Skip to main content
Boom Live
  • फैक्ट चेक
  • एक्सप्लेनर्स
  • फास्ट चेक
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • बिहार चुनाव 2025
  • वेब स्टोरीज़
  • राजनीति
  • वीडियो
  • Home-icon
    Home
  • Authors-icon
    Authors
  • Careers-icon
    Careers
  • फैक्ट चेक-icon
    फैक्ट चेक
  • एक्सप्लेनर्स-icon
    एक्सप्लेनर्स
  • फास्ट चेक-icon
    फास्ट चेक
  • अंतर्राष्ट्रीय-icon
    अंतर्राष्ट्रीय
  • बिहार चुनाव 2025-icon
    बिहार चुनाव 2025
  • वेब स्टोरीज़-icon
    वेब स्टोरीज़
  • राजनीति-icon
    राजनीति
  • वीडियो-icon
    वीडियो
  1. Home
  2. फैक्ट चेक
  3. लंदन में वोट चोरी के खिलाफ प्रदर्शन...
फैक्ट चेक

लंदन में वोट चोरी के खिलाफ प्रदर्शन से जोड़कर AI एडिटेड तस्वीरें और असंबंधित वीडियो वायरल

बूम ने पाया कि पाकिस्तानी झंडे वाली तस्वीर डिजिटली एडिटेड है, इसे OpenAI के AI टूल्स की मदद से बनाया गया है.

By -  Jagriti Trisha
Published -  19 Oct 2026 5:42 PM IST
  • Boomlive
    Listen to this Article
    Your browser does not support the audio element.
    लंदन में वोट चोरी के खिलाफ प्रदर्शन से जोड़कर AI एडिटेड तस्वीरें और असंबंधित वीडियो वायरल

    लंदन में यूट्यूबर ध्रुव राठी के नेतृत्व में हुए एंटी मोदी और एंटी SIR प्रदर्शन से जोड़कर सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की गईं. बीजेपी दिल्ली समेत कई हैंडल ने इन तस्वीरों को साझा करते हुए दावा किया कि प्रदर्शन में बांग्लादेशी और पाकिस्तानी लोग अपने-अपने देश के झंडे के साथ शामिल हुए थे.

    एक तस्वीर में प्रदर्शन में शामिल शख्स सद्दाम हुसैन को पाकिस्तानी झंडे के साथ दिखाया गया. वहीं एक अन्य तस्वीर में कुछ लोगों को बांग्लादेशी झंडे के साथ मीडिया से बातचीत करते हुए दिखाया गया.

    इसी दावे से वायरल एक वीडियो में 'जय हो' गाने पर परफॉर्मेंस के दौरान लोग तिरंगे के साथ-साथ पाकिस्तानी झंडा लहराते हुए दिखाए गए.

    बूम ने पाया कि वायरल तस्वीर भारतीय मूल के निवासी सद्दाम हुसैन मकरानी की है. इनकी तस्वीर को डिजिटली एडिट कर उनके हाथ में पाकिस्तानी झंडा दिखाया गया है. सद्दाम हुसैन ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट कर इस दावे का खंडन किया है.

    बांग्लादेशी झंडे के साथ वाली तस्वीर भी एआई जनरेटेड है, जिसे OpenAI के AI टूल्स की मदद से बनाया गया है. वहीं वायरल वीडियो हालिया प्रदर्शन के दौरान का नहीं बल्कि पुराना और असंबंधित है.

    सोशल मीडिया पर क्या है वायरल?

    बीजेपी दिल्ली ने अपने एक्स हैंडल से इन तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा, 'राहुल गांधी और अरविंद केजरीवाल ने लंदन में भारत को बदनाम करने के लिए अपनी गैंग को बोलकर कुछ लोगों को इकट्ठा किया..देखिए कौन आया था सपोर्ट में...'

    राहुल गांधी और अरविंद केजरीवाल ने लंदन में भारत को बदनाम करने के लिए अपनी गैंग को बोलकर कुछ लोगों को इकट्ठा किया.. देखिए कौन आया था सपोर्ट में👇🤦‍♂️ https://t.co/FxzdPJcKe7

    — BJP Delhi (@BJP4Delhi) October 18, 2026

    आर्काइव लिंक.

    कंटेंट क्रिएटर्स अभि और नियू ने भी सद्दाम हुसैन की तस्वीर को रीशेयर करते हुए उन्हें पाकिस्तानी बताया. (आर्काइव लिंक)

    वहीं असंबंधित वीडियो को शेयर करते हुए इंडिया टीवी के मैनेजिंग एडिटर पियूष पद्माकर ने लिखा, '..पाकिस्तान के झंडे का एंटी SIR प्रदर्शन में क्या काम. हिंदुस्तानी से ज्यादा पाकिस्तानी हैं इस प्रदर्शन में..'

