Boom Live
  • फैक्ट चेक
  • एक्सप्लेनर्स
  • फास्ट चेक
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • बिहार चुनाव 2025
  • वेब स्टोरीज़
  • राजनीति
  • वीडियो
  • Home-icon
    Home
  • Authors-icon
    Authors
  • Careers-icon
    Careers
  • फैक्ट चेक-icon
    फैक्ट चेक
  • एक्सप्लेनर्स-icon
    एक्सप्लेनर्स
  • फास्ट चेक-icon
    फास्ट चेक
  • अंतर्राष्ट्रीय-icon
    अंतर्राष्ट्रीय
  • बिहार चुनाव 2025-icon
    बिहार चुनाव 2025
  • वेब स्टोरीज़-icon
    वेब स्टोरीज़
  • राजनीति-icon
    राजनीति
  • वीडियो-icon
    वीडियो
  • Home
  • फैक्ट चेक
  • अवैध घुसपैठियों के बांग्लादेश लौटने...
फैक्ट चेक

अवैध घुसपैठियों के बांग्लादेश लौटने के दावे से बंगाल इत्जिमा का वीडियो वायरल

बूम ने वीडियो को शूट करने वाले शेख अली से संपर्क किया जिन्होंने पुष्टि की कि फुटेज में लोग इस साल जनवरी में आयोजित हुए हुगली इज्तिमा में भाग लेते नजर आ रहे हैं.

By -  Srijit Das
Published -  29 May 2026 4:15 PM IST
  • Listen to this Article
    अवैध घुसपैठियों के बांग्लादेश लौटने के दावे से बंगाल इत्जिमा का वीडियो वायरल

    पश्चिम बंगाल के हुगली में जनवरी 2026 में आयोजित इस्लामी इत्जिमा में शामिल भीड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों के राज्य से पलायन और हकीमपुर सीमा की ओर बढ़ने के दावे से शेयर हो रहा है.

    बूम ने वीडियो शूट करने वाले शेख अली से बात की, जिन्होंने 5 जनवरी 2026 को इसे रिकॉर्ड किया था. उन्होंने बूम को पुष्टि की कि वीडियो पश्चिम बंगाल चुनाव नतीजों से पहले का है और इसमें इस साल जनवरी में हुगली के पुइनान में आयोजित बिस्वा इज्तिमा में भाग ले रहे लोग दिखाई दे रहे हैं.

    हाल ही में कई न्यूज आउटलेट ने रिपोर्ट किया कि बांग्लादेशी अवैध प्रवासियों पर नवनिर्वाचित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार द्वारा कार्रवाई के बाद पश्चिम बंगाल के हकीमपुर चेकपोस्ट के पास बड़ी भीड़ इकट्ठा हुई थी. बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने भी चेतावनी जारी की थी कि अवैध घुसपैठियों को राज्य छोड़ देना चाहिए, नहीं तो उन्हें सख्त कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा. इस बीच यह वीडियो सामने आया है.

    सोशल मीडिया पर क्या है दावा

    इस वीडियो को फेसबुक पर इस कैप्शन के साथ साझा किया गया, "बांग्लादेश सीमा से लगे हकीमपुर बॉर्डर इलाके की ओर हजारों संदिग्ध अवैध घुसपैठियों के बढ़ने की खबरों ने देशभर में सीमा सुरक्षा और अवैध घुसपैठ को लेकर नई बहस छेड़ दी है. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और तस्वीरों के बाद राजनीतिक प्रतिक्रियाएं तेज हो गईं, जहां कई नेताओं और लोगों ने पूर्वी भारत में सीमा निगरानी और सख्त कार्रवाई की मांग की."

    पोस्ट देखने के लिए यहां और आर्काइव के लिए यहां क्लिक करें.

    पड़ताल में क्या पाया:

    वीडियो जनवरी में आयोजित इत्जिमा का है


    1. वीडियो बंगाल चुनाव परिणामों से पहले का है: हमें ऐसी कई पोस्ट मिलीं जिसमें दावा था कि वीडियो 2026 के बिस्वा इज्तिमा (Bishwa Ijtema) के दौरान का है, जो 2 से 5 जनवरी 2026 के बीच हुगली जिले के पुइनान गांव में आयोजित हुआ था. यहां से हिंट लेते हुए हमें शेख अली द्वारा 5 जनवरी 2026 को इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए वीडियो का लॉन्ग वर्जन मिला.

    इंस्टाग्राम यूजर ने पोस्ट में बताया कि वीडियो हुगली जिले के पुइनान क्षेत्र में एक हाइवे के पास रिकॉर्ड किया गया था. हमने स्थान की पुष्टि करने के लिए गूगल स्ट्रीट व्यू इमेजरी से फुटेज की तुलना की और उसमें दिखाई दे रहे लैंडमार्क की पहचान की, जिससे पुष्टि हुई कि वीडियो वास्तव में वहीं फिल्माया गया था, जहां इंस्टाग्राम पोस्ट में बताया गया है.


    2. "वीडियो सिंगूर के पास अमीरा मोड़ का है": अधिक पुष्टि के लिए, हमने शेख अली से संपर्क किया जिन्होंने बूम को बताया कि उन्होंने 5 जनवरी 2026 को खुद वीडियो शूट किया था और उसी दिन शेयर किया था.

    अली ने बूम को बताया, "यह वीडियो मेरे मोबाइल फोन पर 5 जनवरी 2026 को दोपहर 12 बजे से एक बजे के बीच रिकॉर्ड किया गया था. इसमें 2 से 5 जनवरी के बीच आयोजित बिस्वा इज्तिमा कार्यक्रम में शामिल होने आई भीड़ को दिखाया गया है. फुटेज में दिखाई दे रही जगह पश्चिम बंगाल के सिंगुर के पास हाइवे से सटे अमीरा मोड़ के नजदीक की है."

    Tags

    West BengalBangladesh
    Read Full Article
    Claim :   पश्चिम बंगाल में बीजेपी की सरकार आने के बाद अवैध बांग्लादेशी राज्य छोड़कर जा रहे हैं.
    Claimed By :  Social media users
    Fact Check :  False
    Next Story
    Our website is made possible by displaying online advertisements to our visitors.
    Please consider supporting us by disabling your ad blocker. Please reload after ad blocker is disabled.
    X
    Or, Subscribe to receive latest news via email
    Subscribed Successfully...
    Copy HTMLHTML is copied!
    There's no data to copy!