Skip to main content
Boom Live
  • फैक्ट चेक
  • एक्सप्लेनर्स
  • फास्ट चेक
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • बिहार चुनाव 2025
  • वेब स्टोरीज़
  • राजनीति
  • वीडियो
  • Home-icon
    Home
  • Authors-icon
    Authors
  • Careers-icon
    Careers
  • फैक्ट चेक-icon
    फैक्ट चेक
  • एक्सप्लेनर्स-icon
    एक्सप्लेनर्स
  • फास्ट चेक-icon
    फास्ट चेक
  • अंतर्राष्ट्रीय-icon
    अंतर्राष्ट्रीय
  • बिहार चुनाव 2025-icon
    बिहार चुनाव 2025
  • वेब स्टोरीज़-icon
    वेब स्टोरीज़
  • राजनीति-icon
    राजनीति
  • वीडियो-icon
    वीडियो
  1. Home
  2. फैक्ट चेक
  3. वायरल तस्वीर में राजीव गांधी का...
फैक्ट चेक

वायरल तस्वीर में राजीव गांधी का सूटकेस पकड़े शख्स खरगे नहीं हैं, यह है सच

बूम ने फैक्ट चेक में पाया कि तस्वीर में राजीव और राहुल गांधी के साथ दिख रहे शख्स सिद्धार्थ रेड्डी हैं जो राजीव गांधी के करीबी दोस्तों में शामिल थे.

By -  Shefali Srivastava
Published -  21 Aug 2026 6:12 PM IST
  • Listen to this Article
    Your browser does not support the audio element.
    वायरल तस्वीर में राजीव गांधी का सूटकेस पकड़े शख्स खरगे नहीं हैं, यह है सच

    पूर्व प्रधानमंत्री और कांग्रेस नेता राजीव गांधी के 82वें जन्मदिवस 20 अगस्त 2026 पर कुछ बीजेपी समर्थित सोशल मीडिया हैंडल्स से एक तस्वीर शेयर की गई. इस तस्वीर में राजीव और राहुल गांधी के साथ एक शख्स सूटकेस पकड़े हुए दिख रहा है. कुछ पोस्ट में उस शख्स को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की तरफ इशारा करते हुए लिखा गया.

    इसी के साथ सोशल मीडिया हैंडल्स कांग्रेस नेताओं को गांधी परिवार का स्टाफ बताते हुए निशाना साध रहे हैं और सवाल कर रहे हैं कि कैसे अध्यक्ष पद पर बैठे एक शख्स के साथ पहले यह व्यवहार किया गया था.

    हालांकि बूम ने फैक्ट चेक में पाया कि तस्वीर में दिख रहे शख्स राजीव गांधी के करीबी सिद्धार्थ रेड्डी हैं जो आंध्र प्रदेश के निवासी थे और राजीव गांधी के प्रधानमंत्री कार्यकाल के दौरान उनके रणनीतिकार भी रहे.


    Claim: राजीव गांधी का सूटकेस पकड़ने वाले शख्स खरगे हैं

    बीजेपी नेता सुरेश नखुआ ने एयरस्ट्रिप पर चलते राजीव गांधी और राहुल गांधी की तस्वीर शेयर की जिसमें दो ब्रीफकेस लिए एक शख्स को रेड सर्कल करते हुए कैप्शन लिखा- पहचान कौन! कमेंट सेक्शन में कई यूजर उन्हें मल्लिकार्जुन खरगे बताते हुए कांग्रेस नेता और गांधी परिवार की आलोचना कर रहे हैं.


    Pehchaan Kaun ? pic.twitter.com/OKrshjtvlv

    — Suresh Nakhua 🇮🇳 (@SureshNakhua) August 19, 2026

    पोस्ट के लिए यहां और आर्काइव के लिए यहां क्लिक करें

    कुछ यूजर ने तस्वीर में दिख रहे शख्स को प्रत्यक्ष रूप से कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे बताया.

    फैक्ट चेक: तस्वीर में राजीव गांधी के करीबी सिद्धार्थ रेड्डी हैं

    बूम ने पाया कि तस्वीर में दिख रहे शख्स मल्लिकार्जुन खरगे नहीं, बल्कि राजीव गांधी के करीबी दोस्तों में शामिल सिद्धार्थ रेड्डी हैं.

    बूम को एक एक्स यूजर का पोस्ट मिला जिसने वायरल पोस्ट को रीशेयर करते हुए तस्वीर में दिख रहे शख्स की पहचान सिद्धार्थ रेड्डी के रूप में की और उन्हें राजीव गांधी का करीबी बताया गया.

