Boom Live
  • फैक्ट चेक
  • एक्सप्लेनर्स
  • फास्ट चेक
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • बिहार चुनाव 2025
  • वेब स्टोरीज़
  • राजनीति
  • वीडियो
  • Home-icon
    Home
  • Authors-icon
    Authors
  • Careers-icon
    Careers
  • फैक्ट चेक-icon
    फैक्ट चेक
  • एक्सप्लेनर्स-icon
    एक्सप्लेनर्स
  • फास्ट चेक-icon
    फास्ट चेक
  • अंतर्राष्ट्रीय-icon
    अंतर्राष्ट्रीय
  • बिहार चुनाव 2025-icon
    बिहार चुनाव 2025
  • वेब स्टोरीज़-icon
    वेब स्टोरीज़
  • राजनीति-icon
    राजनीति
  • वीडियो-icon
    वीडियो
  • Home
  • फैक्ट चेक
  • वायरल वीडियो में दिख रही युवती...
फैक्ट चेक

वायरल वीडियो में दिख रही युवती नासिक TCS केस की आरोपी निदा खान नहीं है

बूम ने पाया कि वीडियो में दिख रही महिलाएं रील क्रिएटर अलीशा खान और सपना प्रजापति हैं. इनका नासिक TCS केस से कोई संबंध नहीं है.

By -  Jagriti Trisha
Published -  20 April 2026 5:15 PM IST
  • Listen to this Article
    Women preparing iftar in a viral video, falsely linked to the Nashik TCS case.

    सोशल मीडिया पर नासिक TCS केस से जोड़कर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला एक मुस्लिम महिला को इफ्तार कराती नजर आ रही हैं. इसके साथ लिखा जा रहा है कि TCS नासिक में एचआर मैनेजर निदा खान पूरे रमजान इफ्तार का आयोजन करती थी, जिसमें हिंदू लड़कियों को खास तौर पर बुलाया जाता था.

    बूम ने जांच में पाया कि वीडियो के साथ किया जा रहा दावा गलत है. यह वीडियो TCS नासिक केस से जुड़ा नहीं है. इसमें दिख रही महिलाएं रील क्रिएटर सपना प्रजापति और अलीशा खान हैं, जो गुरुग्राम स्थित एक रियल स्टेट कंपनी में काम करती हैं.

    गौरतलब है कि नासिक स्थित TCS (टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज) ऑफिस उस समय विवादों में आ गया, जब वहां काम कर रही महिला कर्मचारियों ने अपने सहकर्मियों पर यौन उत्पीड़न, मानसिक शोषण और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने जैसे गंभीर आरोप लगाए.

    एक मामले में कर्मचारी निदा खान का नाम भी सामने आया, उनपर आरोप है कि उन्होंने कुछ आरोपियों के साथ महिला कर्मचारियों की मुलाकात करवाई और पीड़ितों से दोस्ती करने में उनकी मदद की. एक रिपोर्ट के मुताबिक TCS ने 9 अप्रैल को निदा को सस्पेंड कर दिया था, वह प्रोसेस एसोसिएट के पद पर काम कर रही थीं. बता दें कि इस मामले में अब तक एक महिला समेत कुल 7 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है.

    सोशल मीडिया पर क्या है वायरल?

    सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक महिला एक मुस्लिम महिला के लिए इफ्तार तैयार करती नजर आ रही है. वीडियो पर एक न्यूज क्लिप का कटआउट लगाया गया है, जिसमें नासिक TCS केस से जोड़कर 'कॉर्पोरेट जिहाद' का जिक्र किया गया है.

    एक्स पर वेरिफाइड यूजर जितेंद्र प्रताप सिंह ने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, ''पिछले चार वर्षों से, निदा खान- आसिफ अंसारी, तौसीफ अत्तार, शफी शेख, रजा मेमन, दानिश शेख और शाहरुख कुरेश को टीसीएस नासिक में हिंदू महिलाओं को फंसाने में मदद कर रही है. टीसीएस नासिक में एचआर मैनेजर निदा खान बाकायदा पूरे रमजान में हर रोज इफ्तार का आयोजन करती थी जिसमें हिंदू लड़कियों को खास तौर पर बुलाया जाता था."

