Boom Live
  • फैक्ट चेक
  • एक्सप्लेनर्स
  • फास्ट चेक
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • बिहार चुनाव 2025
  • वेब स्टोरीज़
  • राजनीति
  • वीडियो
  • Home-icon
    Home
  • Authors-icon
    Authors
  • Careers-icon
    Careers
  • फैक्ट चेक-icon
    फैक्ट चेक
  • एक्सप्लेनर्स-icon
    एक्सप्लेनर्स
  • फास्ट चेक-icon
    फास्ट चेक
  • अंतर्राष्ट्रीय-icon
    अंतर्राष्ट्रीय
  • बिहार चुनाव 2025-icon
    बिहार चुनाव 2025
  • वेब स्टोरीज़-icon
    वेब स्टोरीज़
  • राजनीति-icon
    राजनीति
  • वीडियो-icon
    वीडियो
  • Home
  • फैक्ट चेक
  • केतन मर्डर केस के बाद लोहागढ़ में...
फैक्ट चेक

केतन मर्डर केस के बाद लोहागढ़ में पर्यटकों की भीड़ के दावे से पुराना वीडियो वायरल

बूम ने जांच में पाया कि पर्यटकों की भारी भीड़ वाला यह वायरल वीडियो हाल का नहीं बल्कि साल 2023 का है.

By -  Anmol Alphonso
Published -  2 July 2026 6:13 PM IST
  • Listen to this Article
    Crowd of tourists at Lohagad Fort in 2023

    महाराष्ट्र के पुणे स्थित लोहागढ़ किले में साल 2023 में जुटी भीड़ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर इस झूठे दावे के साथ वायरल है कि यह केतन अग्रवाल हत्याकांड के बाद उस जगह को देखने के लिए उमड़ी पर्यटकों की भीड़ को दिखाता है.

    लोहागढ़ किले में 18 जून को व्यवसायी केतन अग्रवाल की हुई हत्या के मामले में उनकी मंगेतर सिया गोयल और उसके प्रेमी चेतन चौधरी को गिरफ्तार किया गया है. कई रिपोर्ट में दावा किया गया कि केतन अग्रवाल को कथित तौर पर जिस जगह से धक्का दिया गया था, उसके बारे में पर्यटकों की पूछताछ बढ़ने के बाद वह आकर्षण का केंद्र बन गया है.

    सोशल मीडिया पर क्या है दावा?

    एक्स और फेसबुक जैसे माध्यमों पर भीड़ के इस वीडियो को साझा करते हुए दावा किया गया कि लोग केतन अग्रवाल की हत्या वाली जगह 'सिया पॉइंट' को देखने के लिए भीड़ लगा रहे हैं.

    एक यूजर ने लिखा, 'हत्या से जुड़े कथित स्थान को लोग अब 'सिया पॉइंट' के नाम से पहचान रहे हैं और बड़ी संख्या में उसे देखने पहुंच रहे हैं. वहां पर्यटकों की संख्या में करीब 25% बढ़ोत्तरी दर्ज गई है.'


    😐🥹😐 pic.twitter.com/pWTrr3S1iQ

    — Vyoma Nandi (@youknowatimean) June 30, 2026


    आर्काइव लिंक यहां और यहां देखें.

    पड़ताल में क्या मिला:

    वीडियो साल 2023 का है

    वीडियो के कीफ्रेम को रिवर्स इमेज सर्च करने पर हमने पाया कि इसे जुलाई 2023 में पोस्ट किया गया था.

    एक्स पर पोस्ट किए गए इस वीडियो के मराठी कैप्शन में बताया गया कि लोहागढ़ में भीड़ के कारण पर्यटक चार घंटे तक फंसे रहे थे.


    लोहगडावर आज पर्यटकांनी केलेली ही गर्दी.. आता तुम्हीच सांगा काय करायचे यांचे...
    🤐🙈🫣@mataonline @HelloMTDC @ParagKMT @ShreedharLoniMT @shree_brahmeMT#travelling #monsoon #Tourism #adventure #pune #forest #wildlife #pune #maharashtra pic.twitter.com/lg0vV8KuRN

    — Chaitrali Chandorkar (@chaitralicMT) July 2, 2023


    2023 की मीडिया रिपोर्ट में भी मौजूद है यह वीडियो

    एबीपी न्यूज मराठी की 4 जुलाई 2023 की एक रिपोर्ट में भी वायरल वीडियो का जिक्र करते हुए बताया गया कि मानसून की शुरुआत के साथ ही वीकेंड पर लोहागढ़ किले में इतनी बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंच गए कि वहां खड़े होने तक की जगह नहीं बची. भारी भीड़ के कारण लोग करीब चार घंटे तक किले पर फंसे रहे और अफरा-तफरी का माहौल बना रहा.

    इससे साफ था कि वीडियो पुराना है और केतन अग्रवाल हत्याकांड से पहले का है.


    यह भी पढ़ें -केतन अग्रवाल मर्डर केस की आरोपी सिया गोयल के दावे से कंटेंट क्रिएटर का वीडियो वायरल


    Tags

    MaharashtraPuneOld video
    Read Full Article
    Claim :   वीडियो केतन अग्रवाल हत्याकांड के बाद 'सिया पॉइंट' को देखने के लिए उमड़ी भीड़ का है.
    Claimed By :  Social Media Posts
    Fact Check :  False
    Next Story
    Our website is made possible by displaying online advertisements to our visitors.
    Please consider supporting us by disabling your ad blocker. Please reload after ad blocker is disabled.
    X
    Or, Subscribe to receive latest news via email
    Subscribed Successfully...
    Copy HTMLHTML is copied!
    There's no data to copy!