Boom Live
  • फैक्ट चेक
  • एक्सप्लेनर्स
  • फास्ट चेक
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • बिहार चुनाव 2025
  • वेब स्टोरीज़
  • राजनीति
  • वीडियो
  • Home-icon
    Home
  • Authors-icon
    Authors
  • Careers-icon
    Careers
  • फैक्ट चेक-icon
    फैक्ट चेक
  • एक्सप्लेनर्स-icon
    एक्सप्लेनर्स
  • फास्ट चेक-icon
    फास्ट चेक
  • अंतर्राष्ट्रीय-icon
    अंतर्राष्ट्रीय
  • बिहार चुनाव 2025-icon
    बिहार चुनाव 2025
  • वेब स्टोरीज़-icon
    वेब स्टोरीज़
  • राजनीति-icon
    राजनीति
  • वीडियो-icon
    वीडियो
  • Home
  • फैक्ट चेक
  • बंगाल: वोट के लिए धमकाने पर TMC...
फैक्ट चेक

बंगाल: वोट के लिए धमकाने पर TMC वर्कर की पिटाई के दावे से पुराना वीडियो वायरल

बूम ने पाया कि वायरल वीडियो साल 2022 में वाराणसी में अग्निपथ स्कीम के खिलाफ हुए प्रदर्शन के दौरान का है, जहां स्थानीय दुकानदारों ने बलपूर्वक दुकानों को बंद कराने की कोशिश कर रहे लोगों की पिटाई कर दी थी.

By -  Jagriti Trisha
Published -  7 April 2026 4:02 PM IST
  • Listen to this Article
    2022 Varanasi Agnipath protest video falsely shared as Murshidabad

    पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की सरगर्मियों के बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लोग एक शख्स को दौड़ा-दौड़ाकर बेरहमी से पीटते नजर आ रहे हैं.

    यूजर्स इस वीडियो को पश्चिम बंगाल का बताते हुए दावा कर रहे हैं कि पिटने वाला व्यक्ति तृणमूल कांग्रेस का कार्यकर्ता नजरुल इस्लाम है, जो मुर्शिदाबाद में हिंदू समुदाय के लोगों को वोट डालने के लिए धमका रहा था. इसी वजह से वहां के हिंदुओं ने उसकी पिटाई कर दी.

    पश्चिम बंगाल में दो चरणों में 23 और 29 अप्रैल को मतदान होना है, जबकि 4 मई को नतीजे घोषित किए जाएंगे. बता दें कि पश्चिम बंगाल में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया के बाद करीब 90 लाख से अधिक मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए हैं, जिनमें सबसे अधिक नाम मुर्शिदाबाद जिले से हटाए गए हैं.

    सोशल मीडिया पर क्या है वायरल?

    एक्स और फेसबुक जैसे माध्यमों पर यूजर्स ने बंगाल चुनाव से जोड़ते हुए इस वीडियो को शेयर किया और लिखा, 'ये हैं नजरुल इस्लाम टीएमसी कार्यकर्ता, मुर्शिदाबाद में हिंदूओं को वोट के लिए धमका रहा था. कुछ हिंदूओं का ईमान जागा और नजरुल इस्लाम दुम दबाकर भागा. 4 मई दीदी गई.' आर्काइव लिंक यहां और यहां देखें.

    पड़ताल में क्या मिला:

    वीडियो 2022 का है

    वीडियो के कीफ्रेम को रिवर्स इमेज सर्च करने पर हमें एक एक्स हैंडल पर यही वीडियो मिला. यहां यह वीडियो 17 जून 2022 को पोस्ट किया गया था, जिससे स्पष्ट होता है कि वीडियो हाल का नहीं बल्कि पुराना है.

    वीडियो के कैप्शन में 'अग्निवीर' का जिक्र करते हुए बताया गया था कि बनारस में स्थानीय लोगों ने दुकानों को बंद कराने की कोशिश कर रही हिंसक भीड़ को पीट दिया.

    वीडियो के स्पष्ट विजुअल में साइनबोर्ड पर 'टेलीफोन कॉलोनी, नगर निगम वाराणसी' लिखा देखा जा सकता है. गूगल मैप्स पर भी इस लोकेशन की पुष्टि होती है.



    वाराणसी में अग्निपथ स्कीम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान हुई थी घटना

    यहां से हिंट लेकर इससे संबंधित मीडिया रिपोर्ट खोजने पर हमें अमर उजाला और नवभारत टाइम्स यूपी-उत्तराखंड की 17 जून 2022 की रिपोर्ट मिली. नवभारत टाइम्स की रिपोर्ट में वायरल वीडियो वाला हिस्सा देखा जा सकता है. रिपोर्ट के मुताबिक पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में 17 जून को अग्निपथ स्कीम के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारी बलपूर्वक दुकानों को बंद कराने लगे तब दुकानदारों ने उनकी पिटाई कर दी और इसके बाद सभी को पुलिस के हवाले कर दिया.


    साल 2022 में वाराणसी समेत देशभर में हुआ था प्रदर्शन

    भारत सरकार ने 14 जून 2022 को अग्निपथ योजना की घोषणा की थी. इसके बाद बिहार और उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में इस योजना के खिलाफ हिंसक विरोध प्रदर्शन हुए. हालात को देखते हुए कई जगहों पर इंटरनेट सेवाएं भी बाधित करनी पड़ीं. इसी क्रम में वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन स्थित यार्ड के ट्रैक पर आगजनी की गई और शहर में करीब 36 वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया गया.


    यह भी पढ़ें -तरुण मर्डर केस से जुड़ी महिला के दावे से वाराणसी का वीडियो हुआ वायरल


    Tags

    West Bengal Assembly ElectionMurshidabadTMCVaranasiagnipath schemeOld videoFactCheck
    Read Full Article
    Claim :   तृणमूल कांग्रेस से जुड़े नजरुल इस्लाम ने मुर्शिदाबाद में हिंदू समुदाय के लोगों को वोट देने के लिए धमकाया, जिसके बाद लोगों ने उसकी पिटाई कर दी.
    Claimed By :  Social Media Posts
    Fact Check :  False
    Next Story
    Our website is made possible by displaying online advertisements to our visitors.
    Please consider supporting us by disabling your ad blocker. Please reload after ad blocker is disabled.
    X
    Or, Subscribe to receive latest news via email
    Subscribed Successfully...
    Copy HTMLHTML is copied!
    There's no data to copy!