    #Khulasa : लोकेशन: लंदन । मुद्दा : Anti SIR Protest सवाल : पाकिस्तान के झंडे का एंटी SIR प्रदर्शन में क्या काम ? सबूत : 1. अपनी आँखों से देख लीजिए: हिंदुस्तानी से ज़्यादा पाकिस्तानी हैं इस प्रदर्शन में 2. बहाना SIR है , निशाना नरेंद्र मोदी है। गाना जय हो है..और नारा लगाने वाले ज़्यादातर पाकिस्तानी हैं 3. मुद्दा बना रहे हैं हिंदुस्तान में डेमोक्रेसी ख़तरे में हैं और हाथ में ज़्यादातर झंडे पाकिस्तानी हैं 4. लंदन में किसी ‘ ध्रुव’ नाम के यूट्यूबर का वीडियो शेयर करने या उस वीडियो पर सौ परसेंट यकीन करने से पहले ये देखिए भीड़ कहाँ से आई है, प्लान किसका है । 5. दुनिया में मचे कोलाहल के बीच हिंदुस्तान में एक ही बात अच्छी है, हमारी डेमोक्रेसी की stability. कुछ लोग regime change के नाम पर यही छीनना चाहते हैं 6. 140 करोड़ के हिंदुस्तान में जब दो हजार की भीड़ नहीं जुटा पाए तो कुछ लोग लंदन पहुंच गए हैं , क्योंकि वहां पाकिस्तानी भीड़ जुटाया जा सके । आंखें खोलिए सवाल मोदी का नहीं मुल्क का है

    — Piyush Padmakar (@PiyushPadmakar) October 18, 2026

    आर्काइव लिंक.

    पड़ताल में क्या मिला:

    1. पहली तस्वीर भारतीय मूल के सद्दाम हुसैन की है

    पड़ताल के दौरान हमें सद्दाम हुसैन के इंस्टाग्राम पर मूल तस्वीर मिली. इस मूल तस्वीर में उनके हाथ में पाकिस्तानी झंडे की बजाय आईफोन था. हालांकि अब उनका इंस्टाग्राम अकाउंट डीएक्टिवेट हो चुका है.

    ध्रुव राठी ने भी इस तस्वीर का खंडन करते हुए सद्दाम हुसैन के अकाउंट का स्क्रीनशॉट शेयर किया है.

    @abhiandniyu Charanvandana couple spreading fake news once again Do you get orders from BJP directly to defame Indian citizens like this? https://t.co/NszkXAFuuF

    — Dhruv Rathee (@dhruv_rathee) October 18, 2026


    सद्दाम हुसैन द्वारा जारी वीडियो के मुताबिक वह भारतीय नागरिक हैं और पिछले छह साल से यूके में रह रहे हैं. बीजेपी दिल्ली के दावे का खंडन करते हुए सद्दाम ने कहा कि उनकी पांच साल पुरानी तस्वीर को एडिट करके उनके हाथ में पाकिस्तानी झंडा दिखाया गया.

    BJP is one of the most shameless parties ever. They allegedly edited his 5 year old photo, replaced his iPhone with a PAKISTANI flag & tried to portray him as Pakistani. Today he showed his Indian Passport & declared, “I was INDIAN, I am INDIAN, and I will always remain INDIAN.” He lived in India for 30 years & studied here. He urged those spreading FAKE NEWS to delete it. Jai Hind! 🇮🇳

    — Shivam Roy (@shivamroy__) October 19, 2026


    तस्वीर OpenAI के AI टूल्स की मदद से बनाई गई है

    पुष्टि के लिए हमने इसे OpenAI के इमेज वेरिफिकेशन टूल पर चेक किया और पाया कि इसमें OpenAI का SynthID वॉटरमार्क है, जिससे पुष्टि होती है कि तस्वीर OpenAI के AI टूल्स की मदद से एडिट की गई है.


    2. बांग्लादेशी झंडे वाली तस्वीर एआई जनरेटेड है

    पड़ताल करने पर हमने पाया कि बांग्लादेशी झंडा ओढ़े युवकों की तस्वीर वास्तविक नहीं है. इसे भी OpenAI के AI टूल्स की मदद से क्रिएट किया गया है.



    इसके अलावा बीजेपी दिल्ली द्वारा शेयर की गईं दो अन्य तस्वीरें इसी प्रोटेस्ट से हैं. इसमें एक शख्स द्वारा ओढ़ा गया झंडा पीओके (पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर) का झंडा है.

    3. पाकिस्तानी झंडे के साथ परफॉर्मेंस देखेते लोगों का वीडियो पुराना है

    जांच के दौरान हमें पाकिस्तानी मूल के सिंगर आमिर हाशमी के इंस्टाग्राम अकाउंट पर अगस्त 2026 में पोस्ट किए गए इससे मिलते-जुलते कई वीडियो मिले. यहां, यहां और यहां देखें.

    इनमें वायरल वीडियो में मौजूद उन्हीं लोगों को देखा जा सकता है. एक पोस्ट के मुताबिक यह आयोजन 15 अगस्त 2026 को लंदन के Piccadilly Circus पर भारत और पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हुआ था.

    View this post on Instagram

    A post shared by Amir Hashmi (@amir.hashmi22)


    Tags

    Election Commission of India#United KingdomArtificial IntelligenceUnrelated Videos
    Read Full Article
    Claim :   लंदन में वोट चोरी के खिलाफ प्रदर्शन में पाकिस्तानी और बांग्लादेशी झंडे लहराए गए.
    Claimed By :  BJP Delhi
    Fact Check :  False
    Next Story
    Our website is made possible by displaying online advertisements to our visitors.
    Please consider supporting us by disabling your ad blocker. Please reload after ad blocker is disabled.
    X
    Or, Subscribe to receive latest news via email
    Subscribed Successfully...
    Copy HTMLHTML is copied!
    There's no data to copy!