Boom Live
  • फैक्ट चेक
  • एक्सप्लेनर्स
  • फास्ट चेक
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • बिहार चुनाव 2025
  • वेब स्टोरीज़
  • राजनीति
  • वीडियो
  • Home-icon
    Home
  • Authors-icon
    Authors
  • Careers-icon
    Careers
  • फैक्ट चेक-icon
    फैक्ट चेक
  • एक्सप्लेनर्स-icon
    एक्सप्लेनर्स
  • फास्ट चेक-icon
    फास्ट चेक
  • अंतर्राष्ट्रीय-icon
    अंतर्राष्ट्रीय
  • बिहार चुनाव 2025-icon
    बिहार चुनाव 2025
  • वेब स्टोरीज़-icon
    वेब स्टोरीज़
  • राजनीति-icon
    राजनीति
  • वीडियो-icon
    वीडियो
  • Home
  • फैक्ट चेक
  • T20 वर्ल्ड कप: पाकिस्तान की कूटनीति...
फैक्ट चेक

T20 वर्ल्ड कप: पाकिस्तान की कूटनीति की तारीफ करते शशि थरूर का डीपफेक वीडियो वायरल

बूम ने पाया कि शशि थरूर के इस वीडियो में एआई की मदद से छेड़छाड़ की गई है और मूल वीडियो में एक नकली आवाज अलग से जोड़ दी गई है. कई एआई डिटेक्टर टूल्स ने भी इसकी पुष्टि की है.

By -  Jagriti Trisha
Published -  13 Feb 2026 3:22 PM IST
  • Listen to this Article
    Deepfake of Shashi Tharoor falsely praising Pakistan’s diplomacy.

    पुरुष T20 वर्ल्ड कप के तहत 15 फरवरी को कोलंबो में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला होना है. इससे पहले पाकिस्तान की ओर से भारत के खिलाफ ग्रुप ए मैच नहीं खेलने की बात कही गई थी. हालांकि आईसीसी की मध्यस्थता के बाद पाकिस्तान ने अपना रुख बदलते हुए इस फैसले को वापस ले लिया.

    इसी बीच कांग्रेस नेता और तिरुवनंतपुरम से सांसद शशि थरूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में शशि थरूर T20 वर्ल्ड कप के मद्देनजर पाकिस्तान की सराहना करते हुए कह रहे हैं कि कूटनीति के मामले में पाकिस्तान ने जो किया वह बेमिसाल था. इससे भारतीय क्रिकेट बोर्ड पूरी तरह से पस्त हो गया.

    बूम ने जांच में पाया कि शशि थरूर के इस वीडियो की आवाज एआई जनरेटेड है. मूल वीडियो में शशि थरूर T20 वर्ल्ड कप पर बोलते हुए कहते हैं कि "मैं एक राजनेता हूं लेकिन मुझे क्रिकेट और खेल में राजनीति पसंद नहीं है."

    कई एआई डिटेक्शन टूल्स भी पुष्टि करते हैं कि वीडियो में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से छेड़छाड़ की गई है. इसके अलावा एक्स पर शशि थरूर ने भी इसे फेक बताते हुए कहा कि ये उनकी भाषा और आवाज नहीं है.

    सोशल मीडिया पर क्या है वायरल?

    न्यूज एजेंसी एएनआई के लोगो वाले करीब 24 सेकंड के इस वीडियो में शशि थरूर मीडिया को संबोधित करते हुए कहते हैं, "मुझे लगता है कि पाकिस्तान ने जिस तरह खेला वह वाकई शानदार था. मुझे नहीं पता कि वे मैदान पर क्या करेंगे लेकिन कूटनीति के मामले में उन्होंने जो किया वह बेमिसाल था. भारतीय क्रिकेट बोर्ड पूरी तरह से पस्त हो गया."

    थरूर आगे कहते हैं, "इससे सबक मिलता है कि अच्छी कूटनीति एक कमजोर राष्ट्र को भी विशालकाय बना सकती है. पाकिस्तान ने यह कर दिखाया है और मैं इसके लिए उनकी सराहना करता हूं. यह अकल्पनीय है."

