Skip to main content
Boom Live
  • फैक्ट चेक
  • एक्सप्लेनर्स
  • फास्ट चेक
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • बिहार चुनाव 2025
  • वेब स्टोरीज़
  • राजनीति
  • वीडियो
  • Home-icon
    Home
  • Authors-icon
    Authors
  • Careers-icon
    Careers
  • फैक्ट चेक-icon
    फैक्ट चेक
  • एक्सप्लेनर्स-icon
    एक्सप्लेनर्स
  • फास्ट चेक-icon
    फास्ट चेक
  • अंतर्राष्ट्रीय-icon
    अंतर्राष्ट्रीय
  • बिहार चुनाव 2025-icon
    बिहार चुनाव 2025
  • वेब स्टोरीज़-icon
    वेब स्टोरीज़
  • राजनीति-icon
    राजनीति
  • वीडियो-icon
    वीडियो
  1. Home
  2. फैक्ट चेक
  3. खरगे को राहुल गांधी की नाश्ते की...
फैक्ट चेक

खरगे को राहुल गांधी की नाश्ते की टेबल से अलग बैठाने के दावे से एडिटेड फोटो वायरल

बूम ने पाया कि वायरल तस्वीर OpenAI के AI टूल्स की मदद से एडिट कर बनाई गई है. मलेशियाई प्रधानमंत्री से मुलाकात की मूल तस्वीर में मल्लिकार्जुन खरगे मौजूद नहीं हैं.

By -  Jagriti Trisha
Published -  17 Sept 2026 2:33 PM IST
  • Boomlive
    Listen to this Article
    Your browser does not support the audio element.
    Edited photo claims Rahul Gandhi seated away from Mallikarjun Kharge at breakfast table.

    सोशल मीडिया पर एक एडिटेड तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहीम से मुलाकत के दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ डाइनिंग टेबल की बजाय अलग एक सोफे पर बैठे हुए दिखाया गया है.

    इसके साथ दावा किया जा रहा है कि दलित होने के कारण खरगे को राहुल गांधी की नाश्ते की टेबल से अलग बैठाया गया.

    गौरतलब है कि BRICS समिट के इतर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने 13 सितंबर को नई दिल्ली में मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से मुलाकात की थी और उनके साथ नाश्ता किया था.

    बूम ने जांच में पाया कि वायरल तस्वीर OpenAI के AI टूल्स की मदद से एडिट करके बनाई गई है. मलेशियाई प्रधानमंत्री से मुलाकात की मूल तस्वीर में सोफे पर मल्लिकार्जुन खरगे मौजूद नहीं हैं.

    सोशल मीडिया पर क्या है वायरल?

    एक्स और फेसबुक जैसे माध्यमों पर यूजर्स ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए राहुल गांधी पर निशाना साधा और लिखा, 'दिन-रात दलित-दलित चिल्लाने वाले राहुल गांधी के नाश्ते की टेबल पर दलित नेता मल्लिकार्जुन खड़गे के लिए जगह ही नहीं है.'

    दिन-रात दलित-दलित चिल्लाने वाले राहुल गांधी के नाश्ते की टेबल पर दलित नेता मल्लिकार्जुन खड़गे के लिए जगह ही नहीं है।🤣😂 pic.twitter.com/m6dlFQ2Aev

    — Oc updates (@ocjain4) September 16, 2026

    आर्काइव लिंक यहां और यहां देखें.

    पड़ताल में क्या मिला:

    पड़ताल के दौरान हमें कांग्रेस के आधिकारिक इंस्टाग्राम और एक्स हैंडल पर 13 सितंबर को पोस्ट की गई मूल तस्वीर मिली. हमने पाया कि मुलाकात की तस्वीर में सोफे पर मल्लिकार्जुन खरगे मौजूद नहीं हैं. साफ है कि मूल तस्वीर में एडिट कर खाली सोफे पर खरगे को बैठा हुआ दिखाया गया है.

    कैप्शन में दी गई जानकारी के मुताबिक तस्वीर तब की है जब राहुल गांधी ने प्रियंका गांधी के साथ मलेशियाई प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के साथ मुलाकात की थी. इससे जुड़ी एक तस्वीर प्रधानमंत्री अनवर इब्राहीम के एक्स हैंडल पर भी देख सकते हैं.

    कई यूजर्स ने मुलाकात की इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष खरगे के इस मीटिंग में मौजूद न होने को लेकर सवाल भी उठाए हैं.

    नीचे मूल तस्वीर और वायरल तस्वीर के बीच का अंतर देखा जा सकता है.



    तस्वीर को OpenAI की मदद से बनाया गया है

    हमने तस्वीर को OpenAI के इमेज वेरिफिकेशन टूल पर चेक किया. इस दौरान पता चला कि इसमें OpenAI का SynthID वॉटरमार्क मौजूद है, जो संकेत देता है कि तस्वीर को OpenAI के AI टूल्स की मदद से एडिट किया गया है.


    यह भी पढ़ें -ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में वर्ल्ड लीडर्स संग पीएम मोदी की सेल्फी वाली तस्वीर AI जनित है


    Tags

    CongressMallikarjun KhargeRahul Gandhiedited imageArtificial Intelligence
    Read Full Article
    Claim :   दलित होने के कारण मल्लिकार्जुन खरगे को राहुल गांधी की नाश्ते की टेबल से अलग बैठाया गया.
    Claimed By :  Social Media Users
    Fact Check :  False
    Next Story
    Our website is made possible by displaying online advertisements to our visitors.
    Please consider supporting us by disabling your ad blocker. Please reload after ad blocker is disabled.
    X
    Or, Subscribe to receive latest news via email
    Subscribed Successfully...
    Copy HTMLHTML is copied!
    There's no data to copy!