    यूजर ने आगे लिखा, "इन धर्मनिरपेक्ष हिंदू महिलाओं ने निदा खान और उसके दोस्तों पर भरोसा किया होगा और उन्हें इफ्तार, रमजान और ईद की शुभकामनाएं दी होंगी. अंत में उन्हें रेप, ब्लैकमेल, जबरन धर्म परिवर्तन, उनके धर्म का अपमान, जबरन गोमांस खाना और न जाने क्या-क्या झेलना पड़ा." (आर्काइव लिंक)

    पड़ताल में क्या मिला:

    वीडियो में दिख रही एक महिला ने किया दावे का खंडन

    एक्स पर जितेंद्र प्रताप सिंह द्वारा शेयर किए गए वीडियो पर कमेंट करते हुए सपना प्रजापति नाम की यूजर ने बताया, "किसी ने मेरी वीडियो पर गलत न्यूज जोड़ दी है. लोग इसे रीपोस्ट कर रहे हैं. यह सिर्फ एक कंटेंट है. इसका किसी जिहाद या TCS से कोई संबंध नहीं है."

    यहां से हिंट लेकर हम सपना प्रजापति के इंस्टाग्राम अकाउंट पर पहुंचे, जहां 14 मार्च 2026 का अपलोड किया गया वायरल वीडियो मिला. असल में इस वीडियो को अलीशा खान नाम की यूजर द्वारा सपना प्रजापति को टैग करते हुए शेयर किया गया था.

    मूल वीडियो के साथ अलीशा खान ने अंग्रेजी में लिखा, 'मेरी हिंदू दोस्त ने मेरे लिए इफ्तारी तैयार की. हमें ऐसी ही दुनिया की जरूरत है. जहां मान्यताएं अलग-अलग हों लेकिन सम्मान एक जैसा.'



    गुरुग्राम स्थित एक कंपनी में काम करने वाली महिलाओं का वीडियो

    सपना प्रजापति और अलीशा खान के इंस्टाग्राम हैंडल की पड़ताल करने पर हमने पाया कि वायरल वीडियो में पिंक टॉप में नजर आ रही महिला सपना हैं और हिजाब वाली महिला अलीशा हैं. इन दोनों के इंस्टाग्राम अकाउंट पर ऐसे कई वीडियो मौजूद हैं, जिनमें दोनों एक साथ कंटेंट बनाती हुई दिखाई देती हैं. यहां, यहां और यहां देखें.

    View this post on Instagram

    A post shared by Sapna Prajapati | Content Creator | Editor (@sapnaprajapati949)


    दोनों के जॉइंट यूट्यूब चैनल @SapnAlisha पर भी ऐसे कई वीडियो उपलब्ध हैं. इनके अकाउंट को स्कैन करने पर यह संकेत मिलता है कि दोनों गुरुग्राम की 'ई-बेस इंफ्राटेक इंडिया' नाम की रियल एस्टेट कंपनी में काम करती हैं. कंपनी के इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी उनके वीडियो देखे जा सकते हैं. कुछ वीडियो में वे एक-दूसरे को Office Bestie कहकर संबोधित करती नजर आती हैं. उनके सोशल मीडिया प्रोफाइल के अनुसार दोनों कंटेंट क्रिएटर्स हैं.



    यह भी पढ़ें -दिल्ली: दयालपुर मर्डर केस में गलत सांप्रदायिक दावा किया जा रहा शेयर


    Tags

    NashikUnrelated VideosGurugram
    Read Full Article
    Claim :   वीडियो में देख सकते हैं कि TCS नासिक में HR निदा खान किस तरह पूरे रमजान इफ्तार का आयोजन करती थी, जिसमें हिंदू लड़कियों को खास तौर पर बुलाया जाता था.
    Claimed By :  Social Media Posts
    Fact Check :  False
    Next Story
    Our website is made possible by displaying online advertisements to our visitors.
    Please consider supporting us by disabling your ad blocker. Please reload after ad blocker is disabled.
    X
    Or, Subscribe to receive latest news via email
    Subscribed Successfully...
    Copy HTMLHTML is copied!
    There's no data to copy!