Boom Live
  • फैक्ट चेक
  • एक्सप्लेनर्स
  • फास्ट चेक
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • बिहार चुनाव 2025
  • वेब स्टोरीज़
  • राजनीति
  • वीडियो
  • Home-icon
    Home
  • Authors-icon
    Authors
  • Careers-icon
    Careers
  • फैक्ट चेक-icon
    फैक्ट चेक
  • एक्सप्लेनर्स-icon
    एक्सप्लेनर्स
  • फास्ट चेक-icon
    फास्ट चेक
  • अंतर्राष्ट्रीय-icon
    अंतर्राष्ट्रीय
  • बिहार चुनाव 2025-icon
    बिहार चुनाव 2025
  • वेब स्टोरीज़-icon
    वेब स्टोरीज़
  • राजनीति-icon
    राजनीति
  • वीडियो-icon
    वीडियो
  • Home
  • फैक्ट चेक
  • पीएम मोदी और जशोदाबेन की शादी से...
फैक्ट चेक

पीएम मोदी और जशोदाबेन की शादी से संबंधित इंडियन एक्सप्रेस की वायरल पेपर कटिंग फर्जी है

BOOM ने पाया कि इंडियन एक्सप्रेस ने ऐसी कोई खबर प्रकाशित नहीं की थी. वायरल पेपर कटिंग को डिजिटली एडिट करके तैयार किया गया है.

By -  Anmol Alphonso
Published -  11 Feb 2026 5:00 PM IST
  • Listen to this Article
    Viral Indian Express front-page screenshot about Modi and Jashodaben’s marriage.

    साल 2015 में इंडियन एक्सप्रेस के पहले पन्ने पर प्रकाशित खबर के दावे से एक कथित पेपर कटिंग सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें कहा गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी अलग रह रही पत्नी जशोदाबेन से शादी के सारे सबूत मिटा दिए हैं.

    बूम के फैक्ट चेक में पाया गया कि स्क्रीनशॉट में उल्लेखित 30 नवंबर 2015 के अंक में इंडियन एक्सप्रेस ने ऐसी कोई खबर प्रकाशित नहीं की थी. वायरल हो रही यह पेपर क्लिपिंग डिजिटली एडिट करके तैयार की गई है. इंडियन एक्सप्रेस ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल से भी खंडन करते हुए इसे फेक बताया है.

    सोशल मीडिया पर क्या है वायरल?

    सोशल मीडिया पर वायरल हो रही पेपर क्लिप में मौजूद तारीख के अनुसार इंडियन एक्सप्रेस ने यह खबर 30 नवंबर 2015 को छापी थी, जिसका शीर्षक था- "मोदी ने हमारी शादी के सभी सबूत नष्ट कर दिए: जशोदाबेन"

    एक्स पर कई यूजर जशोदाबेन के इस कथित बयान वाली पेपर कटिंग को सच मानते हुए शेयर कर रहे हैं. (आर्काइव लिंक)



    पड़ताल में क्या मिला:

    1. इंडियन एक्सप्रेस ने किया पेपर क्लिप का खंडन

    इंडियन एक्सप्रेस ने 9 फरवरी 2025 को अपने आधिकारिक एक्स से इस फर्जी स्क्रीनशॉट का खंडन करते हुए बताया कि यह मनगढ़ंत है. अखबार द्वारा इस तरह का कोई लेख प्रकाशित नहीं किया गया.

    🚨 The screenshot below is fabricated, and no such article has been published by The Indian Express. We urge readers to rely only on our official website and verified social media handles for accurate information, and to beware of fake pages/accounts attempting to pass themselves… https://t.co/fmKfPTPeET

    — The Indian Express (@IndianExpress) February 9, 2026

    2. इंडियन एक्सप्रेस का 30 नवंबर 2015 का आर्काइव

    हमने 30 नवंबर 2015 के इंडियन एक्सप्रेस के पुराने अंक खंगाले, लेकिन हमें वायरल हो रहे दावे से मेल खाती कोई हेडलाइन या खबर नहीं मिली. उस दिन के मूल मुखपृष्ठ पर अन्य खबरें थीं. कहीं भी नरेंद्र मोदी और जशोदाबेन की शादी से जुड़ी कोई खबर या उनके किसी साक्षात्कार पर आधारित कोई रिपोर्ट मौजूद नहीं थी, जैसा कि वायरल पेपर क्लिपिंग में दावा किया गया है.

    3. वायरल पेपर क्लिप के स्क्रीनशॉट में मौजूद है हेरफेर के संकेत

    वायरल स्क्रीनशॉट में वेबसाइट के नाम के पास छपे एड्रेस में एक स्पष्ट गलती नजर आती है- इसमें "WWW.INDIANEXPRES.COM" लिखा है, जिसमें एक 'S' गायब है.

    इसके अलावा स्क्रीनशॉट में पहले पन्ने पर दिखाई दे रहे अन्य शीर्षक- जैसे "सीबीआई ने पीटर से लाई टेस्ट में क्या पूछा" और "द पेरिस टेम्पलेट", उस दिन के द इंडियन एक्सप्रेस में प्रकाशित खबरों से मेल खाते हैं. इससे पता चलता है कि न्यूजपेपर के मूल पेज के साथ डिजिटली छेड़छाड़ की गई है और उसमें एक मनगढ़ंत लेख को जोड़कर उसे इंडियन एक्सप्रेस के मुखपृष्ठ की तरह प्रस्तुत किया गया है.

    हमने 'मोदी', 'जशोदाबेन', 'शादी', और 'सबूत' जैसे कीवर्ड्स भी सर्च किए लेकिन हमें वायरल स्क्रीनशॉट से मेल खाती इंडियन एक्सप्रेस कोई रिपोर्ट नहीं मिली.


    यह भी पढ़ें -सुनीता विलियम्स ने कुरान पढ़ने से आध्यात्मिक शक्ति मिलने की बात नहीं कही


    Tags

    PM Modinews paper clipFAKE NEWSIndian express
    Read Full Article
    Claim :   न्यूज आउटलेट इंडियन एक्सप्रेस ने अपनी रिपोर्ट में जशोदाबेन के हवाले से कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने उनकी शादी के सभी सबूत नष्ट कर दिए.
    Claimed By :  Social Media Users
    Fact Check :  False
    Next Story
    Our website is made possible by displaying online advertisements to our visitors.
    Please consider supporting us by disabling your ad blocker. Please reload after ad blocker is disabled.
    X
    Or, Subscribe to receive latest news via email
    Subscribed Successfully...
    Copy HTMLHTML is copied!
    There's no data to copy!