Boom Live
  • फैक्ट चेक
  • एक्सप्लेनर्स
  • फास्ट चेक
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • बिहार चुनाव 2025
  • वेब स्टोरीज़
  • राजनीति
  • वीडियो
  • Home-icon
    Home
  • Authors-icon
    Authors
  • Careers-icon
    Careers
  • फैक्ट चेक-icon
    फैक्ट चेक
  • एक्सप्लेनर्स-icon
    एक्सप्लेनर्स
  • फास्ट चेक-icon
    फास्ट चेक
  • अंतर्राष्ट्रीय-icon
    अंतर्राष्ट्रीय
  • बिहार चुनाव 2025-icon
    बिहार चुनाव 2025
  • वेब स्टोरीज़-icon
    वेब स्टोरीज़
  • राजनीति-icon
    राजनीति
  • वीडियो-icon
    वीडियो
  • Home
  • फैक्ट चेक
  • CJP प्रोटेस्ट में शामिल होने के...
फैक्ट चेक

CJP प्रोटेस्ट में शामिल होने के दावे से नसीरुद्दीन शाह का वायरल वीडियो मुंबई से है

बूम ने पाया कि अभिनेता नसीरुद्दीन शाह का यह वीडियो मुंबई स्थित रीगल सिनेमा के पास का है. इसका सीजेपी प्रदर्शन से कोई संबंध नहीं है.

By -  Jagriti Trisha
Published -  21 July 2026 12:31 PM IST
  • Listen to this Article
    Fact Check on Naseeruddin Shah arrived at Jantar Mantar protest claim

    दिल्ली के जंतर-मंतर पर जारी कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रदर्शन के बीच बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह का एक वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि जंतर-मंतर पर चल रहे आंदोलन के बीच अभिनेता नसीरुद्दीन शाह अपने बेटों इमाद शाह और विवान शाह के साथ प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे.

    बूम ने पाया कि वीडियो मुंबई के कोलाबा स्थित रीगल सिनेमा के पास का है, इसे 15 जुलाई 2026 को इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया गया था.

    गौरतलब है कि 20 जुलाई को सीजेपी ने 'चलो संसद' मार्च का आह्वान किया था, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए. प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने व्यापक स्तर पर लाठीचार्ज किया. इस प्रदर्शन के समर्थन में शबाना आजमी और प्रकाश राज जैसे कलाकार जंतर-मंतर पहुंचे थे.

    इससे पहले अभिनेता नसीरुद्दीन शाह, अभिनेत्री रत्ना पाठक शाह और सोनाक्षी सिन्हा समेत कई हस्तियों ने भी भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक के प्रति चिंता जताते हुए इसका समर्थन किया था.

    सोशल मीडिया पर क्या है वायरल?

    इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को शेयर करते हुए एक यूजर ने दावा किया, "बेटों इमाद-विवान के साथ जंतर-मंतर पर छात्रों के बीच पहुंचे नसीरुद्दीन शाह. भावुक होकर देखते रहे भगदड़ के हालात." (आर्काइव लिंक)

    न्यूज 18 और टीवी 9 भारतवर्ष जैसे मीडिया आउटलेट ने भी वीडियो के साथ यही दावा किया कि नसीरुद्दीन शाह 20 जुलाई को 'चलो संसद' प्रदर्शन के दौरान जंतर-मंतर पहुंचे.



    पड़ताल में क्या मिला:

    वीडियो 20 जुलाई से पहले का है

    वायरल वीडियो के कमेंट सेक्शन कई यूजर ने बताया कि यह वीडियो मुंबई के कोलाबा स्थित रीगल सिनेमा के बाहर का है.

    आगे पड़ताल के दौरान हमें इंस्टाग्राम यूजर Rajesh Gaur के अकाउंट पर मूल वीडियो मिला. यहां यह वीडियो 15 जुलाई 2026 को पोस्ट किया गया था, यानी सीजेपी के 'चलो संसद' मार्च से पहले.


    View this post on Instagram

    A post shared by Rajesh Gaur (@rajesh.gaur.524)


    मुंबई के रीगल सिनेमा के बाहर थे नसीरुद्दीन शाह

    मूल वीडियो में रीगल सिनेमा की बिल्डिंग देखी जा सकती है. Rajesh Gaur ने अपने इंस्टाग्राम पर उस दिन का एक और वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें नसीरुद्दीन शाह अपने बेटे विवान शाह के साथ नजर आ रहे हैं.

    इसके अलावा गूगल मैप पर रीगल सिनेमा के स्ट्रीट व्यू से भी इसकी पुष्टि होती है कि यह वीडियो दिल्ली के जंतर-मंतर का नहीं मुंबई के कोलाबा का है.




    Tags

    Cockroach Janta PartyJantar Mantar DelhiNasiruddin Shah
    Read Full Article
    Claim :   अभिनेता नसीरुद्दीन शाह 'चलो संसद' प्रदर्शन के दौरान दिल्ली के जंतर-मंतर पहुंचे.
    Claimed By :  Social Media Posts & News 18
    Fact Check :  False
    Next Story
    Our website is made possible by displaying online advertisements to our visitors.
    Please consider supporting us by disabling your ad blocker. Please reload after ad blocker is disabled.
    X
    Or, Subscribe to receive latest news via email
    Subscribed Successfully...
    Copy HTMLHTML is copied!
    There's no data to copy!