Boom Live
  • फैक्ट चेक
  • एक्सप्लेनर्स
  • फास्ट चेक
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • बिहार चुनाव 2025
  • वेब स्टोरीज़
  • राजनीति
  • वीडियो
  • Home-icon
    Home
  • Authors-icon
    Authors
  • Careers-icon
    Careers
  • फैक्ट चेक-icon
    फैक्ट चेक
  • एक्सप्लेनर्स-icon
    एक्सप्लेनर्स
  • फास्ट चेक-icon
    फास्ट चेक
  • अंतर्राष्ट्रीय-icon
    अंतर्राष्ट्रीय
  • बिहार चुनाव 2025-icon
    बिहार चुनाव 2025
  • वेब स्टोरीज़-icon
    वेब स्टोरीज़
  • राजनीति-icon
    राजनीति
  • वीडियो-icon
    वीडियो
  • Home
  • एक्सप्लेनर्स
  • अनलॉक 5: बातें जो आपको जानना ज़रूरी...
एक्सप्लेनर्स

अनलॉक 5: बातें जो आपको जानना ज़रूरी हैं

केंद्र सरकार ने यह गाइडलाइन्स अनलॉक-4 के अंतिम दिन जारी की हैं | बिहार चुनाव और त्योहारों का मौसम है | इसमें गाइडलाइन्स ज़रूरी हैं |

By - BOOM FACT Check Team |
Published -  1 Oct 2020 1:09 PM IST
  • अनलॉक 5: बातें जो आपको जानना ज़रूरी हैं

    नोवेल कोरोनावायरस के बढ़ते मामलो के बीच केंद्र सरकार ने कल देर शाम गृह मंत्रालय ने कन्टेनमेंट ज़ोन्स के बाहर और गतिविधियों शुरू करने के लिए गाइडलाइन्स जारी की हैं | ये गाइडलाइन्स 1 अक्टूबर, 2020 से 31 अक्टूबर, 2020 तक रहेंगी |

    भारत में अब तक 63 लाख से ऊपर मामले सामने आये हैं जिसमें से 98 हज़ार से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं | इसी बीच 'अनलॉक-5' महत्वपूर्ण हो जाता है क्योंकि अक्टूबर में कई त्यौहार हैं और बिहार में चुनाव आने वाले हैं |

    कन्टेनमेंट ज़ोन्स के बाहर 15 अक्टूबर से यह गतिविधियां जारी होंगी

    • सिनेमा/थिएटर्स/मल्टीप्लेक्सेस अपनी पचास प्रतिशत क्षमता के साथ खोले जा सकेंगे जिसके लिए स्टैण्डर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय जारी करेगा |
    • पार्क्स और ऐसी जगहें खोली जा सकेंगी जिसके लिए स्टैण्डर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (एस.ओ.पी) स्वास्थ एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी किया जाएगा |
    • स्कूलों और कोचिंग्स को खोलने के लिए राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को ग्रेडेड तरीके से 15 अक्टूबर के बाद छूट दी गयी है | यह निर्णय स्कूलों और मैनेजमेंट से संपर्क कर और स्थिति का जायजा कर लिया जाएगा | इसके अलावा कुछ बातें ध्यान देना जरुरी है जैसे ऑनलाइन और डिस्टेंस लर्निंग को बढ़ावा दिया जाएगा और यही पढ़ाई का मुख्य ज़रिया होगा |
    • जहाँ स्कूल्ज़ ऑनलाइन क्लासेज कर रहे हैं और बच्चे शारीरिक तौर पर स्कूल ना आने की बजाए ऑनलाइन क्लास करना चाहें तो उन्हें ऐसा करने दिया जाए |
    • छात्र स्कूल और अन्य इंस्टीटूशन माता-पिता की रज़ामंदी से ही अटेंड कर सकेंगे |

    सभा/समाहरोह के नियम

    सभा/ समाहरोह पहले से जारी हैं | यह पहले हॉल की पचास प्रतिशत क्षमता और ज़्यादा से ज़्यादा 100 लोगों के इकठ्ठा होने तक थी | अब राज्यों को इसकी सीमा बढ़ा कर 100 से ज़्यादा करने की अनुमति है | ध्यान रहे यह कन्टेनमेंट ज़ोन के बाहर होगा | कन्टेनमेंट ज़ोन में लॉकडाउन रहेगा |

    बंद जगहों पर जगह की सीमा के हिसाब से 50 प्रतिशत लोग जमा हो सकेंगे (और ज्यादा से ज्यादा 200) | खुली जगहों पर मैदान या जगह की सीमा के हिसाब से लोग जमा हो सकेंगे | हालांकि दोनों ही जगहों पर सोशल डिस्टन्सिंग, फ़ेस मास्क, सैनिटाइज़र और थर्मल स्कैनिंग की जाएगी |

    ध्यान रहे

    • यह सारी गतिविधियां, केवल अंतर्राष्ट्रीय वायु यात्रा को छोड़ कर, कन्टेनमेंट ज़ोन्स के बाहर शुरू होंगी | अंतर्राष्ट्रीय वायु यात्रा गृह मंत्रालय के निर्देश के मुताबिक़ होंगी |
    • कन्टेनमेंट ज़ोन्स में 31 अक्टूबर 2020 तक सख़्त लॉकडाउन रहेगा |
    • यह कन्टेनमेंट ज़ोन्स डिस्ट्रिक्ट कलेक्टर की वेबसाइट पर बताए जाएंगे | सभी कन्टेनमेंट ज़ोन्स में केवल जरुरी सामानों की छूट होगी |
    • अंतर्राज्यीय या राज्यों के भीतर यात्रा पर कोई पाबन्दी नहीं होगी |

    मंत्रालय द्वारा जारी गाइडलाइन्स यहाँ पढ़ें |

    Tags

    Unlock 5 expectedUnlock 5Covid-19 unlock 5Unlock 5 IndiaHome MinistryFact FileCoronavirus newsCovid newscoronavirus indiaNarendra Modi
    Read Full Article
    Next Story
    Our website is made possible by displaying online advertisements to our visitors.
    Please consider supporting us by disabling your ad blocker. Please reload after ad blocker is disabled.
    X
    Or, Subscribe to receive latest news via email
    Subscribed Successfully...
    Copy HTMLHTML is copied!
    There's no data to copy!