Boom Live
  • फैक्ट चेक
  • एक्सप्लेनर्स
  • फास्ट चेक
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरीज़
  • राजनीति
  • वीडियो
  • Home-icon
    Home
  • Authors-icon
    Authors
  • Careers-icon
    Careers
  • फैक्ट चेक-icon
    फैक्ट चेक
  • एक्सप्लेनर्स-icon
    एक्सप्लेनर्स
  • फास्ट चेक-icon
    फास्ट चेक
  • अंतर्राष्ट्रीय-icon
    अंतर्राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरीज़-icon
    वेब स्टोरीज़
  • राजनीति-icon
    राजनीति
  • वीडियो-icon
    वीडियो
  • Home
  • एक्सप्लेनर्स
  • आज का गूगल डूडल आरती साहा के नाम
एक्सप्लेनर्स

आज का गूगल डूडल आरती साहा के नाम

साहा एशिया की पहली महिला तैराक हैं जिन्होंने दूसरी कोशिश में इंग्लिश चैनल तैरकर पार किया

By - Saket Tiwari |
Published -  24 Sept 2020 12:36 PM
  • आज का गूगल डूडल आरती साहा के नाम

    सितम्बर 24, 2020 का गूगल डूडल कोलकाता में जन्मी तैराक आरती साहा को उनकी 80वीं सालगिरह पर समर्पित किया गया है | वह इंग्लिश चैनल तैर कर पार करने वाली एशिया की पहली महिला तैराक हैं |

    तैराकी की जगत में माउंट एवेरेस्ट पर चढ़ाई करने जितना कठिन माने जाने वाले इंग्लिश चैनल - केप ग्रीस नेज़ फ्रांस से सैंडगेट, इंग्लैंड - को साहा ने 29 सितम्बर 1959 को तैर कर पार किया था |

    आरती का जन्म 24 सितम्बर 1940 को ब्रिटिश भारत के कोलकाता में हुआ था | हुबली नदी पर तैराकी सीखने वाली इस लड़की ने आगे चलकर सचिन नाग से ट्रेनिंग ली और पांच साल की उम्र में अपना पहला गोल्ड मैडल जीता | साल 1960 में आरती साहा भारत की पहली महिला बनी जिन्हें पद्मश्री से नवाज़ा गया था |

    इंग्लिश चैनल का वो हिस्सा जो आरती साहा ने 1959 में पार किया था । (गूगल मैप्स)

    गूगल डूडल क्या है?

    डूडल वह मज़ेदार, आश्चर्यजनक और तात्कालिक बदलाव हैं जो गूगल के लोगो में प्रसिद्ध हस्तियों, वर्षगाठों या महत्वपूर्ण दिनों को चिन्हित करने के लिए किये जाते हैं |

    डूडल का आईडिया गूगल के फाउंडर्स लेरी पेज और सर्जी ग्रीन को 1998 में तब आया जब उन्होंने कंपनी के बनने से पहले बर्निंग मैन फेस्टिवल में गूगल के लोगो के दूसरे 'O' पर लकीरें खींची | वह यह बताने की कोशिश कर रहे थे की उनके पास ऑफ़िस नहीं है |


    इस घटना के दो साल बाद यानी सन 2000 में दोनों फाउंडर्स ने गूगल में इंटर्नशिप कर रहे डेनिस ह्वांग से बैस्टिले डे पर डूडल बनाने को कहा था | यह डूडल गूगल यूज़र्स को बेहद पसंद आया और तभी से यह गूगल डूडल अक्सर बनाए जाते हैं |

    डूडल के आईडिया साधारण लोग भी doodleproposals@google.com पर ईमेल कर सकते हैं |

    कौन बनाता है डूडल्स?

    डूडल बनाने के लिए एक टीम है जिसे डूडलर्स कहा जाता है | अब तक गूगल ने करीब 4000 डूडल्स बनाए हैं | ऐसी ही एक आर्टिस्ट हैं जिन्होंने आज का डूडल बनाया है और खुदको डूडलर्स में शामिल किया है |

    यह गूगल डूडल कोलकत्ता की लावण्या नायडू ने बनाया है | इंस्टाग्राम पोस्ट पर अपनी कलाकृति पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा: "अभी भी खुद को इस बारे में चुटकी काट रही हूँ! आज के गूगल डूडल (देश कवरेज- भारत, आइसलैंड, ब्रिटेन, इटली) के लिए अतिथि आर्टिस्ट होने का सम्मान मिला जो दिग्गज भारतीय तैराक आरती साहा - अंग्रेजी चैनल पर तैरने वाली पहली एशियाई महिला! - का 80 वां जन्मदिन मनाने के लिए था |"

    View this post on Instagram

    Still pinching myself about this! Had the honor to be the guest artist for today's Google doodle (country coverage- India, Iceland, UK, Italy), celebrating the 80th birthday of the legendary Indian swimmer Arati Saha - the first Asian woman to swim across the English Channel! A BIG BIG THANK YOU to the @google team and art director extaordinaire @hulloitslydia! So stoked to have worked with you!! 💖 ( Link in bio if you want to know more about this amazing lady and read my little interview!) #googledoodle #aratisaha

    A post shared by Lavanya Naidu (@lavanyanaidu) on Sep 23, 2020 at 8:10pm PDT


    गूगल डूडल में भारत के कुछ अन्य महत्वपूर्ण दिनों को सेलिब्रेट किया गया है | इसमें भारत का स्वतंत्रता दिवस 2020, बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अमरीश पुरी की 87वीं सालगिरह और जानी मानी लेखिका इस्मत चुग़ताई की 107 वीं सालगिरह शामिल है |







    Tags

    Google DoodleWhat is Google DoodleFactsArati SahaFirst woman to cross english channelEnglish channelFranceEnglandLarry PageGoogleSergey Brin
    Read Full Article
    Next Story
    Our website is made possible by displaying online advertisements to our visitors.
    Please consider supporting us by disabling your ad blocker. Please reload after ad blocker is disabled.
    X
    Or, Subscribe to receive latest news via email
    Subscribed Successfully...
    Copy HTMLHTML is copied!
    There's no data to copy!