Boom Live
  • फैक्ट चेक
  • एक्सप्लेनर्स
  • फास्ट चेक
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • बिहार चुनाव 2025
  • वेब स्टोरीज़
  • राजनीति
  • वीडियो
  • Home-icon
    Home
  • Authors-icon
    Authors
  • Careers-icon
    Careers
  • फैक्ट चेक-icon
    फैक्ट चेक
  • एक्सप्लेनर्स-icon
    एक्सप्लेनर्स
  • फास्ट चेक-icon
    फास्ट चेक
  • अंतर्राष्ट्रीय-icon
    अंतर्राष्ट्रीय
  • बिहार चुनाव 2025-icon
    बिहार चुनाव 2025
  • वेब स्टोरीज़-icon
    वेब स्टोरीज़
  • राजनीति-icon
    राजनीति
  • वीडियो-icon
    वीडियो
  • Home
  • फैक्ट चेक
  • CJP प्रदर्शनकारियों ने किया...
फैक्ट चेक

CJP प्रदर्शनकारियों ने किया हाइड्रोजन ट्रेन पर पथराव? नहीं वीडियो बिहार का है

भारतीय रेलवे ने वायरल दावे का खंडन करते हुए बताया कि वीडियो में दिख रही ट्रेन WAG-12 इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव से ऑपरेट होती है.

By -  Jagriti Trisha
Published -  21 July 2026 7:06 PM IST
  • Listen to this Article
    Viral video falsely linked to CJP protest targeting India

    सोशल मीडिया पर ट्रेन पर पथराव का एक वीडियो वायरल हो रहा है. दावा किया जा रहा है कि कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारी भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन पर पथराव कर रहे हैं.

    बूम ने पाया कि वीडियो के साथ भ्रामक दावा किया जा रहा है. वीडियो बिहार की राजधानी पटना के पाटलिपुत्र स्टेशन का है, जहां जून 2026 में ट्रेन लेट होने पर आक्रोशित छात्रों ने पथराव कर दिया था.

    नॉर्दन रेलवे ने भी वायरल वीडियो को पुराना बताते हुए कहा है कि वीडियो में दिख रही ट्रेन WAG-12 इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव से ऑपरेट होती है.

    कॉकरोच जनता पार्टी ने 20 जुलाई को 'चलो संसद' मार्च का आह्वान किया था, जिसमें देशभर से बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया. प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने बड़े पैमाने पर लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले दागे. इसकी वजह से कई जगहों पर प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच भी झड़पें देखने को मिलीं.

    गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 17 जुलाई को भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाई, जो हरियाणा के जींद और सोनीपत के बीच संचालित हो रही है. इसकी निर्धारित गति सीमा 75 किलोमीटर प्रति घंटा है.

    सोशल मीडिया पर क्या है वायरल?

    एक्स पर बीजेपी की राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा ने वीडियो को रीपोस्ट करते हुए इसे सीजेपी प्रोटेस्ट से जोड़ा और अंग्रेजी कैप्शन में दावा किया, 'ये छात्र नहीं हैं बल्कि CJP और उसका समर्थन करने वाली राजनीतिक पार्टियों की आड़ में काम करने वाले भारत-विरोधी ताकतों के पैसे पर पलने वाले गुंडे हैं.' आर्काइव लिंक

    बीजेपी प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी समेत एक्स पर कई लोगों ने वीडियो को इसी दावे से शेयर किया है. आर्काइव लिंक यहां और यहां देखें.

    पड़ताल में क्या मिला:

    वायरल वीडियो पुराना है

    रिवर्स इमेज सर्च की मदद से हमें 14 जून 2026 का एक फेसबुक पोस्ट मिला, जिसमें वायरल वीडियो से मिलता-जुलता वीडियो साझा किया गया था. इससे साफ था कि वीडियो पुराना है.

    पोस्ट में दी गई जानकारी के मुताबिक बिहार में ट्रेन लेट होने पर छात्रों ने पत्थरबाजी की थी, जिसमें आईजी समेत कई पुलिस वाले घायल हो गए थे.

    बिहार की राजधानी पटना में हुआ था प्रदर्शन

    इसके बाद कीवर्ड सर्च करने पर हमें इस घटना से जुड़ी रिपब्लिक टीवी, लाइव हिंदुस्तान, बीबीसी, आजतक और एनडीटीवी की 14 जून की रिपोर्ट मिली.

    रिपोर्ट के अनुसार घटना पटना के पाटलिपुत्र स्टेशन की है, जहां ट्रेन लेट होने से नाराज छात्रों ने जबरदस्त हंगामा किया था. इसी दौरान पथराव और तोड़फोड़ की घटनाएं भी सामने आई थीं.



    दरअसल 14 जून को बिहार पुलिस मद्य निषेध विभाग की भर्ती परीक्षा होनी थी. ट्रेनों की कमी और देरी के कारण परीक्षा छूटने के डर से आक्रोशित छात्रों ने रेलवे ट्रैक पर उतरकर ट्रेनों को रोका और पथराव किया था.

    नॉर्दन रेलवे ने किया खंडन

    नॉर्दन रेलवे ने एक्स पर वायरल वीडियो पर रिप्लाई करते हुए इसे भ्रामक बताया और लिखा कि यह हाइड्रोजन ट्रेन नहीं है. वीडियो में दिख रही ट्रेन WAG-12 इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव से ऑपरेट होती है. वहीं हाइड्रोजन ट्रेन तय समय के अनुसार नियमित रूप से संचालित हो रही है.




    Tags

    Cockroach Janta PartyJantar Mantar DelhiIndian RailwayBihar
    Read Full Article
    Claim :   सीजेपी प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों ने भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन पर पथराव किया.
    Claimed By :  Social Media Posts
    Fact Check :  False
    Next Story
    Our website is made possible by displaying online advertisements to our visitors.
    Please consider supporting us by disabling your ad blocker. Please reload after ad blocker is disabled.
    X
    Or, Subscribe to receive latest news via email
    Subscribed Successfully...
    Copy HTMLHTML is copied!
    There's no data to copy!