में उनके परिजन और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में अंतिम संस्कार किया गया. रिपोर्ट के अनुसार, कैप्टन सुमित कपूर एविएशन के क्षेत्र में बड़ा नाम थे. अपने करियर में उन्हें 20,000 घंटे उड़ान भरने का अनुभव था. उन्होंने सहारा एयरलाइंस और जेट एयरवेज जैसे संस्थानों में काम किया में काम किया. उनके बेहतरीन काम को देखते हुए जेट एयरवेज में उन्हें बोइंग 737 का एग्जामिनर नियुक्त किया गया था.



    सुमित कपूर पिछले साल से वीएसआर एविएशन से जुड़े थे. उनके परिवार में उनकी पत्नी के अलावा बुजुर्ग पिता, बेटी सान्या और बेटा शिव हैं, शिव भी पेशे से पायलट हैं.

    बूम अंतिम संस्कार के लिए सुमित कपूर के परिवार की तरफ से जारी की गई उनकी तस्वीर को स्वतंत्र रूप से वेरिफाई करने में सक्षम रहा.

    एनडीटीवी की एक रिपोर्ट में कैप्टन सुमित कपूर के दोस्तों के हवाले से बताया गया कि उन्हें पहले यह विमान उड़ाने की जिम्मेदारी नहीं मिली थी, लेकिन एक अन्य पायलट के ट्रैफिक जाम में फंस जाने की वजह से अचानक ही उन्हें अजित पवार का यह प्लेन ऑपरेट करने का आदेश मिला था.

    इसके अलावा बूम ने दिल्ली के एक पत्रकार से संपर्क किया, जिन्होंने पुष्टि की कि सुमित कपूर की यह तस्वीर उनके परिवार ने शेयर की थी, हालांकि पत्रकार ने नाम ना उजागर करने की शर्त रखी.

    इसके अलावा हमें न्यूज आउटलेट डीएनए के इंस्टाग्राम पोस्ट पर @sanjamsahnimakeupartist हैंडल से एक टिप्पणी भी मिली, जिसमें यूजर ने खुद को पायलट साहिल मदान की पत्नी बताते हुए स्पष्ट किया कि उनके पति उस विमान में नहीं थे.



    बूम ने संजम साहनी से संपर्क किया है, जवाब मिलने पर स्टोरी को अपडेट किया जाएगा.

    वायरल तस्वीर पायलट साहिल मदान की

    इसके बाद हमने सुमित कुमार के दावे से वायरल तस्वीर को गूगल पर सर्च किया तो हमें कैप्टन साहिल मदान का LinkedIn अकाउंट मिला. उनकी लिंक्डइन प्रोफाइल देखने से पता कैप्टन साहिल मदान भी पिछले दो साल से वीएसआर वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड साथ जुड़े हुए हैं. लेकिन वह अजित पवार के विमान में सवार नहीं थे.



    यह भी पढ़ें -अजित पवार के पार्थिव शरीर के दावे से मुंबई के अस्पताल में अंगदान का वीडियो वायरल


    Tags

    NCPAirplaneUnrelated photosFalse claim
    Read Full Article
    Claim :   बरामती प्लेन हादसे वाले प्लेन को कैप्टन साहिल मदान उड़ा रहे थे.
    Claimed By :  Facebook and Instagram Users
    Fact Check :  False
    Next Story
    Our website is made possible by displaying online advertisements to our visitors.
    Please consider supporting us by disabling your ad blocker. Please reload after ad blocker is disabled.
    X
    Or, Subscribe to receive latest news via email
    Subscribed Successfully...
    Copy HTMLHTML is copied!
    There's no data to copy!