Boom Live
  • फैक्ट चेक
  • एक्सप्लेनर्स
  • फास्ट चेक
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • बिहार चुनाव 2025
  • वेब स्टोरीज़
  • राजनीति
  • वीडियो
  • Home-icon
    Home
  • Authors-icon
    Authors
  • Careers-icon
    Careers
  • फैक्ट चेक-icon
    फैक्ट चेक
  • एक्सप्लेनर्स-icon
    एक्सप्लेनर्स
  • फास्ट चेक-icon
    फास्ट चेक
  • अंतर्राष्ट्रीय-icon
    अंतर्राष्ट्रीय
  • बिहार चुनाव 2025-icon
    बिहार चुनाव 2025
  • वेब स्टोरीज़-icon
    वेब स्टोरीज़
  • राजनीति-icon
    राजनीति
  • वीडियो-icon
    वीडियो
  • Home
  • फैक्ट चेक
  • पीएम बनने के बाद PoK भारत में शामिल...
फैक्ट चेक

पीएम बनने के बाद PoK भारत में शामिल करने को कहते सीएम योगी का क्रॉप्ड वीडियो वायरल

बूम ने पाया कि वायरल दावा भ्रामक है. मूल वीडियो में योगी आदित्यनाथ कह रहे हैं कि मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने दीजिए, अगले 6 महीने में 'पाक अधिकृत कश्मीर' भी भारत का हिस्सा होगा.

By -  Jagriti Trisha
Published -  9 Feb 2026 5:34 PM IST
  • Listen to this Article
    Viral clipped video of Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath shared with misleading Prime Minister claim

    सोशल मीडिया पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का एक वीडियो वायरल हो रहा जिसमें वह "प्रधानमंत्री बनने दीजिए, अगले 6 महीने में आप देखेंगे पाक अधिकृत कश्मीर (PoK) भी भारत का हिस्सा होगा" कहते नजर आ रहे हैं.

    यूजर इस वीडियो को शेयर करते हुए दावा कर रहे हैं कि योगी आदित्यनाथ अपने प्रधानमंत्री बनने के बाद पीओके को भारत में शामिल करने की बात कर रहे हैं.

    बूम ने फैक्ट चेक में पाया कि वायरल हो रहा वीडियो क्रॉप्ड है. मूल वीडियो 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान का है. महाराष्ट्र के पालघर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने पीएम मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने की अपील की थी और कहा था कि पीएम मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद 6 महीने के अंदर पीओके भी भारत का हिस्सा हो जाएगा.

    सोशल मीडिया पर क्या है वायरल?

    करीब दस सेकंड के इस वायरल वीडियो में योगी आदित्यनाथ कहते दिखाई देते हैं, "प्रधानमंत्री बनने दीजिए, अगले 6 महीने के अंदर आप देखेंगे कि पाक अधिकृत कश्मीर भी भारत का हिस्सा हुआ."

    यूजर्स इस वीडियो को शेयर करते हुए मान रहे हैं कि योगी आदित्यनाथ यह बात अपने संदर्भ में कह रहे हैं और खुद को प्रधानमंत्री बनाने की अपील कर रहे हैं. फेसबुक पर इस वीडियो को 2029 में होने वाले लोकसभा चुनाव से जोड़कर शेयर किया जा रहा है, जहां यूजर्स लिख रहे हैं कि मुख्यमंत्री योगी को 2029 में प्रधानमंत्री बनाया जाना चाहिए. (आर्काइव लिंक)

    पड़ताल में क्या मिला:

    वायरल वीडियो क्रॉप्ड है

    संबंधित कीवर्ड सर्च करने पर हमें योगी आदित्यनाथ के आधिकारिक फेसबुक पेज पर वायरल वीडियो का थोड़ा लंबा वर्जन मिला. 18 मई 2024 को शेयर किए गए वीडियो के इस हिस्से में योगी कहते नजर आते हैं, "आप देखना, चुनाव के बाद मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने दीजिए, अगले 6 महीने के अंदर आप देखेंगे कि 'पाक अधिकृत कश्मीर' भी भारत का हिस्सा हुआ."

    इससे साफ था कि वीडियो में योगी आदित्यनाथ खुद के नहीं बल्कि पीएम मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद पीओके को भारत में मिलाए जाने की बात कर रहे हैं. वीडियो के कैप्शन में भी सीएम योगी ने लिखा था कि 'मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने दीजिए, अगले 6 महीने के अंदर 'पाक अधिकृत कश्मीर' भी भारत का हिस्सा होगा.'

    पीएम मोदी के प्रधानमंत्री बनने के संदर्भ में दिया था बयान

    न्यूज एजेंसी 'एएनआई भारत' के यूट्यूब चैनल पर योगी आदित्यनाथ की इस सभा का लाइव वीडियो मौजूद है. 18 मई 2024 के इस लाइव प्रसारण में भी वायरल वीडियो का वही हिस्सा देखा जा सकता है, जहां सीएम योगी पीएम मोदी के लिए ये बयान देते नजर आते हैं.


    लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान महाराष्ट्र में हुई जनसभा का वीडियो

    असल में योगी आदित्यनाथ का यह वीडियो लोकसभा चुनाव 2024 के प्रचार के दौरान का है. 18 मई 2024 को महाराष्ट्र के पालघर में एक चुनावी जनसभा में सीएम योगी ने पाकिस्तान पर निशाना साधते हुए कहा था कि आज पाकिस्तान के लिए पीओके को भी बचाना मुश्किल हो रहा है. चुनाव के बाद मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने दीजिए, अगले 6 महीने के अंदर 'पाक अधिकृत कश्मीर' भारत का हिस्सा होगा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इस बयान पर आजतक, लाइव हिंदुस्तान और जी न्यूज की रिपोर्ट देखी जा सकती है.

    बता दें कि 2024 के लोकसभा चुनाव में एनडीए ने 291 सीटों के साथ बहुमत हासिल किया था और 9 जून 2024 को नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी.


    यह भी पढ़ें -UGC के नए नियम के विरोध के दावे से योगी आदित्यनाथ का पुराना वीडियो वायरल


    Tags

    PM ModiPOKKashmirYogi AdityanathLoksabha election 2024
    Read Full Article
    Claim :   मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री बनने दीजिए, अगले 6 महीने में पाक अधिकृत कश्मीर (PoK) भी भारत का हिस्सा होगा.
    Claimed By :  Social Media Posts
    Fact Check :  Misleading
    Next Story
    Our website is made possible by displaying online advertisements to our visitors.
    Please consider supporting us by disabling your ad blocker. Please reload after ad blocker is disabled.
    X
    Or, Subscribe to receive latest news via email
    Subscribed Successfully...
    Copy HTMLHTML is copied!
    There's no data to copy!