Skip to main content
Boom Live
  • फैक्ट चेक
  • एक्सप्लेनर्स
  • फास्ट चेक
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • बिहार चुनाव 2025
  • वेब स्टोरीज़
  • राजनीति
  • वीडियो
  • Home-icon
    Home
  • Authors-icon
    Authors
  • Careers-icon
    Careers
  • फैक्ट चेक-icon
    फैक्ट चेक
  • एक्सप्लेनर्स-icon
    एक्सप्लेनर्स
  • फास्ट चेक-icon
    फास्ट चेक
  • अंतर्राष्ट्रीय-icon
    अंतर्राष्ट्रीय
  • बिहार चुनाव 2025-icon
    बिहार चुनाव 2025
  • वेब स्टोरीज़-icon
    वेब स्टोरीज़
  • राजनीति-icon
    राजनीति
  • वीडियो-icon
    वीडियो
  1. Home
  2. फैक्ट चेक
  3. जंतर मंतर प्रदर्शन में शामिल महिला...
फैक्ट चेक

जंतर मंतर प्रदर्शन में शामिल महिला को पुलिस कस्टडी में लेने के दावे से असंबंधित वीडियो वायरल

बूम ने पाया कि वायरल वीडियो वाराणसी फैमिली कोर्ट का है, जहां न्यायालय परिसर के भीतर पति-पत्नी के बीच मारपीट का यह मामला सामने आया था.

By -  Jagriti Trisha
Published -  30 July 2026 12:40 PM IST
  • Listen to this Article
    Your browser does not support the audio element.
    Woman was assaulted after joining Jantar Mantar protest Claim

    सोशल मीडिया पर एक महिला का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह रोते हुए अपने साथ हुई मारपीट की आपबीती बताती नजर आ रही है. इसके साथ दावा किया जा रहा है कि यह महिला जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में शामिल हुई थी और उसने प्रधानमंत्री को अपशब्द कहे थे, जिसके बाद पुलिस और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने उसके साथ मारपीट की.

    बूम ने पया कि वीडियो के साथ गलत दावा किया जा रहा है. वीडियो उत्तर प्रदेश के वाराणसी का है, जहां 16 जुलाई 2026 को फैमिली कोर्ट परिसर में पति-पत्नी के बीच मारपीट की यह घटना हुई थी.

    सोशल मीडिया पर क्या है वायरल?

    इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो में महिला के शरीर पर चोट के निशान भी देखे जा सकते हैं. इसके कैप्शन के यूजर ने दावा किया कि इस महिला ने जंतर मंतर पर प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री को अपशब्द कहे थे. इसके बाद पुलिस और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने इसे सबक सिखाते हुए इसके साथ मारपीट की.

    View this post on Instagram

    A post shared by Sunrise Media Jammu (@sunrisemailjammu)

    आर्काइव लिंक

    पड़ताल में क्या मिला:

    वीडियो वाराणसी का है

    रिवर्स इमेज सर्च की मदद से हमें वीडियो से जुड़ी 17-18 जुलाई 2026 की प्रकाशित दैनिक जागरण, अमर उजाला और प्रभात खबर की रिपोर्ट मिली. रिपोर्ट के मुताबिक घटना वाराणसी के कैंट थाना क्षेत्र स्थित फैमिली कोर्ट परिसर की है, जहां 16 जुलाई 2026 को पति-पत्नी के बीच मारपीट और सोने की चेन छीनने का मामला सामने आया था.

    पीड़िता अर्चना मिश्रा ने पुलिस शिकायत में बताया कि वह अपने मुकदमे की पैरवी के सिलसिले में फैमिली कोर्ट पहुंची थीं. कोर्ट परिसर पहुंचते ही उनके पति अखंड उपाध्याय ने उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी, जो बाद में मारपीट में बदल गई.


    फैमिली कोर्ट परिसर में पति-पत्नी के बीच हुआ था विवाद

    महिला के अनुसार इस दौरान उनके सिर, आंख, होंठ और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आईं. महिला का आरोप था कि मारपीट के दौरान पति ने उनके गले से सोने की चेन और लॉकेट भी छीन ली. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आया.

    इससे संबंधित वीडियो न्यूज 18 और न्यूज 24 के यूट्यूब चैनल पर भी देख सकते हैं, जिनमें महिला यह कहते नजर आती है कि "मुझे अखंड ने बहुत मारा है."

    पुष्टि के लिए हमने वाराणसी कैंट थाने से भी संपर्क किया. थाना प्रभारी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया, "यह मामला करीब 17 जुलाई का है और फैमिली कोर्ट परिसर में पति-पत्नी के बीच हुई मारपीट से जुड़ा है. महिला का नाम अर्चना मिश्रा है. दोनों के बीच पिछले कई वर्षों से विवाद चल रहा है और इस संबंध में विभिन्न थानों में कई मुकदमे भी दर्ज हैं."



    Tags

    Cockroach Janta PartyJantar Mantar DelhiVaranasiUnrelated Videos
    Read Full Article
    Claim :   वीडियो जंतर मंतर प्रोटेस्ट में शामिल हुई महिला के साथ मारपीट का है.
    Claimed By :  Social Media Users
    Fact Check :  False
    Next Story
    Our website is made possible by displaying online advertisements to our visitors.
    Please consider supporting us by disabling your ad blocker. Please reload after ad blocker is disabled.
    X
    Or, Subscribe to receive latest news via email
    Subscribed Successfully...
    Copy HTMLHTML is copied!
    There's no data to copy!