Boom Live
  • फैक्ट चेक
  • एक्सप्लेनर्स
  • फास्ट चेक
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • बिहार चुनाव 2025
  • वेब स्टोरीज़
  • राजनीति
  • वीडियो
  • Home-icon
    Home
  • Authors-icon
    Authors
  • Careers-icon
    Careers
  • फैक्ट चेक-icon
    फैक्ट चेक
  • एक्सप्लेनर्स-icon
    एक्सप्लेनर्स
  • फास्ट चेक-icon
    फास्ट चेक
  • अंतर्राष्ट्रीय-icon
    अंतर्राष्ट्रीय
  • बिहार चुनाव 2025-icon
    बिहार चुनाव 2025
  • वेब स्टोरीज़-icon
    वेब स्टोरीज़
  • राजनीति-icon
    राजनीति
  • वीडियो-icon
    वीडियो
  • Home
  • फैक्ट चेक
  • ओडिशा में जमीनी विवाद में हुए...
फैक्ट चेक

ओडिशा में जमीनी विवाद में हुए ट्रिपल मर्डर की घटना गलत सांप्रदायिक दावे से वायरल

ओडिशा पुलिस ने बूम को बताया कि यह एक पारिवारिक जमीनी विवाद का मामला का था. परिवार के सभी सदस्य आदिवासी समुदाय से हैं. आरोपी या पीड़ित किसी के भी ईसाई धर्म से होने या विश्वास रखने के कारण हत्या करने का दावा गलत है.

By -  Rohit Kumar
Published -  12 Feb 2026 3:58 PM IST
  • Listen to this Article
    ओडिशा में जमीनी विवाद में हुए ट्रिपल मर्डर की घटना गलत सांप्रदायिक दावे से वायरल

    नोट - इस स्टोरी में विचलित करने वाले दृश्य का विवरण है.

    खून से लथपथ जमीन पर पड़े तीन शवों की एक तस्वीर सोशल मीडियो पर वायरल है. इसमें दावा किया जा रहा है कि ओडिशा के मयूरभंज जिले में ईसाई धर्म में आस्था रखने की वजह से एक ईसाई पति, पत्नी और बेटी की हत्या कर दी गई.

    बूम ने जांच में पाया कि यह दावा भ्रामक है. ट्रिपल मर्डर की यह घटना ओडिशा के केओंझार जिले के घसीपुरा थाना क्षेत्र की है. घसीपुरा पुलिस ने बूम से इस वायरल तस्वीर की पुष्टि करते हुए बताया कि यह घटना 25 जनवरी 2026 की घसीपुरा थाना क्षेत्र के निलीझरण गांव की है.

    पुलिस अधिकारी ने बताया कि परिवार के कुछ सदस्यों ने आपसी जमीन विवाद को लेकर अपने ही परिवार के तीन लोगों की हत्या कर दी थी. पूरा परिवार आदिवासी समुदाय से है. इसके अलावा आरोपी और पीड़ित किसी के भी ईसाई होने या ईसाई धर्म में रखने के कारण हत्या करने का दावा गलत है.

    सोशल मीडिया पर दावा?

    बूम की व्हाट्सएप टिपलाइन (7700906588) पर कई यूजर ने हमें इस तस्वीर को भेजा, जिसमें अंग्रेजी भाषा में लिखा है, ‘ओडिशा में बेरहमी से हत्या की घटना. रविवार को ओडिशा के मयूरभंज में ईसाई धर्म में आस्था रखने की वजह से एक ईसाई पति, पत्नी और बेटी की हत्या कर दी गई. कृपया ओडिशा के लिए प्रार्थना करें.’ (हिंदी अनुवाद)



    पड़ताल में क्या मिला:

    बूम ने दावे की पड़ताल के लिए संबंधित कीवर्ड से मीडिया रिपोर्ट सर्च कीं. हमें इस जानकारी से जुड़ी एक घटना की कई मीडिया रिपोर्ट मिलीं.

    आजतक की रिपोर्ट के अनुसार, 25 जनवरी की शाम लगभग 5 बजे ओडिशा के केओंझार जिले के घसीपुरा थाना क्षेत्र में आने वाले निलीझरण गांव में एक परिवार में आपसी जमीन विवाद के कारण तीन लोगों की हत्या कर दी गई थी. मृतकों की पहचान जितेंद्र सोरेन, उनकी पत्नी मालती सोरेन और उनकी नाबालिग बेटी सस्मिता सोरेन के रूप में की गई.

    रिपोर्ट में बताया गया कि इस हत्या का मुख्य आरोपी जितेंद्र का बड़ा भाई लक्ष्मण सोरेन है. पीड़ित पक्ष की शिकायत के आधार पर बैद्य सोरेन उनके बेटे सुदाम सोरेन और लक्ष्मण सोरेन को इस मामले में आरोपी बनाया गया.

    रिपोर्ट में केओंझार के एसपी नितिन के हवाले से बताया कि तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनसे पूछताछ जारी है. उन्होंने कहा कि हत्या के पीछे पारिवारिक और जमीन विवाद जैसे कई कारण सामने आ रहे हैं.

    टाइम्स ऑफ इंडिया, पीटीआई, OTV News English और Kanak News पर भी इस घटना की रिपोर्ट को देखा जा सकता है. हालांकि इन रिपोर्ट में वायरल फोटो शामिल नहीं थी.

    ओडिशा पुलिस ने वायरल दावे का किया खंडन

    बूम ने अधिक स्पष्टिकरण के लिए घसीपुरा थाना इंचार्ज इंस्पेक्टर किशोर चंद्र प्रधान जी से बात की. उन्होंने बूम से स्पष्ट किया कि वायरल फोटो 25 जनवरी 2026 को निलीझरण गांव में हुए ट्रिपल मर्डर की ही है.

    उन्होंने बताया, "परिवार के कुछ सदस्यों ने आपसी जमीन विवाद को लेकर अपने ही परिवार के तीन लोगों की हत्या कर दी थी. पूरा परिवार आदिवासी समुदाय से है. आरोपी और पीड़ित किसी के भी ईसाई होने या ईसाई धर्म में विश्वास रखने के कारण हत्या करने का दावा पूरी तरह से गलत है."

    Tags

    OdishaCommunal claimcrime
    Read Full Article
    Claim :   ओडिशा के मयूरभंज जिले में ईसाई धर्म में आस्था रखने की वजह से एक ईसाई पति, पत्नी और बेटी की हत्या कर दी गई.
    Claimed By :  Facebook, X and Instagram Users
    Fact Check :  False
    Next Story
    Our website is made possible by displaying online advertisements to our visitors.
    Please consider supporting us by disabling your ad blocker. Please reload after ad blocker is disabled.
    X
    Or, Subscribe to receive latest news via email
    Subscribed Successfully...
    Copy HTMLHTML is copied!
    There's no data to copy!