Skip to main content
Boom Live
  • फैक्ट चेक
  • एक्सप्लेनर्स
  • फास्ट चेक
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • बिहार चुनाव 2025
  • वेब स्टोरीज़
  • राजनीति
  • वीडियो
  • Home-icon
    Home
  • Authors-icon
    Authors
  • Careers-icon
    Careers
  • फैक्ट चेक-icon
    फैक्ट चेक
  • एक्सप्लेनर्स-icon
    एक्सप्लेनर्स
  • फास्ट चेक-icon
    फास्ट चेक
  • अंतर्राष्ट्रीय-icon
    अंतर्राष्ट्रीय
  • बिहार चुनाव 2025-icon
    बिहार चुनाव 2025
  • वेब स्टोरीज़-icon
    वेब स्टोरीज़
  • राजनीति-icon
    राजनीति
  • वीडियो-icon
    वीडियो
  1. Home
  2. फैक्ट चेक
  3. फैक्ट चेक: राहुल गांधी की प्रेस...
फैक्ट चेक

फैक्ट चेक: राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस में डंडा नहीं बांसुरी पकड़े था प्रदर्शनकारी

बूम ने पाया कि राहुल गांधी के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद प्रदर्शनकारी Peeing Human के फाउंडर रमित वर्मा हैं जिन्होंने पुलिस की मारपीट के जवाब में बांसुरी को प्रतीकात्मक रूप से पेश किया था.

By -  Shefali Srivastava
Published -  15 Oct 2026 3:06 PM IST
  • Boomlive
    Listen to this Article
    Your browser does not support the audio element.
    फैक्ट चेक: राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस में डंडा नहीं बांसुरी पकड़े था प्रदर्शनकारी

    दिल्ली में हिरासत में लिए गए प्रदर्शनकारियों से राहुल गांधी की मुलाकात की तस्वीर गलत दावे से शेयर की जा रही है. सोशल मीडिया यूजर का दावा है कि दिल्ली पुलिस पर मारपीट के आरोप लगाने वाले प्रदर्शनकारी हाथ में डंडा लिए घूम रहे हैं.

    बूम ने पाया कि राहुल गांधी के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दिख रहे प्रदर्शनकारी Peeing Human के फाउंडर रमित वर्मा है जिन्होंने हाथ में बांसुरी पकड़ी थी. प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने बांसुरी को प्रतीकात्मक रूप से पेश किया था.

    दरअसल राहुल गांधी ने 14 अक्टूबर को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस मारपीट के मुद्दे पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान राहुल के साथ नेशनल स्टूडेंट यूनियन के छात्र भी मौजूद थे जिन्होंने पुलिस पर हिरासत के दौरान बर्बरता का आरोप लगाया.

    क्या है दावा?

    एक्स हैंडल @yashpurohitt ने राहुल गांधी की प्रदर्शनकारियों के साथ ली गई तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, "आखिर ये क्या चल रहा है? प्रेस ब्रीफिंग के बाद राहुल गांधी ने NSUI के कुछ कार्यकर्ताओं के साथ तस्वीरें साझा कीं. इन तस्वीरों के जरिए दिखाया गया है कि अमित शाह की दिल्ली पुलिस प्रदर्शनकारियों और अभिजीत दीपके के साथ किस तरह सारी हदें पार कर रही है. लेकिन इन तस्वीरों में यह भाई अपने हाथ में डंडा क्यों पकड़े हुए है?" (हिंदी अनुवाद)

    पोस्ट का लिंक और आर्काइव देखें



    पड़ताल में क्या मिला:

    डंडा नहीं, बांसुरी पकड़े है प्रदर्शनकारी

    हमें राहुल गांधी के एक्स हैंडल से शेयर की गई प्रेंस कॉन्फ्रेंस की तस्वीरों में वायरल इमेज दिखी जिसमें ब्लू टीशर्ट पहने शख्स हाथ में एक स्टिक पकड़े हुए है.

    हमने पाया कि वह शख्स Peeing Human के फाउंडर रमित वर्मा हैं. प्रेस कॉन्फ्रेंस की वीडियो क्लिप में रमित ने आरोप लगाया कि 11 अक्टूबर को आरएसएस- बजरंग दल के लोगों के कहने पर पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया था. उन्होंने आगे कहा कि डिटेंशन बस में पुलिस ने कई लोगों के फोन छीन लिए और उससे डेटा डिलीट करा दिया था.


    कांग्रेस की ओर से शेयर किए गए दूसरे वीडियो में एक अन्य घटना का जिक्र करते हुए रमित कहते हैं कि 20 जुलाई को रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) के एक जवान ने भी उनके सिर पर डंडे से मारा था. वह आगे कहते हैं कि वह डंडे का जवाब प्यार वाले डंडे से देंगे और बांसुरी निकालकर "वैष्णव जन तो तेने कहिए" भजन की धुन बजाते हैं.


    नफरत का जवाब प्यार से ही दिया जाएगा ❤️ https://t.co/R1MSpiybBZ

    — Congress (@INCIndia) October 14, 2026

    Tags

    Rahul GandhiJantar Mantar Delhidelhi policeDelhi protests
    Read Full Article
    Claim :   राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रदर्शनकारी डंडा पकड़े है.
    Claimed By :  Social Media Posts
    Fact Check :  False
    Next Story
    Our website is made possible by displaying online advertisements to our visitors.
    Please consider supporting us by disabling your ad blocker. Please reload after ad blocker is disabled.
    X
    Or, Subscribe to receive latest news via email
    Subscribed Successfully...
    Copy HTMLHTML is copied!
    There's no data to copy!