    एक्स और फेसबुक जैसे माध्यमों पर पाकिस्तानी यूजर्स इस वीडियो को शेयर करते हुए दावा कर रहे हैं कि "शशि थरूर ने कहा कि पाकिस्तान ने भारत को करारा जवाब दिया है. #ICCT20worldcup2026 में साहसिक रुख अपनाने के लिए पाकिस्तान प्रशंसा का पात्र है." (आर्काइव लिंक)

    पड़ताल में क्या मिला:

    मूल वीडियो में शशि थरूर ने ये बयान नहीं दिया

    हमने पाया कि 10 फरवरी को एएनआई के आधिकारिक एक्स हैंडल पर साझा किए गए मूल वीडियो में शशि थरूर ने वायरल दावे से बिलकुल विपरीत बयान दिया था.

    पाकिस्तान के यूटर्न के बाद शशि थरूर ने कहा था, "मैं एक राजनेता हूं लेकिन मुझे क्रिकेट और खेल में राजनीति पसंद नहीं है. खेल एक अलग फील्ड है. राजनेता अपनी राजनीति कहीं और करें, राजनयिक कूटनीति में अपना काम करें और क्रिकेट खिलाड़ी अपना खेल खेलें. मुझे खुशी है कि कम से कम इस मैच से क्रिकेट आगे बढ़ेगा. कौन जीतेगा और कौन हारेगा यह एक अलग बात है..."

    स्पष्ट है कि इसमें शशि थरूर पाकिस्तान की कूटनीति की प्रशंसा नहीं कर रहे हैं. वह राजनीति को खेल से अलग रखने की बात करते हुए भारत और पाकिस्तान के मुकाबले का स्वागत कर रहे हैं.

    #WATCH | Delhi: On Pakistan to play against India in T20 World Cup, Congress MP Shashi Tharoor says, "I am a politician, but I don't like politics in cricket and sports. I think sports are a different field, a different game. Let politicians do their politics somewhere else,… pic.twitter.com/paL4uhRQQu

    — ANI (@ANI) February 10, 2026


    वीडियो की आवाज एआई जनरेटेड है

    वीडियो की जांच के लिए हमने इसे अलग-अलग एआई डिटेक्शन टूल पर चेक किया. टूल DeepFake-O-Meter के लिप-सिंक्ड डीपफेक डिटेक्शन मॉडल ने वीडियो को 100 प्रतिशत तक फेक बताया.

    इस टूल के एक अन्य मॉडल ने इसकी आवाज को 95.1 प्रतिशत फेक बताया, जिससे साफ था कि वीडियो की आवाज एआई जनित है.

    पुष्टि के लिए हमने आवाज के सभी हिस्सों को डीपफेक वॉयस डिटेक्टर टूल Hiya पर भी चेक किया. Hiya ने ज्यादातर हिस्सों को 2/100 का ऑथेंटिसिटी स्कोर दिया, जो इसके डीपफेक होने की संभावना को बताता है.



    शशि थरूर ने किया वीडियो का खंडन

    शशि थरूर ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल से इस वीडियो का खंडन करते हुए लिखा, "ये AI से बनी 'फेक न्यूज' है और वो भी बहुत अच्छी नहीं- न मेरी भाषा, न मेरी आवाज."



    यह भी पढ़ें -ICC ने पाकिस्तान पर एक साल का प्रतिबंध नहीं लगाया, वायरल प्रेस रिलीज फेक है


    Tags

    india vs pakistan matchIndian Cricket TeamPakistanshashi tharoorArtificial Intelligence
    Read Full Article
    Claim :   वीडियो में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर कह रहे हैं कि पाकिस्तान ने भारत को करारा जवाब दिया है. T20 वर्ल्ड कप 2026 में साहसिक रुख अपनाने के लिए पाकिस्तान तारीफ का पात्र है.
    Claimed By :  Social Media Users
    Fact Check :  False
    Next Story
    Our website is made possible by displaying online advertisements to our visitors.
    Please consider supporting us by disabling your ad blocker. Please reload after ad blocker is disabled.
    X
    Or, Subscribe to receive latest news via email
    Subscribed Successfully...
    Copy HTMLHTML is copied!
    There's no data to copy!