Boom Live
  • फैक्ट चेक
  • एक्सप्लेनर्स
  • फास्ट चेक
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • बिहार चुनाव 2025
  • वेब स्टोरीज़
  • राजनीति
  • वीडियो
  • Home-icon
    Home
  • Authors-icon
    Authors
  • Careers-icon
    Careers
  • फैक्ट चेक-icon
    फैक्ट चेक
  • एक्सप्लेनर्स-icon
    एक्सप्लेनर्स
  • फास्ट चेक-icon
    फास्ट चेक
  • अंतर्राष्ट्रीय-icon
    अंतर्राष्ट्रीय
  • बिहार चुनाव 2025-icon
    बिहार चुनाव 2025
  • वेब स्टोरीज़-icon
    वेब स्टोरीज़
  • राजनीति-icon
    राजनीति
  • वीडियो-icon
    वीडियो
  • Home
  • फैक्ट चेक
  • इजरायल के खुफिया भवन में आग के दावे...
फैक्ट चेक

इजरायल के खुफिया भवन में आग के दावे से न्यूयॉर्क का वीडियो हुआ वायरल

बूम ने पाया कि वायरल वीडियो जनवरी 2026 में न्यूयॉर्क के क्वींस में एक टायर शॉप में लगी आग की घटना का है.

By -  Jagriti Trisha
Published -  18 March 2026 10:53 AM IST
  • Listen to this Article
    This video is claimed to show a fire in Israel, but it is from a fire incident in New York.

    सोशल मीडिया पर ईरान-इजरायल संघर्ष के बीच तेल अवीव स्थित इजरायल के खुफिया भवन में आग लगने के दावे से एक वीडियो वायरल हो रहा है.

    करीब एक मिनट के इस वीडियो में एक बिल्डिंग भीषण आग की लपटों और घने धुंए के बीच घिरी नजर आ रही है. वहीं इसके बैकग्राउंड वॉइसओवर में वायरलेस से आती आवाजें सुनाई दे रही हैं.

    बूम ने पाया कि यह वीडियो ईरान-इजरायल संघर्ष से पहले का है. यह वीडियो न्यूयॉर्क का है, जहां जनवरी 2026 में क्वींस स्थित एक बिल्डिंग में आग लग गई थी.

    सोशल मीडिया पर क्या है वायरल?

    एक्स और फेसबुक जैसे माध्यमों पर इस वीडियो को ब्रेकिंग न्यूज की तरह पेश करते हुए यूजर्स इसे ईरान-इजरायल संघर्ष से जोड़ रहे हैं और लिख रहे हैं कि अभी-अभी खबर मिली है, ईरान के हमले से इजरायल के तेल अवीव में स्थित खुफिया भवन में भयानक आग लग गई है. आर्काइव लिंक यहां और यहां देखें.

    पड़ताल में क्या मिला:

    वायरल वीडियो न्यूयॉर्क है

    रिवर्स इमेज सर्च की मदद से हमें न्यूयॉर्क फायर डिपार्टमेंट (FDNY) के आधिकारिक फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट पर 17 जनवरी 2026 का पोस्ट किया गया एक वीडियो मिला, जिसमें वायरल वीडियो से मिलता-जुलता दृश्य मौजूद था. इससे एक बात तो स्पष्ट थी कि यह वीडियो जनवरी 2026 से ऑनलाइन उपलब्ध है और इसका हालिया घटनाक्रम से कोई संबंध नहीं है.

    इसके साथ दी गई जानकारी के मुताबिक यह वीडियो 17 जनवरी 2026 को न्यूयॉर्क के क्वींस में Flushing Avenue स्थित एक टायर शॉप में लगी आग का है, जो तेजी से बिल्डिंग की अन्य मंजिलों और आसपास के हिस्सों में फैल गई थी.

    इसमें EMS डिवीजन चीफ इवान सुचेकी के हवाले से कहा गया कि मौके पर कुल नौ लोग घायल हुए थे. इनमें पांच फायरफाइटर मामूली रूप से जले थे जबकि पांच आम नागरिक भी घायल हुए थे जिन्हें पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया. न्यूयॉर्क फायर डिपार्टमेंट रिस्पांस वीडियोज के फेसबुक पेज पर भी यह वीडियो देखा जा सकता है.

    घटना से संबंधित न्यूज रिपोर्ट

    संबंधित कीवर्ड सर्च करने पर हमें घटना से जुड़ी कई न्यूज रिपोर्ट मिलीं. CBCNews की एक रिपोर्ट के रिपोर्ट मुताबिक 17 जनवरी 2026 की सुबह न्यूयार्क के क्वींस स्थित एक टायर की दुकान में आग लग गई थी, जिसमें दमकलकर्मियों, बच्चों और एक गर्भवती महिला सहित नौ लोग घायल हो गए थे.

    NBCNewyork की रिपोर्ट के अनुसार फ्लशिंग एवेन्यू पर स्थित इस तीन मंजिला कॉम्प्लेक्स में लगी आग को बुझाने के लिए करीब 120 फायरफाइटर लगाए गए थे. आग सुबह 4 बजे के करीब लगी और धीरे-धीरे पूरी बिल्डिंग में फैल गई. ABC7ny की रिपोर्ट में वायरल वीडियो से मिलता जुलता विजुअल देखा जा सकता है. लगभग सभी रिपोर्ट में घटना पर फायर डिपार्टमेंट के अधिकारियों और स्थानीय लोगों का बयान मौजूद है.



    स्पष्ट है कि न्यूयॉर्क में जनवरी 2026 में लगी आग की घटना को मौजूदा घटनाक्रम से जोड़कर गलत तरीके से इजरायल के खुफिया भवन में लगी आग का बताया जा रहा है.


    यह भी पढ़ें -LPG संकट के बीच पीएम मोदी ने फ्री सिलेंडर देने की घोषणा की? नहीं, वीडियो फेक है


    Tags

    Iran Israel warUS Iran WarUS-Israel Iran WarNew YorkUnrelated Videos
    Read Full Article
    Claim :   वीडियो में देख सकते हैं कि ईरान-इजरायल संघर्ष के बीच तेल अवीव स्थित खुफिया भवन में आग लग गई है.
    Claimed By :  Social Media Posts
    Fact Check :  False
    Next Story
    Our website is made possible by displaying online advertisements to our visitors.
    Please consider supporting us by disabling your ad blocker. Please reload after ad blocker is disabled.
    X
    Or, Subscribe to receive latest news via email
    Subscribed Successfully...
    Copy HTMLHTML is copied!
    There's no data to copy!