Boom Live
  • फैक्ट चेक
  • एक्सप्लेनर्स
  • फास्ट चेक
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • बिहार चुनाव 2025
  • वेब स्टोरीज़
  • राजनीति
  • वीडियो
  • Home-icon
    Home
  • Authors-icon
    Authors
  • Careers-icon
    Careers
  • फैक्ट चेक-icon
    फैक्ट चेक
  • एक्सप्लेनर्स-icon
    एक्सप्लेनर्स
  • फास्ट चेक-icon
    फास्ट चेक
  • अंतर्राष्ट्रीय-icon
    अंतर्राष्ट्रीय
  • बिहार चुनाव 2025-icon
    बिहार चुनाव 2025
  • वेब स्टोरीज़-icon
    वेब स्टोरीज़
  • राजनीति-icon
    राजनीति
  • वीडियो-icon
    वीडियो
  • Home
  • फैक्ट चेक
  • पश्चिम बंगाल: बांग्लादेश में हुए...
फैक्ट चेक

पश्चिम बंगाल: बांग्लादेश में हुए लाठीचार्ज का वीडियो मालदा का बताकर वायरल

बूम ने पाया कि वायरल वीडियो बांग्लादेश का है, जहां फरवरी में आम चुनाव के दौरान सेना ने उपद्रवियों पर लाठीचार्ज किया था.

By -  Jagriti Trisha
Published -  6 April 2026 7:13 PM IST
  • Listen to this Article
    Bangladesh video falsely linked to Malda violence

    पश्चिम बंगाल के मालदा में भारतीय सेना द्वारा लाठीचार्ज के दावे से एक वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में वर्दीधारी जवान लोगों को खदेड़ते और उन पर लाठीचार्ज करते नजर आ रहे हैं.

    बूम ने पाया कि वायरल वीडियो के साथ किया जा रहा दावा गलत है. यह वीडियो पश्चिम बंगाल का नहीं बल्कि बांग्लादेश का है.

    गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले 1 अप्रैल 2026 को मालदा के कालियाचक इलाके में वोटर लिस्ट से नाम हटाए जाने के विरोध में प्रदर्शनकारियों ने 7 न्यायिक अधिकारियों को बंधक बना लिया. करीब 9 घंटे बंधक रहने के बाद सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर सुरक्षाबलों की मौजूदगी में उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला गया. प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि मुस्लिम समुदाय के लोगों का नाम जानबूझकर वोटर लिस्ट से हटाया गया है.

    मालदा में हुई इस झड़प के मामले में AIMIM से जुड़े मोफक्करुल इस्लाम को गिरफ्तार किया गया है और घटना की जांच NIA को सौंप दी गई है. बता दें कि पश्चिम बंगाल में दो चरणों में 23 और 29 अप्रैल को मतदान होगा, जबकि 4 मई को चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे.

    सोशल मीडिया पर क्या है वायरल?

    फेसबुक जैसे माध्यमों पर पुलिस लाठीचार्ज के इस वीडियो को पश्चिम बंगाल का बताते हुए यूजर्स लिख रहे हैं कि भारतीय सेना पश्चिम बंगाल के मालदा पहुंच चुकी है और मुस्लिम समुदाय के लोगों को सबक सिखाते हुए उनपर लाठीचार्ज कर रही है. (आर्काइव लिंक)

    पड़ताल में क्या मिला:

    वीडियो बांग्लादेश का है

    जांच के दौरान हमने पाया कि वायरल वीडियो पर बांग्लादेश के न्यूज आउटलेट Jamuna TV का लोगो मौजूद है. संबंधित कीवर्ड सर्च की मदद से हमें Jamuna TV के फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट पर 12 फरवरी 2026 को शेयर किया गया वायरल वीडियो मिला.

    पोस्ट के कैप्शन में दी गई जानकारी के मुताबिक ब्राह्मणबारिया (Brahmanbaria) में एक मतदान सेंटर पर कब्जा करने की कोशिश के बाद बांग्लादेशी सेना ने लाठीचार्ज किया था.


    बांग्लादेश में आम चुनाव के दौरान हुआ था लाठीचार्ज

    आगे हमें इस घटना से जुड़ी कई मीडिया रिपोर्ट मिलीं. Time Television, United News of Bangladesh, Dainik Bangla और The News की रिपोर्ट के मुताबिक 12 फरवरी 2026 को 13वें नेशनल पार्लियामेंट चुनाव के लिए मतदान के दौरान ब्राह्मणबारिया निर्वाचन क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा हो गई. कुछ मतदान केंद्रों पर उपद्रवियों ने हंगामा करने की कोशिश की जिसके बाद हालात पर काबू पाने के लिए सेना को लाठीचार्ज करना पड़ा.


    बांग्लादेश में 12 फरवरी 2026 को था चुनाव

    बांग्लादेश में लंबे राजनीतिक उतार-चढ़ाव और करीब 18 महीनों तक अंतरिम सरकार के शासन के बाद 12 फरवरी 2026 को 13वां संसदीय चुनाव आयोजित किया गया था. बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के अध्यक्ष और पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के बेटे तारिक रहमान ने 17 फरवरी 2026 को देश के नए प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली थी.


    यह भी पढ़ें -गुब्बारे बेचने वाले बच्चे के साथ बदसलूकी का स्क्रिप्डेट वीडियो बांग्लादेश से है


    Tags

    West Bengal Assembly ElectionWest BengalBangladeshFact Check
    Read Full Article
    Claim :   वीडियो में देख सकते हैं कि बवाल के बाद भारतीय सेना मालदा पहुंच गई है और लाठीचार्ज कर उपद्रवियों पर कार्रवाई कर रही है.
    Claimed By :  Social Media Users
    Fact Check :  False
    Next Story
    Our website is made possible by displaying online advertisements to our visitors.
    Please consider supporting us by disabling your ad blocker. Please reload after ad blocker is disabled.
    X
    Or, Subscribe to receive latest news via email
    Subscribed Successfully...
    Copy HTMLHTML is copied!
    There's no data to copy!