Boom Live
  • फैक्ट चेक
  • एक्सप्लेनर्स
  • फास्ट चेक
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • बिहार चुनाव 2025
  • वेब स्टोरीज़
  • राजनीति
  • वीडियो
  • Home-icon
    Home
  • Authors-icon
    Authors
  • Careers-icon
    Careers
  • फैक्ट चेक-icon
    फैक्ट चेक
  • एक्सप्लेनर्स-icon
    एक्सप्लेनर्स
  • फास्ट चेक-icon
    फास्ट चेक
  • अंतर्राष्ट्रीय-icon
    अंतर्राष्ट्रीय
  • बिहार चुनाव 2025-icon
    बिहार चुनाव 2025
  • वेब स्टोरीज़-icon
    वेब स्टोरीज़
  • राजनीति-icon
    राजनीति
  • वीडियो-icon
    वीडियो
  • Home
  • फैक्ट चेक
  • फेशियल मसाज करवाते एक शख्स का...
फैक्ट चेक

फेशियल मसाज करवाते एक शख्स का वीडियो पीएम मोदी का बताकर वायरल

बूम ने पाया कि वीडियो में दिख रहे शख्स जसपाल सिंह सराय हैं, जो परदीप कौर ढिल्लों नाम की एक क्रिएटर के पति हैं.

By -  Anmol Alphonso
Published -  21 April 2026 12:41 PM IST
  • Listen to this Article
    Man receiving a facial massage, falsely claimed to be PM Modi

    सोशल मीडिया पर फेशियल मसाज कराते एक शख्स का वीडियो इस झूठे दावे के साथ वायरल किया जा रहा है कि इसमें नजर आने वाले व्यक्ति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं.

    बूम ने जांच में पाया कि वीडियो में दिख रहे शख्स जसपाल सिंह सराय है, जो परदीप कौर ढिल्लों नाम की एक क्रिएटर के पति हैं. वीडियो में परदीप कौर अपने पति जसपाल सिंह का फेशियल मसाज करती नजर आ रही हैं.

    सोशल मीडिया पर क्या है वायरल?

    एक्स पर इस वीडियो को शेयर करते हुए इसके अंग्रेजी कैप्शन में दावा किया गया कि नरेंद्र मोदी के मसाज का वीडियो 'लीक' हुआ है और US की इंटेल एजेंसियों के पास उनके इस तरह के ढेरों आपत्तिजनक वीडियो हैं.

    BREAKING:

    Maharaj’s Massage

    LEAKED video of Narendra Modi massage , reports coming that Intel agencies of US has ton of videos of him in compromising Positions. pic.twitter.com/FkPGByJCvT

    — Israr Ahmed Rajpoot (@ia_rajpoot) April 18, 2026

    आर्काइव लिंक यहां देखें.

    फेसबुक और इंस्टाग्राम पर भी यह वीडियो बड़े पैमाने पर वायरल है, जिसके साथ यही दावा किया गया कि वीडियो में पीएम मोदी एक महिला से मसाज करवा रहे हैं. आर्काइव लिंक यहां और यहां देखें.

    पड़ताल में क्या मिला:

    वीडियो में दिख रहे व्यक्ति का जसपाल सिंह है

    हमने गूगल लेंस की मदद से वीडियो को रिवर्स इमेज सर्च किया. इसके जरिए पता चला कि यह वीडियो मूल रूप से कंटेंट क्रिएटर परदीप कौर ढिल्लों द्वारा अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया था.

    परदीप कौर ने इस वीडियो को 12 अप्रैल 2026 को अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था, जिसका कैप्शन था- "#MassageTime #RelaxMode #SelfCare #SpaVibes #RelaxAndUnwind PeacefulMind A little massage, a lot of pea.."



    उनके फेसबुक प्रोफाइल के अनुसार वह एक कंटेंट क्रिएटर हैं और अमेरिका के न्यू जर्सी में रहती हैं. हमें ऐसे कई पोस्ट मिले जिनमें उन्होंने वायरल वीडियो में दिख रहे शख्स को अपना पति जसपाल सिंह सराय बताया है. परदीप कौर ने कई पोस्ट में जसपाल सिंह को टैग भी किया है.


    अपने यूट्यूब चैनल पर 2021 में साझा किए गए एक वीडियो में अपनी शादी की सालगिरह मनाते हुए परदीप कौर ने उनकी पहचान अपने पति के रूप में की है.


    BOOM ने इस मामले पर बातचीत के लिए परदीप कौर ढिल्लों से भी संपर्क करने की कोशिश की, जवाब आने पर लेख को अपडेट कर दिया जाएगा.


    यह भी पढ़ें -RSS ने PM मोदी को असम न जाने की सलाह दी? टीवी9 का फेक वीडियो वायरल


    Tags

    PM ModiFAKE NEWSFact Check
    Read Full Article
    Claim :   वीडियो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक महिला से फेशियल मसाज लेते हुए देखा जा सकता है.
    Claimed By :  Social Media Posts
    Fact Check :  False
    Next Story
    Our website is made possible by displaying online advertisements to our visitors.
    Please consider supporting us by disabling your ad blocker. Please reload after ad blocker is disabled.
    X
    Or, Subscribe to receive latest news via email
    Subscribed Successfully...
    Copy HTMLHTML is copied!
    There's no data to copy!