Boom Live
  • फैक्ट चेक
  • एक्सप्लेनर्स
  • फास्ट चेक
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • बिहार चुनाव 2025
  • वेब स्टोरीज़
  • राजनीति
  • वीडियो
  • Home-icon
    Home
  • Authors-icon
    Authors
  • Careers-icon
    Careers
  • फैक्ट चेक-icon
    फैक्ट चेक
  • एक्सप्लेनर्स-icon
    एक्सप्लेनर्स
  • फास्ट चेक-icon
    फास्ट चेक
  • अंतर्राष्ट्रीय-icon
    अंतर्राष्ट्रीय
  • बिहार चुनाव 2025-icon
    बिहार चुनाव 2025
  • वेब स्टोरीज़-icon
    वेब स्टोरीज़
  • राजनीति-icon
    राजनीति
  • वीडियो-icon
    वीडियो
  • Home
  • फैक्ट चेक
  • मिस्र में हुए सुसाइड के वीडियो को...
फैक्ट चेक

मिस्र में हुए सुसाइड के वीडियो को दुबई के बुर्ज ख़लीफ़ा बता कर फैलाया जा रहा है

बूम ने पाया कि चौंकाने वाला वीडियो मिस्र के काहिरा टॉवर में रिकॉर्ड किया गया था न कि दुबई में बुर्ज ख़लीफ़ा में।

By - Arya |
Published -  11 Dec 2019 2:13 PM IST
  • मिस्र में हुए सुसाइड के वीडियो को दुबई के बुर्ज ख़लीफ़ा बता कर फैलाया जा रहा है

    मिस्र के कैरो में एक टॉवर की गैलरी से एक परेशान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। नाटकीय वीडियो में एक शख़्स को ऊंचाई से कूदते हुए दिखाया गया है। इस वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि यह दुबई की ऊंची बुर्ज ख़लीफ़ा इमारत से की गई 'लाइव सुसाइड वीडियो' है।

    एक मीनट के इस वीडियो में, स्वेटशर्ट पहने एक व्यक्ति का सर्वेलेंस फुटेज दिखाया गया है, जो टावर के ऑबजर्वेशन डेक पर पहुंचता है, कुछ सेकेंड रुकता है और फिर रेलिंग पर चढ़ कर छलांग लगा देता है। एक अन्य पर्यटक उसे वापस खींचने के लिए भागता है, लेकिन वह नीचे चला जाता है। घटना की चश्मदीद एक महिला को भी देखा जा सकता है जो काफी घबराई हुई लग रही है।


    वायरल वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है 'दुबई बुर्ज खलीफा लाइव आत्महत्या।




    बूम ने वीडियो की व्यथित करदेने वाली प्रकृति के कारण इसे शामिल नहीं करने का फैसला किया है।

    फ़ैक्ट चेक

    हमने वीडियो को मुख्य फ़्रेमों में तोड़ दिया और गूगल का उपयोग करके रिवर्स इमेज खोज किया। हम 1 दिसंबर, 2019 को एक अरबी कैप्शन के साथ एक यूट्यूब पर अपलोड किए गए वीडियो तक पहुंचे। वीडियो के साथ दिए गए कैप्शन का हिंदी अनुवाद है, 'मिस्र के कैरो में एक टॉवर से इंजीनियरिंग के छात्र नादर मोहम्मद की आत्महत्या का क्षण और छिपे हुए संदेश।' मूल टेक्स्ट - 'بالفيديو لحظة أنتحار طالب الهندسة نادر محمد من برج القاهرة ورسائله الخفية'.


    घटना की कीवर्ड खोज से हम मिस्र के कई समाचार लेखों तक पहुंचे। जिन्होंने इंजीनियरिंग छात्र की मृत्यु की सूचना दी। सी न्यूज द्वारा प्रकाशित एक लेख के शीर्षक का हिंदी अनुवाद है 'मिस्र का छात्र कैरो टॉवर से कूदकर आत्महत्या की।' सी न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, दुर्भाग्यपूर्ण घटना मिस्र के कैरो टॉवर में हुई थी, जिस व्यक्ति ने खुद को मारा था, वह 20 वर्षीय, नादेर मोहम्मद, हेलवान विश्वविद्यालय में इंजीनियरिंग का छात्र था और कुछ मनोवैज्ञानिक संकट से गुजर रहा था।

    पूरा लेख यहां पढ़ें।

    मिडिल ईस्ट मॉनिटर के एक अन्य लेख भी कैरो, मिस्र से होने वाली घटना के बारे में बताया गया था।

    पिरामिडों के बाद, कैरो टॉवर मिस्र के सबसे प्रसिद्ध स्थलों में से एक है, जो मिस्र के वास्तुकार नौम शेब द्वारा साठ के दशक में बनाया गया था।

    दुबई के बुर्ज ख़लीफ़ा में आत्महत्या के संबंध में खोज करने पर हमें दो अलग-अलग घटनाओं के बारे में पता चला जो 2011 और 2015 में हुई थी। हालांकि, वायरल हो रहा वीडियो किसी भी मामले से संबंधित नहीं है।

    Tags

    DubaiBurj KhalifaSuicideEgypt
    Read Full Article
    Claim :   कैमरे में कैद वीडियो में दुबई के बुर्ज ख़लीफ़ा में एक आत्महत्या दिखाया है
    Claimed By :  Twitter users
    Fact Check :  False
    Next Story
    Our website is made possible by displaying online advertisements to our visitors.
    Please consider supporting us by disabling your ad blocker. Please reload after ad blocker is disabled.
    X
    Or, Subscribe to receive latest news via email
    Subscribed Successfully...
    Copy HTMLHTML is copied!
    There's no data to copy!