    संबंधित कीवर्ड से सर्च करने पर हमें इंडिया टुडे मैगजीन के 9 सितंबर 1983 संस्करण की कवर स्टोरी का लिंक मिला जो राजीव गांधी के सहयोगियों पर आधारित था. इसमें सिद्धार्थ रेड्डी की तस्वीर के साथ उनके बारे में जानकारी भी दी गई थी. वह इंडस्ट्रियल इंजीनियर थे जो उस समय उत्तर प्रदेश में राजीव गांधी के निर्वाचन क्षेत्र अमेठी के मामलों की जिम्मेदारी संभाल रहे थे. स्टोरी के मुताबिक, आंध्र प्रदेश यूथ कांग्रेस (आई) के पूर्व कार्यकर्ता रेड्डी को राजीव गांधी ने 1981 में अपने साथ जोड़ा था.

    इसमें शामिल सिद्धार्थ रेड्डी की तस्वीर का वायरल तस्वीर में दिख रहे व्यक्ति से तुलना करने पर चेहरे की बनावट और फीचर्स काफी हद तक मिलते-जुलते नजर आए.


    सिद्धार्थ रेड्डी के बारे में और अधिक पड़ताल करने पर हमें टीवी9 तेलुगू का 11 जून 2021 का एक आर्टिकल मिला जिसमें उनके निधन का जिक्र था. इस आर्टिकल में बताया गया था कि राजीव गांधी के निधन के बाद वह बीजेपी में शामिल हो गए थे और नेशनल एक्जक्यूटिव टीम का हिस्सा थे. आर्टिकल में उनकी राजीव गांधी के साथ अन्य तस्वीरें शामिल हैं.


    कांग्रेस और बीजेपी नेताओं ने की पहचान

    इसके बाद हमने कांग्रेस अध्यक्ष के कम्यूनिकेशन इंचार्ज प्रणव झा से संपर्क किया जिन्होंने वायरल दावे का खंडन करते हुए कहा, "यह राजीव गांधी के दोस्त सिद्धार्थ रेड्डी हैं और उनकी पत्नी तारादेवी कर्नाटक से सांसद थीं." इसके अलावा अमेठी के पूर्व सांसद और गांधी परिवार के करीबी रह चुके बीजेपी नेता संजय सिंह ने भी तस्वीर में दो सूटकेस के साथ दिख रहे शख्स की पहचान सिद्धार्थ रेड्डी के रूप में की.

    अधिक जानकारी के लिए हमने वरिष्ठ पत्रकार और द संडे गार्जियन के मैनेजिंग एडिटर पंकज वोहरा से संपर्क किया जिन्होंने बताया कि तस्वीर में दिख रहे शख्स मल्लिकार्जुन खरगे नहीं हैं. उन्होंने कहा, "यह काफी हद तक सिद्धार्थ रेड्डी मालूम होते हैं जो राजीव गांधी के काफी करीबी थे. वह आंध्र प्रदेश से थे और PoliticsParty.com नाम से वेबसाइट चलाते थे."

    उन्होंने आगे बताया, "वह राजीव गांधी के प्रधानमंत्री बनने के बाद उनके रणनीतिकार भी रहे. उनकी पत्नी तारादेवी कर्नाटक के चिकमंगलुरु से सांसद रहीं हालांकि बाद में वह बीजेपी में शामिल हो गए थे."

    वायरल तस्वीर से अलग दिखते थे मल्लिकार्जुन खरगे

    इसके अलावा हमने मल्लिकार्जुन खरगे का 21 मई 2021 को राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर एक एक्स पोस्ट मिला जिसमें उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री के साथ अपनी तस्वीर शेयर की थी. हमने पाया कि इस तस्वीर में खरगे का चेहरा वायरल तस्वीर से बिल्कुल अलग है.


    इस तरह, हमारी पड़ताल से स्पष्ट है कि वायरल तस्वीर में दिख रहे शख्स मल्लिकार्जुन खरगे नहीं, बल्कि राजीव गांधी के दोस्त सिद्धार्थ रेड्डी हैं. हालांकि बूम स्वतंत्र रूप से तस्वीर की लोकेशन और डेट के बारे में पता लगाने में असमर्थ रहा.

    Tags

    Rajiv GandhiRahul GandhiMallikarjun Kharge
    Read Full Article
    Claim :   तस्वीर में राजीव गांधी का सूटकेस पकड़े दिख रहे शख्स कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे हैं.
    Claimed By :  Social media users
    Fact Check :  False
    Next Story
    Our website is made possible by displaying online advertisements to our visitors.
    Please consider supporting us by disabling your ad blocker. Please reload after ad blocker is disabled.
    X
    Or, Subscribe to receive latest news via email
    Subscribed Successfully...
    Copy HTMLHTML is copied!
    There's no data to copy!