Boom Live
  • फैक्ट चेक
  • एक्सप्लेनर्स
  • फास्ट चेक
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • बिहार चुनाव 2025
  • वेब स्टोरीज़
  • राजनीति
  • वीडियो
  • Home-icon
    Home
  • Authors-icon
    Authors
  • Careers-icon
    Careers
  • फैक्ट चेक-icon
    फैक्ट चेक
  • एक्सप्लेनर्स-icon
    एक्सप्लेनर्स
  • फास्ट चेक-icon
    फास्ट चेक
  • अंतर्राष्ट्रीय-icon
    अंतर्राष्ट्रीय
  • बिहार चुनाव 2025-icon
    बिहार चुनाव 2025
  • वेब स्टोरीज़-icon
    वेब स्टोरीज़
  • राजनीति-icon
    राजनीति
  • वीडियो-icon
    वीडियो
  • Home
  • फैक्ट चेक
  • क्या पीएम मोदी ने मानी पाकिस्तान...
फैक्ट चेक

क्या पीएम मोदी ने मानी पाकिस्तान द्वारा राफेल गिराने की बात? वीडियो डीपफेक है

बूम ने पाया कि पीएम मोदी का यह वीडियो, जिसमें वह पाकिस्तान द्वारा राफेल विमानों को नष्ट किए जाने की बात मानते दिख रहे हैं, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से तैयार किया गया है.

By -  Srijit Das
Published -  24 Feb 2026 3:09 PM IST
  • Listen to this Article
    Deepfake video falsely claims PM Modi admitted Pakistan destroyed Rafale jets

    सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक डीपफेक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह यह कहते हुए दिखाई दे रहे हैं कि पाकिस्तान द्वारा भारत के राफेल विमान नष्ट करने के चलते भारत की वैश्विक छवि प्रभावित हुई.

    पड़ताल में बूम को पीएम मोदी का मूल वीडियो मिला, जिसमें वह भारत-फ्रांस साझेदारी के संबंध में बात करते नजर आ रहे हैं. इससे साफ था कि उन्होंने वायरल वीडियो जैसा कोई बयान नहीं दिया.

    हमने AI डिटेक्शन टूल की मदद से भी इस वीडियो का परीक्षण किया, जिसमें पता चला कि मूल वीडियो में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल कर छेड़छाड़ की गई है और इसकी मदद से वायरल वीडियो को तैयार किया गया है.

    सोशल मीडिया पर क्या है वायरल?

    वायरल वीडियो में पीएम मोदी यह कहते हुए दिखाई दे रहे हैं कि पाकिस्तान द्वारा भारत के राफेल विमानों को नष्ट किए जाने के बाद वैश्विक मंचों पर भारत को मजाक का पात्र बनना पड़ा. इसमें प्रधानमंत्री इस कथित विफलता और उससे भारत की साख पर पड़े असर के लिए फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन को जिम्मेदार ठहराते नजर आ रहे हैं.

    एक्स पर ManipurPost5 नाम के एक यूजर ने वीडियो को शेयर करते हुए अंग्रेजी कैप्शन में लिखा, 'भारतीय प्रधानमंत्री मोदी ने पाकिस्तान के हाथों भारतीय वायुसेना की राफेल मिसाइलों की हार को स्वीकार कर लिया है. ये बेशर्म भारतीय सशस्त्र बल मणिपुर में निर्दोष नागरिकों पर अत्याचार करने के अलावा और कुछ नहीं कर सकते. मणिपुर को आजाद करो!' (आर्काइव लिंक)

    एक्स और फेसबुक पर कई यूजर्स ने वीडियो को साझा करते हुए हिंदी कैप्शन दिया और दावा किया कि पीएम मोदी खुद स्वीकार कर रहे हैं कि पाकिस्तान ने भारतीय राफेल गिराए थे. (आर्काइव लिंक)

    पड़ताल में क्या मिला:

    1. पीएम मोदी का मूल भाषण

    हमने वीडियो के कुछ कीफ्रेम्स कोई रिवर्स इमेज सर्च किया. इसके जरिए हमें न्यूज एजेंसी IANS के एक्स हैंडल पर 17 फरवरी 2026 का पोस्ट किया गया एक वीडियो मिला, जिसमें प्रधानमंत्री मोदी ने वही कपड़े पहने रखे हैं जो वायरल क्लिप में दिख रहे हैं और इसका बैकग्राउंड भी वायरल वीडियो से मेल खाता है.

    महाराष्ट्र के मुंबई में 17 फरवरी को पीएम मोदी द्वारा दिए गए इस भाषण का सीधा प्रसारण विदेश मंत्रालय के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर भी देखा जा सकता है.

    इस पूरे भाषण में हमें ऐसा कोई हिस्सा नहीं मिला जिसमें प्रधानमंत्री मोदी पाकिस्तान द्वारा भारतीय वायुसेना के राफेल विमानों की हार स्वीकार करते या आत्मसमर्पण करते सुनाई देते हों, जैसा कि वायरल वीडियो में दावा किया गया है.


    2. एआई डिटेक्टर टूल ने की पुष्टि

    हमने इस वीडियो को एआई डिटेक्टर टूल DeepFake-O-Meter पर चेक किया. टूल ने विभिन्न मापदंडों के आधार पर वीडियो का विश्लेषण किया, जिससे पता चला कि वीडियो में दिख रहे दृश्य प्रामाणिक नहीं हैं और इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से हेरफेर की गई है.



    यह भी पढ़ें -क्या हाईवे के साइनबोर्ड में जा घुसी थार? नहीं, वीडियो AI जनरेटेड है


    Tags

    PM ModiDeepfakeIndia Pakistan ConflictArtificial Intelligence
    Read Full Article
    Claim :   वीडियो में प्रधानमंत्री मोदी को यह कहते हुए दिखाया गया है कि पाकिस्तान द्वारा भारतीय राफेल विमानों को नष्ट करने से वैश्विक स्तर पर भारत की प्रतिष्ठा पर नकारात्मक असर पड़ा है.
    Claimed By :  Facebook and X Users
    Fact Check :  False
    Next Story
    Our website is made possible by displaying online advertisements to our visitors.
    Please consider supporting us by disabling your ad blocker. Please reload after ad blocker is disabled.
    X
    Or, Subscribe to receive latest news via email
    Subscribed Successfully...
    Copy HTMLHTML is copied!
    There's no data to copy!